Bijapur Naxal Attack : बीजापुर में नक्‍सलियों का हमला, प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से सीएएफ जवान बलिदान

 

नेहा शर्मा, बीजापुर, 27 मार्च, 2023

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्‍सलियों के लगाए प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से सीएएफ का एक जवान बलिदान हो गया। बलिदानी जवान का नाम एपीसी (असिस्टेंट प्लाटून कमांडर) विजय यादव है। मिली जानकारी के अनुसार जवान सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने के लिए तीमेनार कैंप से निकले थे। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें :  Korba News: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर गांववालों संग नेशनल हाइवे में बैठे धरने पर, बिना मुआवजा दिए घर और दुकानें तोड़े जाने का विरोध

दरअसल, यह मिरतुर थानाक्षेत्र का मामला है। बताया जा रहा है कि आइईडी ब्‍लास्‍ट एटेपाल कैंप से एक किमी की दूरी पर टेकरी में हुआ। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में गार्ड आफ आनर दिया जाएगा। बलिदानी जवान उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का निवासी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment