आजीविका डबरी और नवा तरिया से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा नया आधार

रायपुर आजीविका डबरी और नवा तरिया से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा नया आधार छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए शासन की योजनाओं का प्रभावी अभिसरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के तहत निर्मित आजीविका डबरी एवं नवा तरिया को मत्स्य पालन से जोड़कर ग्रामीण परिवारों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर विकसित किए जा रहे हैं। जिले के अम्बिकापुर विकासखंड में 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका…

Read More

हुनर, तकनीक और अपनत्व से पुनर्वासित युवाओं को विकास की नई राह

रायपुर हुनर, तकनीक और अपनत्व से पुनर्वासित युवाओं को विकास की नई राह निर्वासित युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाकर विकास की नई राह प्रदान करना किसी भी प्रगतिशील समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। विभिन्न कारणों से समाज के हाशिए पर चले गए युवाओं को पुनः सशक्त बनाने के लिए एक व्यापक और बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। हुनर, तकनीक और अपनत्व से पुनर्वासित युवाओं को विकास की नई राह                सुकमा जिले में पुनर्वासित युवाओं को विकास…

Read More

राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप

 रायपुर राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप छत्तीसगढ़ की सोंधी माटी की महक और उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति की गूंज इस स्वतंत्रता दिवस पर देश की राजधानी के सबसे गरिमामयी मंच तक जा पहुंची। अवसर था 15 अगस्त का और गवाह बना राष्ट्रपति भवन का प्रतिष्ठित सेंट्रल हॉल, जहां धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के सुदूर गांव सरईटोला (गुडरापार) के कलाकारों ने अपनी मांदरी नृत्य की ऊर्जावान प्रस्तुति से समां बांध दिया। ‘जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक मांदरी नृत्य दल’ के इस प्रदर्शन ने न केवल राष्ट्रपति…

Read More

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समस्त योजनाओं की पात्र आबंटित संपत्तियों पर लागू होगी छूट–अध्यक्ष अनुराग सिंह देव

रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (CGHB) द्वारा आवंटियों को विलंब अवधि की ब्याज राशि और बकाया जल प्रभार (Water Charges) के सरचार्ज पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट एकमुश्त भुगतान (One-Time Settlement) योजना के तहत दी गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित थी। गृह निर्माण ने  हितग्राहियों को दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा                स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने अपने हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी है।…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

रायपुर स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली । बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही अन्य सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों से जिलेवार जानकारी लेते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक भी जरूरी दवाएं और चिकित्सा सुविधाएं समय…

Read More

रिश्ते हुए शर्मसार: पिता ने 3 साल तक बेटी से किया दुष्कर्म, नवजात को बेचने के मामले में 6 गिरफ्तार

रायपुर न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने और फिर उसकी उम्र बढ़ाकर बालिग व विवाहित बताने वाले फर्जी दस्तावेज तैयार कर अस्पताल में प्रसव कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के पिता और बुआ समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रसव के बाद नवजात बेटे को करीब 1.10 लाख रुपये में दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान बच्चे को बरामद कर लिया है।…

Read More

रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

रायपुर रिमझिम फुहारों के बीच खुशनुमा और उत्साहपूर्ण माहौल में मंगलवार को पेण्ड्रा के फिजिकल कॉलेज मैदान में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर 18 से 21 अगस्त तक चलने वाली चार दिवसीय प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। उद्घाटन समारोह में खेल प्रतिभाओं के उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक मार्चपास्ट ने पूरे वातावरण को खेलमय बना दिया। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा से 14 से…

Read More

भिलाई में शिव महापुराण कथा के दौरान पकड़ी गईं संदिग्ध महिलाएं, पुलिस ने शुरू की जांच

भिलाई. जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित शिवमहापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए सात महिलाओं को पकड़ा। महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि कथा स्थल पर संदिग्ध महिलाओं के घूमने की शिकायत मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सात महिलाओं को पकड़ा। इनमें ग्राम खड्डा, थाना सिवान, जिला रीवा, मध्य प्रदेश निवासी रीना, अनीता देवी, सोनाली उर्फ शीला, जाहनवी देवी और गीता देवी शामिल हैं। वहीं…

Read More

मध्यप्रदेश को मिल रही हैं महत्वपूर्ण रेल सौगातें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रेलवे और ग्वालियर का गहरा संबंध है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने अभूतपूर्व प्रगति की है। देश को वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की सौगात मिली है। भारत में अब हाइड्रोजन से भी रेलगाड़ी दौड़ने लगी है। भविष्य में बुलेट ट्रेन चलाने की भी योजना है। मध्यप्रदेश को हर दिन रेलवे और अन्य योजनाओं की सौगात केंद्र की ओर से मिल रही है। लगभग 18 हजार करोड़ लागत की इंदौर-मनमाड रेल लाइन परियोजना प्रदेश के लिए…

Read More

मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सड़क सुरक्षा उपायों के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश

रायपुर  मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश में किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के मुख्य…

Read More

‘सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ ग्राम से राज्य स्तर तक तैयार होगा मजबूत युवा नेटवर्क*

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता तथा नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप अवसर देकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से व्यापक रूप से जोड़ना होगा। युवाओं को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ने से उनमें नेतृत्व क्षमता, सेवा भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की…

Read More

रायपुर में बैंक डिप्टी मैनेजर ने ग्राहक की FD तुड़वाकर दूसरे खाते में ट्रांसफर किए 14.97 लाख

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर पर ग्राहक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तुड़वाकर करीब 14.97 लाख रुपए की हेराफेरी किए जाने का आरोप है। मामले में गंज थाना पुलिस ने डिप्टी मैनेजर समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक शाखा का है, जहां पीड़ित सुषमा कुमार का खाता है। आरोप है कि बैंक के डिप्टी मैनेजर कुलदीप सिंह ने बिना जानकारी और सहमति के…

Read More

बालोद में मोबाइल टावर केबल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

बालोद. गुंडरदेही पुलिस ने मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 विधि से संघर्षरत बालकों को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने भरदाखुर्द, कुरदी और सुखरी गांव में लगे मोबाइल टावरों से केबल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज…

Read More

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर मिलेगी कार वॉशिंग की सुविधा, यात्रियों को होगी बड़ी सहूलियत

बिलासपुर. बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों एवं वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और अभिनव पहल की गई है. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के कार पार्किंग परिसर में इकोग्रीन ऑटो केयर नाम से आधुनिक वॉशिंग सेंटर की सुविधा प्रारंभ की गई है. इस पहल का उद्देश्य रेलवे परिसरों में यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाजनक, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है. इस सेंटर के जरिए रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय वाहन मालिक भी लाभान्वित होंगे. यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रारंभ किया गया…

Read More

अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू बने Bar Council of India की अनुशासन समिति के Co-opted Member

धमतरी. छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य एवं अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा अनुशासन समिति (Disciplinary Committee) में Co-opted Member के रूप में मनोनीत किया गया है। जिससे धमतरी जिला सहित प्रदेश भर की अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर किया | बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी दिनांक 17 अगस्त 2026 के पत्र के अनुसार यह मनोनयन अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 9(1) के अंतर्गत किया गया है। पत्र में श्री शत्रुहन सिंह साहू के विधि व्यवसाय में अनुभव, ज्ञान एवं प्रतिष्ठा को ध्यान…

Read More