भाजपा ने महाराष्ट्र की उमरेड और मीरा भायंदर सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची में दो नाम घोषित किये हैं। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उमरेड (अजा) सीट से श्री सुधीर लक्ष्मणराव पारवे और मीरा भायंदर से श्री नरेंद्र लालचंदजी मेहता के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज़ 21 वर्षों में लगातार दो बार तीन साल का कार्यकाल जीतने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment