Kanker News : शौच के लिए गए मजदूर पर भालू ने किया हमला, शरीर पर कई गंभीर चोटें, जिला अस्पताल में इलाज जारी….

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, कांकेर, 07 अप्रैल, 2023

कांकेर। कांकेर में भालू का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन भालू गांवों में तो कहीं घरों में दिखाई दे रहे है। कई लोगों को अपना शिकार भी बना रहे हैं।

बीती रात शौच के लिए गए एक व्यक्ति को भालू ने अपना शिकार बनाया है। भालू के हमले से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें :  सीएम साय ने किया ऐलान, मुकेश चंद्राकर के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा, पत्रकार भवन का होगा निर्माण

जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर पश्चिम बंगाल निवासी आसाधु खान जो कांकेर के गोकुल धाम में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है बीती रात सुबह लगभग 4 बजे उठ कर अपने घर के पीछे पहाड़ी में शौच के लिए गया था। उसी दौरान पीछे से एक भालू आया और उस पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें :  संपर्क केन्द्र से जिलेवासियों को मिल रहा है लाभ, कर्नाटक में फंसे 8 श्रमिक बंधु को कराया गया मुक्त

किसी तरह वह वहां से भागने में कामयाब हुआ। भालू के हमले से राजमिस्त्री के सिर में गंभीर चोट आई है। जिनकों इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला की टीम अस्पताल पहुंची और घायल के ईलाज के लिए अनुदान राशि दिलाई। फिलहाल घायल अभी खतरे से बाहर है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment