Budget 2023: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ संसद का बजट सत्र

 

 

नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 31 जनवरी, 2023

आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ आज से बजट सत्र शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने संसद के सेंट्रल हाल में दोनों सदनों के सांसदों को संबोधित कर रही हैं। बता दें, राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद से ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होती है। बजट सत्र 31 जनवरी से 6 अप्रैल तक चलेगा। 66 दिनों के इस सत्र में इस दौरान कुल 27 बैठकें होंगी। सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा।

ये भी पढ़ें :  अच्छी खबर : राशन कार्ड के साथ आधार को जोड़ने की बढ़ी डेडलाइन, अब इस तारीख तक अब किया जा सकेगा लिंक

राष्ट्रपति मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दिया। सत्र के दौरान सरकार की नजर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट आदि पर सुचारू रूप से चर्चा कराने पर रहेगी।

वहीं विपक्षी दलों ने अदाणी ग्रुप को लेकर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के साथ, कुछ राज्यों में राज्यपालों के कामकाज, जाति आधारित गणना, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment