कटगी में ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग: नगदी समेत लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया आग पर काबू

 

 

 

 

 

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, कटगी

 

बलौदा बाजार जिले के कसडोल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटगी में सोमवार तड़के बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। जहां के रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई और अंदर रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के लिए आग बुझाने लगे।

ये भी पढ़ें :  गौरेला पेंड्रा मरवाही : राजमेरगढ़ में स्टार गेज़िंग एडवेंचर का आयोजन : प्रतिभागियों ने खगोलीय पिंडों का किया अवलोकन

 

 

लगातार 3 घंटे की आग ने लाखों का किया नुकसान 

 

जानकारी के अनुसार, आग करीब तीन घंटे तक लगातार धधकती रही। इस दौरान दुकान में रखे लाखों रुपये के ऑटो पार्ट्स पूरी तरह जलकर राख हो गए। दुकान के दूसरे कमरे में रखी नगदी रकम भी आग की चपेट में आकर जल गई। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, इस आगजनी की घटना में करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें :  शिक्षक पात्रता परीक्षा में जैकेट और ब्लेजर प्रतिबंध, 26,171 अभ्यर्थी हो रहे शामिल

 

 

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू

 

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आग की भयावहता को देखते हुए इसे काबू करने के लिए अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें :  मरवाही के जंगल में बीते दो दिनों से गूंज रही मादा बाघ की दहाड़, आराम फरमाते ड्रोन कैमरे में कैद हुई तस्वीर

 

 

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

 

घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल थाना पुलिस और पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग फैली इसकी आशंका जताई जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment