Mahindra की बड़ी लॉन्च: XUV 7XO की बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू, मिलेगा नया जनरेशन अपडेट

मुंबई 

 स्वदेशी एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra Auto अपनी मौजूदा Mahindra XUV700 को जनरेशन अपडेट देने वाली है और इस अपडेट के चलते इसका नाम बदलकर Mahindra XUV 7XO कर दिया जाएगा. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी प्री-बुकिंग 15 दिसंबर, 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. कंपनी ने बताया कि इस कार को आधिकारिक डीलरशिप या वेबसाइट से 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है.

Mahindra XUV700 का फेसलिफ्ट नई Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV के ठीक बाद पेश किया जाएगा, जिसका ग्लोबल डेब्यू 5 जनवरी, 2026 को किया जाएगा और इसके तुरंत बाद लॉन्च होने की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि संभावित ग्राहक प्री-बुकिंग करते समय अपनी पसंद का इंजन और गियरबॉक्स, साथ ही अपना पसंदीदा डीलर चुन सकेंगे.

ये भी पढ़ें :  क्रिसमस स्पेशल: IRCTC दे रहा थाईलैंड घूमने का शानदार पैकेज

Mahindra XUV 7XO का डिजाइन
Mahindra XUV 7XO को कुछ समय से भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा जा रहा है, और Mahindra ने हाल ही में अपनी आने वाली इंटरनल कम्बशन SUV के कुछ टीज़र वीडियो जारी किए हैं. इन टीज़र में कार के कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स को देखा जा सकता है, जिनके बारे में टेस्ट म्यूल्स से भी संकेत मिले थे. इसमें रीडिज़ाइन किया गया हेडलैंप, एक नई ग्रिल, नए अलॉय व्हील, बदले हुए टेल लैंप और सबसे ज़रूरी, एक नया नाम दिया गया है.

ये भी पढ़ें :  ₹119000 करोड़ की डिफेंस डील: 220 एडवांस फाइटर जेट, जो पहले नहीं थे बिकने लायक, अब बने सिकंदर

Mahindra XUV 7XO का इंटीरियर
केबिन की बात करें तो, टेस्ट कारों की स्पाई तस्वीरों से यह कन्फर्म होता है कि नई Mahindra 7XO के कुछ वेरिएंट में Mahindra XEV 9S जैसा ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट मिलेगा, और डैशबोर्ड का डिज़ाइन भी शायद वैसा ही होगा. इस SUV में नई XUV 9S में मिलने वाली कुछ टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है, जैसे कि वेंटिलेटेड रियर सीट्स, पावर्ड 'बॉस मोड' और लेटेस्ट ADAS टेक्नोलॉजी शामिल है.

Mahindra XUV 7XO का पावरट्रेन
इसमें मिलने वाले पावरट्रेन की बात करें तो, Mahindra XUV 7XO में मौजूदा XUV 700 के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जा सकता है. इसमें मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दोनों इंजन विकल्पों को जारी रखा जाएगा. दोनों इंजन विकल्पों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें :  FTA को लेकर टकराव: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने भारत के विदेश मंत्री से की विवादास्पद बहस

Mahindra XUV 7XO की कीमत
नई Mahindra XUV 7XO की कीमत की बात करें तो इसके लिए कंपनी कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग स्ट्रैटेजी अपना सकती है. नई XUV 7XO की कीमतें 14 लाख रुपये से 24.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment