पाक महीने के पहले पाकिस्तान में नापाक हरकत, जामिया मस्जिद में बम विस्फोट, पांच लोगों की मौत

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार को शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यह घटना रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले घटी है। पुलिस अधीक्षक अब्दुल राशिद ने बताया कि यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अकोरा खटख जिले में हुआ। यह मस्जिद एक प्रो-तालिबान मदरसे, जामिया हक्कानिया के भीतर स्थित थी।

ये भी पढ़ें :  दिव्य कला मेले में बड़ी संख्या मे मौजूद रहे दिव्यांगज, सीएम साय द्वारा किया गया दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

घटना की जांच जारी
पुलिस के अनुसार, विस्फोट के बाद मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जिस मदरसे में धमाका हुआ, उसे अफगान तालिबान से जुड़ा माना जाता है। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि हमले के पीछे आतंकवादी संगठनों की साजिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  नौकरी गई या छोड़ी, तो कंपनी को तुरंत करना होगा ये काम… नए कानून में बड़ा बदलाव!

रमजान से पहले हमला
यह बम धमाका ऐसे समय में हुआ है जब मुस्लिम समुदाय रमजान की तैयारियों में जुटा हुआ था। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना शनिवार या रविवार से शुरू हो सकता है, जो चांद दिखने पर निर्भर करेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment