नगरी/धमतरी. जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 18 अगस्त को ग्राम राजीव नगर माकरदोना, थाना केरेगांव क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 लीटर महुआ शराब जब्त की। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी उप…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ़
CG में 186 सरकारी कर्मचारियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्रों की होगी जांच, मेडिकल बोर्ड करेगा सत्यापन
रायपुर. दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय और अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महानदी भवन, मंत्रालय, अटल नगर में समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत 186 व्यक्तियों से संबंधित प्रकरणों की जांच सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य मेडिकल बोर्ड और संभागीय मेडिकल बोर्ड के माध्यम से कराए जाने पर चर्चा हुई. संबंधित…
Read Moreराजनांदगांव में दो साल में पाइपलाइन से मिलेगी गैस सप्लाई, टेडसरा तक बिछी पाइप लाइन
राजनांदगांव. महानगरों की तर्ज पर राजनांदगांव शहर में भी गैस की पाइप से गैस आपूर्ति का सपना आने वाले दो साल में फलीभूत हो जाएगा। अडानी पोर्टल गैस ने तेजी के साथ पाइप बिछाने का काम शुरू किया है। ठेलकाडीह में जहां पाइप लाइन के स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर टेडसरा तक गैस की पाइप भी बिछाई जा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव जिले में घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं तक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पहुंचाने के लिए अडानी पोर्टल गैस लिमिटेड…
Read Moreबांसपारा में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, विधायक अंबिका मरकाम ने किया शुभारंभ
कुकरेल. सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कुकरेल अंतर्गत ग्राम बांसपारा (लिंगोडेरा) में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण सिहावा विधायक अंबिका मरकाम के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को सुविधा की सौगात दी। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गांव के छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहली महत्वपूर्ण कड़ी है। आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के बैठने और पढ़ने का स्थान नहीं है, बल्कि यहां बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण,…
Read MoreCG में बोर्ड परीक्षा के बेहतर रिजल्ट वाले 4 स्कूलों में बनेंगे मैथ्स पार्क, बच्चों को मिलेगा नया लर्निंग स्पेस
दुर्ग. गणित नाम लेते ही बच्चों के मन में एक भय का वातावरण निर्मित हो जाता है। नौबत यहां तक पहुंच जाती है कि गणित समझ में नहीं आती तो बच्चे रट्टा मारने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इस प्रवृति को छोड़कर चीजों को छूकर और देखकर गणित के नियम सीखने के लिए गणित पार्क के निर्माण के लिए 4 विद्यालयों का चयन कर जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा ने आयुक्त, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर को 17 अगस्त को प्रस्ताव भेजा है। समग्र शिक्षा के लिए स्वीकृत…
Read Moreविधायक मूणत की कांवड़ यात्रा 23 अगस्त को, CM साय और डॉ. रमन सिंह होंगे शामिल
रायपुर. राजधानी में विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में 23 अगस्त को विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी. गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक बोल बम के नारों के साथ कांवड़िए पहुचेंगे. इसमें करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों से बैंड और पारंपरिक दल प्रस्तुति देंगे. कांवड़ यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित मंत्री और रायपुर के विधायक शामिल होंगे. शिवभक्ति…
Read Moreभिलाई नगर निगम में अधिकारियों के प्रभार बदले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
भिलाई नगर. भिलाई निगम के अधिकारियों के कार्यों में बदलाव किया गया है। अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे, अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन और सहायक अभियंता अजय सिंह गौर को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे को निगम की आय बढ़ाने की कमान सौंपी गई है। उन्हें कर वसूली और वित्तीय स्वास्थ्य के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही संपत्ति कर व जलकर वसूली में वृद्धि, निगम सचिव का प्रभार, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रथम अपीलीय अधिकारी,…
Read Moreतसर पालन से बीजापुर के ग्रामीणों की बढ़ेगी आय
रायपुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तसर (कोसा) पालन को बढ़ावा देने के लिए भैरमगढ़ के कोसा बीज केंद्र में ग्रामीणों और हितग्राहियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस पहल के तहत अर्जुन और साजा के 5,000 पौधे तैयार किए गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों के लिए रोजगार और आय के नए साधन बनेंगे। बीजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तसर पालन को बढ़ावा देने और हितग्राहियों की आय बढ़ाने के लिए शासन की स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण योजना महत्वपूर्ण भूमिका…
Read Moreसीजेरियन ऑपरेशन के दौरान प्रसूता ने गाया भरथरी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बालोद. बालोद जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, जिला मुख्यालय स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता ने गाना गाकर ऑपरेशन थिएटर का माहौल ही बदल दिया। प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरथरी गायिका हेमलता पटेल की सिजेरियन डिलीवरी की जा रही थी। ऑपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया और डॉक्टर अपनी प्रक्रिया में जुटे हुए थे। इसी दौरान हेमलता पटेल ने ऑपरेशन थिएटर में ही भरथरी गीत…
Read Moreविष्णुभोग की खुशबू और बहनों के हुनर से सजी खास राखी
रायपुर विष्णुभोग की खुशबू और बहनों के हुनर से सजी खास राखी गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की बिहान महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें जिले की पहचान विष्णुभोग चावल तथा विष्णुभोग धान से तैयार की गई विशेष राखी भेंट की। स्थानीय संसाधनों से तैयार इन उत्पादों को देखकर साहू ने बिहान समूह की महिलाओं की रचनात्मकता, मेहनत और आत्मनिर्भरता की भावना की सराहना की। उन्होंने महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पादों को नए रूप में प्रस्तुत कर आजीविका…
Read Moreकोंटा की 14 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला 39.50 लाख रूपए का बैंक लिंकेज ऋण
रायपुर ‘बिहान’ से सुकमा की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह छत्तीसगढ़ सरकार की 'बिहान' योजना महिलाओं के जीवन में बड़ा आर्थिक बदलाव लाई है। स्व-सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आजीविका के नए साधन दिए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है। दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महिलाओं के जीवन में आर्थिक बदलाव की नई…
Read Moreबस्तर की ग्रामीण महिलाओं ने रक्षाबंधन पर बिखेरी अपनी हुनर
रायपुर बस्तर की ग्रामीण महिलाओं ने रक्षाबंधन पर बिखेरी अपनी हुनर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बस्तर की ग्रामीण महिलाओं के हुनर, स्वावलंबन और स्थानीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। जगदलपुर कलेक्टोरेट परिसर में विकासखंड जगदलपुर, बकावंड और बस्तर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित एवं पर्यावरण-अनुकूल राखियों की विशेष प्रदर्शनी-सह- बिक्री लगाई गई। प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार इन राखियों ने न केवल लोगों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि बस्तर की ग्रामीण महिलाओं की रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को भी नई पहचान दी। कलेक्टर आकाश…
Read Moreसुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
रायपुर सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों के जरिए 'सुशासन से समृद्धि' की एक नई मिसाल पेश कर रहा है। जिले के दूरदराज इलाकों में सड़क, बिजली, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं, जिससे नागरिकों का जीवन बदल रहा है। सुकमा जिले को शांति, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने के लिए…
Read Moreआजीविका डबरी और नवा तरिया से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा नया आधार
रायपुर आजीविका डबरी और नवा तरिया से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा नया आधार छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए शासन की योजनाओं का प्रभावी अभिसरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के तहत निर्मित आजीविका डबरी एवं नवा तरिया को मत्स्य पालन से जोड़कर ग्रामीण परिवारों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर विकसित किए जा रहे हैं। जिले के अम्बिकापुर विकासखंड में 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका…
Read Moreहुनर, तकनीक और अपनत्व से पुनर्वासित युवाओं को विकास की नई राह
रायपुर हुनर, तकनीक और अपनत्व से पुनर्वासित युवाओं को विकास की नई राह निर्वासित युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाकर विकास की नई राह प्रदान करना किसी भी प्रगतिशील समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। विभिन्न कारणों से समाज के हाशिए पर चले गए युवाओं को पुनः सशक्त बनाने के लिए एक व्यापक और बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। हुनर, तकनीक और अपनत्व से पुनर्वासित युवाओं को विकास की नई राह सुकमा जिले में पुनर्वासित युवाओं को विकास…
Read More
