Breaking : BJP का राज्यभर में महाधरना..2000 करोड़ के शराब घोटाले मामले में प्रदर्शन..सरकार पर कई गम्भीर आरोप

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 11 मई, 2023

छत्तीसगढ़ में इन दिनों बहुचर्चित शराब घोटाले मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। इस मामले को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में महाधरना दिया।

 

इस दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में छत्तीसगढ़ में बेतहाशा शराब घोटाला किया जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा गया।

ये भी पढ़ें :  Sakti News : सरायपाली में पदस्थ CHO अनुपमा जलतारे सक्ति से हुई किडनैप, मचा हड़कंप

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जहां भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के साथ ही विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सम्मिलित हुए। वहीं रायपुर से लगे मंदिर हसौद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व आईएएस गणेश शंकर मिश्रा सम्मिलित हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने शराब माफियाओं के साथ कांग्रेस के नेताओं की सांठगांठ का आरोप लगाया।

 

‘डुप्लीकेट होलोग्राम से हुआ खेला’
मंदिर हसौद में जनता को संबोधित करते हुए गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बड़े स्तर पर शराब घोटाला हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर बकायदा आबकारी विभाग से जुड़े अफसरों के साथ बैठक लिया करते थे, उन्हें टारगेट दिया करते थे।

ये भी पढ़ें :  NDA के लिए गुड न्यूज:AIMIM अब बिहार में महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में

गणेश शंकर मिश्रा ने तकनीकी तौर पर जानकारी देते हुए बताया की डुप्लीकेट होलोग्राम के जरिए भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि 16 आने में 8 आना तो सरकारी खजाने में जा रहा था, लेकिन बाकी का 8 आना गलत तरीके से कांग्रेस के खजाने में जा रहा था, जिसका लीडर था अनवर ढेबर।

ये भी पढ़ें :  Independence Day : अमेरिका में दिखी छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति की झलक

इस दौरान गणेश शंकर मिश्रा ने अपने प्रशासनिक अनुभव के आधार पर बताया कि किस तरह से शराब घोटाले मामले को लेकर राज्य में नेताओं के साथ घोटाला करने में प्रशासनिक तंत्र हावी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी शराब घोटाले को लेकर होने वाले प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment