केंद्रीय बजट को जनता तक पहुंचाने बीजेपी आज करेगी कार्यक्रमों का आयोजन, आज सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया होंगे शामिल 

शिवानी शेरके, न्यूज राइटर,  रायपुर,  27 जुलाई 2024

रायपुर। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ का मोर्चा सम्भाला। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया आज छत्तीसगढ़ आएंगे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- चंदा मामा हम आ रहे हैं...

बताया जा रहा है कि कई केंद्रीय राज्य मंत्री भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। बजट संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बुद्धजीवियों से बीजेपी नेता जुड़ेंगे। केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया रायपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू दुर्ग का मोर्चा संभालेंगे।

ये भी पढ़ें :  सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर को देंगे 131.91 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

आपको बता दे कि आज सुबह 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया संबोधित करने वाले है। जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को मिला सरगुजा का ज़िम्मा मिला है। वहीं स्वास्थ एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री जाधव प्रताप राव बिलासपुर में बुद्धजीवी संवाद करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment