ब्रेकिंग : TS सिंहदेव का बड़ा बयान…’अब शराबबंदी कर पाना कठिन है, CM मामले को लेकर फिर दिया बड़ा बयान, मौका मिला तो…’

 

सतीश शर्मा, गरियाबंद, 15 अप्रैल, 2023

आज गरियाबंद जिले के क्षेत्रीय दौरे पर कैबनेट मंत्री टी एस सिंहदेव पहुंचे थे। उन्होंने जिले के छुरा ब्लाक में संचालित चंचल पेट्रोप पंप का उद्घाटन किया।

वहीं कैबनेट मंत्री टी एस सिंहदेव ने सीएम बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिंहदेव ने कहा, कि मौका मिलेगा तो जिम्मेदारी निभाने का कोशिश करूंगा। लेकिन घर के बड़े जो फैसला सुनाए वो हम मानते हैं। आगामी चुनाव में सीएम का चेहरा भूपेश बघेल का टी एस सिंहदेव ने संभावना जताया है।

ये भी पढ़ें :  स्वाइन-फ्लू के इलाज के लिए अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम

प्रदेश में अब शराब बंदी लागू कर पाना कठीन है : टी एस सिंहदेव

प्रदेश में शराब बंदी को लेकर मंत्री टी एस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने शराबबंदी पर कहा मैं तो शराब का सेवन नही करता लेकिन मेरे करीबी साथी पीते हैं। पीने वाले साथियों ने कहा था की बाबा अगर शराबबंदी घोषणा पत्र में रखा तो हम कांग्रेस को वोट नही देंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment