भाजपा की ताकत 2014 से भी अधिक, विधायकों का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

नईदिल्ली 

बिहार विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद बीजेपी के नेता गदगद हैं। अब उनकी नजरें पश्चिम बंगाल पर टिक चुकी हैं। बंगाल चुनाव से पहले भाजपा के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। राज्य विधानसभाओं में पार्टी का प्रतिनिधित्व अब तक का सर्वोच्च स्तर छू चुका है। इस सफलता को देखते हुए भाजपा ने अपना नया लक्ष्य भी तय कर लिया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने दावा किया है कि पार्टी जल्द ही 1800 विधायकों के आंकड़े को पार करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बीजेपी 1800 विधायकों का आंकड़ा पार करेगी

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पार्टी की प्रगति पर अटूट विश्वास जताते हुए भविष्यवाणी की कि अगले दो वर्षों में बीजेपी पूरे देश में 1800 विधायकों की संख्या को आसानी से पार कर लेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में मालवीय ने भाजपा की इस उड़ान की तुलना कांग्रेस से भी की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि इस रफ्तार से भाजपा अगले दो सालों में बिना किसी झिझक के 1800 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगी। मालवीय ने बताया कि 1985 में कांग्रेस अपने चरम पर लगभग 2018 विधायकों के साथ पहुंची थी।

ये भी पढ़ें :  विशेष आर्टिकल : एक जिला एक उत्पाद (ODOP) UP की आर्थिक क्रांति का प्रतीक – स्थानीय कारीगरों से वैश्विक बाजार तक की यात्रा

इस दौरान उन्होंने तर्क दिया कि 1980 के दशक की राजनीतिक परिस्थितियां सत्ता को मजबूत करने और मतदाताओं को प्रभावित करने में आसान बना देती थीं, लेकिन बीजेपी का उदय धीरे-धीरे, लगातार और कड़ी मेहनत से हुआ है। जहां कांग्रेस को यह शिखर वंशानुगत विरासत में मिला, वहीं भाजपा ने इसे सीट-दर-सीट, राज्य-दर-राज्य और संघर्ष-दर-संघर्ष अर्जित किया।

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच 2009 में न्यूयॉर्क में डिनर को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया

अपने पोस्ट में अमित मालवीय ने दोनों राष्ट्रीय दलों के बीच तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि भाजपा की सफलता निरंतर परिश्रम का फल है। उन्होंने जोर देकर लिखा कि अंतर स्पष्ट है, कांग्रेस को शिखर विरासत में मिला, भाजपा ने इसे कमाया। भविष्य उस पार्टी का है जो काम करती है, न कि जो वंशवाद पर टिकी रहती है।
भाजपा के विधायकों की संख्या में वृद्धि

पार्टी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2014 के बाद से भाजपा के विधायकों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है…

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : जी-20 के डेलीगेट्स को उपहार में दी जाएगी बस्तर आर्ट की चिन्हारी, गिफ्ट पैक में मिलेट कूकीज और फॉरेस्ट हनी जैसे उत्पाद

वर्ष               भाजपा विधायकों की संख्या
2014              1,035
2015              997
2016              1,053
2017            1,365
2018            1,184
2019          1,160
2020          1,207
2021            1,278
2022            1,289
2023           1,441
2024          1,588
2025          1,654

2025 में 1654 विधायकों का आंकड़ा भाजपा का अब तक का सर्वाधिक है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment