FIH Pro League में भारत की पाकिस्तान पर 7-1 की धमाकेदार जीत, कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन

लंदन लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेले गए एफआईएच प्रो लीग के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 के भारी अंतर से धूल चटा दी। मैच की शुरुआत में 0-1 से पिछड़ने के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने मैदान पर वो आक्रामकता दिखाई कि पाकिस्तान का डिफेंस ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार 17वीं ऐतिहासिक जीत है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारत अंक…

Read More

हरमनप्रीत कौर की हुंकार: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली  महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने चौथे मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेटों मात देकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत कर लिया है। अगले चरण में जगह पक्की करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को मात देना जरूरी है। दक्षिण अफ्रीका से हार झेलने के बाद यह भारत के लिए करो या मरो मुकाबला होने वाला है। इससे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया को चेता दिया है। उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड कप में कंगारू टीम के खिलाफ जीत का जिक्र किया है। हरमनप्रीत कौर…

Read More

रुव जुरेल के शतक से इंडिया ए ने 452/6 पर पारी घोषित, श्रीलंका ए का पहला विकेट गिरा

गाले  इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए दो मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देखें। दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। शेख राशीद 63 रन बनाकर आउट हुए। बारिश से प्रभावित दूसरे दिन कप्तान ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया है। साई सुदर्शन और जुरेल के शतकों की बदौलत इंडिया ए ने पहली पारी में 111.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 452 रन बनाकर पारी घोषित की। ध्रुव जुरेल 215 गेंद में…

Read More

इंडिया ए का दमदार प्रदर्शन: श्रीलंका ए के खिलाफ 381/5, जुरेल शतक के करीब

गॉल  भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम ने 99 ओवर के खेल में 5 विकेट खोकर 381 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया है। टीम के लिए कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल क्रीज पर डटे हुए हैं और वह अपने शतक के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। जुरेल 177 गेंदों का सामना करते…

Read More

जानिक सिनर ने प्रदर्शनी मैच में जीत के साथ विम्बलडन की तैयारी की

लंदन  दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर ने कहा कि वह विम्बलडन में अपने खिताब का बचाव करने को लेकर आश्वस्त हैं। बुधवार को लंदन की भीषण गर्मी में खेले गए प्रदर्शनी मुकाबले में उन्होंने ब्रिटेन के कैमरन नारी को 6-3, 6-3 से हराया। फ्रेंच ओपन में शारीरिक परेशानी के बाद यह उनका पहला मुकाबला था। घास के कोर्ट पर खेले जाने वाले ग्रैंड स्लैम विंबलडन की शुरुआत सोमवार से होगी। सिनर ने इस टूर्नामेंट से पहले किसी भी एटीपी टूर स्तर के मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया…

Read More

यूएस ओपन बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों की दमदार शुरुआत, कई को मिली जीत

फुलर्टन (अमेरिका)  विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा और अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने आसान जीत के साथ यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की। तन्वी ने बुधवार को महिला सिंगल्स के पहले दौर में जर्मनी की यवोन ली को 23-21, 21-16 से, जबकि थाईलैंड मास्टर्स की मौजूदा चैंपियन देविका सिहाग ने पेरू की इनेस लूसिया कैस्टिलो को 21-14, 21-14 से हराया। पुरुष सिंगल्स में भारतीय खिलाड़ियों के बीच खेले गए मैच में रौनक चौहान ने एस शंकर मुथुसामी को 23-21, 21-16 से हराया।…

Read More

FIFA World Cup 2026: कनाडा ने आधे से ज्यादा फैंस के वीजा किए रिजेक्ट, जानिए किन देशों को मिली सबसे ज्यादा एंट्री

 टोरंटो FIFA World Cup 2026 के दौरान कनाडा में मैच देखने के लिए दुनियाभर से आए हजारों फुटबॉल प्रशंसकों की वीज़ा अर्जियां खारिज कर दी गईं. कनाडा के इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज़ एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) के आंकड़ों के अनुसार, 14 नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच World Cup से जुड़े लगभग 17,000 विजिटर आवेदन प्रोसेस किए गए, लेकिन इनमें से केवल 41 प्रतिशत को ही मंजूरी मिली। सबसे ज्यादा आवेदन घाना से आए थे. टोरंटो में पनामा के खिलाफ अपनी टीम का मैच देखने के लिए 1,725 घानाई प्रशंसकों…

Read More

महिला टी20 विश्व कप में भारत ने बांग्लादेश को हराया, शेफाली वर्मा की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी

मैनचेस्टर  महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को आसानी से हरा दिया है। ग्रुप ए का यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया। टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 136 रन बनाए। भारतीय टीम ने 17वें ओवर में मैच को 5 विकेट से जीत लिया। यह महिला टी20 विश्व कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। चार मैचों में हरमनप्रीत कौर की टीम ने तीसरी जीत हासिल की है। 6 पॉइंट के साथ ग्रुप…

Read More

Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत

 मियामी गार्डन्स फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में ब्राजील ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया और ग्रुप-C में टॉप स्थान हासिल कर नॉकआउट राउंड में एंट्री कर ली. गुरुवार को मियामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा नेमार की लंबे समय बाद वर्ल्ड कप में वापसी रही, लेकिन मैच के असली हीरो विनीसियस जूनियर साबित हुए, जिन्होंने दो गोल दागकर स्कॉटिश टीम की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया।  मुकाबले से पहले मियामी में एक अजीबोगरीब भविष्यवाणी…

Read More

दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह; क्रिकेटर ने कहा- शुक्रिया

काशी रतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह बुधवार को काशी में अपनी मंगेतर अक्षिता राज के साथ शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं. वाराणसी के फाइव स्टार होटल में आयोजित शादी में परंपराओं और आधुनिक भव्यता का एक अनूठा संगम देखने को मिला. आकाशदीप की जिंदगी के अहम दिन पर खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शरीक हुईं. सभी ने कपल को नए सफर की शुभकामनाएं दीं।   भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी आकाशदीप और अक्षिता की शादी में रंग जमाने पहुंचे.…

Read More

FIFA World Cup में मेक्सिको का जलवा, हैती ने जीता दिल और स्विट्जरलैंड ने भी मारी बाजी

मैक्सिको  फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के ग्रुप राउंड के मुकाबलों में गुरुवार को कई यादगार नतीजे देखने को मिले. मैक्सिको ने चेक रिपब्लिक को 3-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतने का कारनामा किया. वहीं 52 साल बाद वर्ल्ड कप में लौटी हैती की टीम मोरक्को से हार गई, लेकिन दो गोल दागकर अपने फैन्स को जश्न मनाने का मौका दे गई।  उधर स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप-B में पहला स्थान हासिल किया, जबकि बोस्निया-हर्जेगोविना ने…

Read More

पंत की DC में वापसी, LSG को 3 शब्दों में कहा अलविदा

 नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स में वापसी तय होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए एक छोटा लेकिन भावुक विदाई संदेश साझा किया है। पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर LSG की फेयरवेल पोस्ट को रीशेयर करते हुए सिर्फ तीन शब्द लिखे – Thank You Team. इसी के साथ लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ उनका दो साल का सफर औपचारिक रूप से समाप्त हो गया।  पंत की यह प्रतिक्रिया उस हाई-प्रोफाइल ट्रेड के बाद आई है, जिसके तहत वह दिल्ली कैपिटल्स में लौट रहे हैं. इस डील…

Read More

36 साल का इंतजार खत्म, मैट हेनरी ने रचा इतिहास; बुमराह के साथ बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

 दुबई इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का इनाम न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी को ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में मिला है. हेनरी ने छह स्थान की छलांग लगाते हुए भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया।  34 वर्षीय हेनरी ने लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त करते हुए कुल 11 विकेट झटके थे. इसी…

Read More

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बैटर अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा

नई दिल्ली  आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पश्चिम बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगा है. मंगलवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने हुगली जिले के मोगरा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अभिषेक पोरेल इसी जिले के चंदननगर के रहने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, 23 वर्षीय अभिषेक ने इन आरोपों को गलत बताया है. पता चला है कि अभिषेक अभी बेंगलुरु में हैं।  पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता…

Read More

टीम इंडिया में इस धुरंधर की एंट्री, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर मचाएगा धमाल; चोटिल नीतीश रेड्डी बाहर

 नई दिल्ली आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. फिर इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20I मैच खेले जाएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम बाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी।  नीतीश कुमार रेड्डी की जगह दाएं हाथ के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम…

Read More