ब्रेकिंग : CM हाउस में आज CM विष्णुदेव साय लेंगे कैबिनेट बैठक..निकाय चुनाव के नियमों में बदलाव पर होगी चर्चा.. इन विषयों पर होगी मंत्रणा

शिवानी शेरके, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 19 जुलाई 2024

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज दोपहर तीन बजे नवा रायपुर के महानदी भवन के कैबिनेट हॉल में होगी | बता दे की कैबिनेट में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले संशोधन विधेयकों के प्रारूप और चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद और रायगढ़ जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र में रखे जाने वाले कुछ विधेयकों को हरी झंडी मिलने की भी उम्मीद है। कैबिनेट की बैठक में रेडी टू ईंट की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया जा रहा सकता है।

अध्यक्षों के सीधे चुनाव के लिए मानसून सत्र में लाए जाने वाले विधेयक के प्रारुप का भी अनुमोदन किया जा सकता है. प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग : राशनकार्ड और राशन दुकानों में उठा प्रश्नकाल का मसला, कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के सुकमा में किराए पर चल रहे राशन दुकानों के उठाए मुद्दे में मंत्री दयालदास कर जवाब

अध्यक्षों के सीधे चुनाव के लिए मानसून सत्र में लाए जाने वाले विधेयक के प्रारुप का भी अनुमोदन किया जा सकता है। बैठक में चालू खरीफ सीजन में बारिश और फसलों की स्थिति, साथ ही खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। वर्तमान में, कई जिलों और तहसीलों में औसत से कम बारिश हुई है, जिससे धान और अन्य खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हुई है। इसके अलावा, कैबिनेट में किसानों और कर्मचारियों के हित में कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  मेहनत हमारी, प्रचार उनका – आदिवासी नेताओं से मिले राहुल गांधी का सरकार पर तंज

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment