Breaking : बीजापुर सुकमा सीमा पर ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया आईईडी अटैक, 2 जवान शहीद, 4 जवान घायल

 

 

 

नेहा शर्मा, बीजापुर/रायपुर, 18 जुलाई, 2024

बीजापुर सुकमा सीमा पर ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने आईईडी अटैक किया जिसमें 2 जवान शहीद और 4 जवान घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, सुकमा बीजापुर जिले की सीमा पर संयुक्त रूप से जवान ऑपरेशन में निकले थे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दी। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना, आईएमडी नें जारी किया अलर्ट

आपको बताते चलें कि, CRPF, कोबरा,, DRG , STF के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडीमारका के जंगलों में नक्सलियों ने ब्लास्ट किया है।

STF के दो शहीद जवानों के नाम प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू, आरक्षक सतेर सिंह हैं। घायल जवानों में पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी, संजय कुमार।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment