BJYM का चलेगा महाभियान… भाजपा का सदस्यता महाअभियान 02 सितंबर से प्रारम्भ, युवा मोर्चा को मिला 07 लाख युवाओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य

न्यूज़ डेस्क, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 01 सितम्बर 2024

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व कार्यक्रम के तहत 02 सितम्बर से 30 अक्टूबर 2024 तक सदस्यता महाअभियान कार्यक्रम करना तय हुआ है। जिसमें 28 अटूबर 2024 को संयुक्त मोर्चा की बैठक आहूत की गयी थी। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा को 07 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसमे प्रत्येक जिले में भाजपा संगठन द्वारा युवा मोर्चा को प्रत्येक मण्डल से 05 बूथ दिया जायेगा जिसमे प्रत्येक बूथ मे 200 सदस्य बनाना है साथ ही यह सदस्यता महाअभियान दो चरणो में होगा 06 सितम्बर 2024 से 17 सितम्बर 2024 तक आयोजित होगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा पहले चरण में प्रत्येक बूथो में सदस्य बनाया जायेगा और दूसरे चरण में ग्राम, वार्ड, मोहल्ला व विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय आदि स्थानो पर सदस्यता महाअभियान चलाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक जिलो को प्रदेश का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु लक्ष्य प्रदान किया जायेगा जिसमें हम 05 लाख का लक्ष्य आगे बढ़कर 07 लाख लक्ष्य बनाने की ओर आगे बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें :  समाज में आय में वृद्धि और व्यय में कमी होना चाहिए : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

 

इस नंबर पर करें मिस कॉल

यह सदस्यता अभियान युवाओं को जोड़कर सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगें सदस्यता महाअभियान में मिस कॉल नम्बर 8800002024 पर मिस कॉल करने पर एक लिंक मैसेज के रूप में प्राप्त होगा। जिसके बाद में एक मैसेज आएगा जिसमें सदस्यता क्रमांक प्राप्त होगा। साथ ही 25 पन्नो का सदस्यता फार्मेट भी क्रार्यकर्ता को प्राप्त होगा। मिस कॉल के साथ फिजिकल फार्म भराया जायेगा ताकि मिस कॉल की जानकारी दिल्ली कार्यालय पहुँच जायेगा और फिजिकल फार्म का डाटा प्रवेश व स्थानीय जिला कार्यालय के पास रहेगा। सदस्यता अभियान को और सरल बनाने हेतु नमों एप सरल पोर्टल पर जाकर ऑनलाईन सदस्य बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा सदस्यता अभियान को सम्पन्न कराने हेतु प्रदेशस्तरीय एवं जिला मण्डल और बूथ स्तर पर समिति गठन किया गया है। इस अभियान के प्रभारी के रूप में रितेश मोहरे प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रभारी), सुश्री गौरी गुप्ता सहप्रनारी ओ अभिषेक प्रदेशमंत्री बिलासपुरु प्रताप सिंह प्रदेश सहप्रशिक्षण प्रभारी सरगुजा, सहप्रभारी लक्ष्मण झा सहप्रशिक्षण प्रभारी बस्तर से सहप्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सभी जिलो में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जो प्रत्येक दिवस की सदस्यता की मॉनिटरिंग किया जायेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए फोटो, विडीयो, रील आदि बनाकर सोशल मिडिया व अन्य जगहों पर प्रचार किया जायेगा। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर संभाग प्रभारी रोहित महेश्वरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल और जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता भी उपस्थित थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment