कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

रायपुर  भारत सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिफॉर्म (सुधार) एवं सुधारात्मक उपायों को लेकर चर्चा की। बैठक में राज्यों से प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए।            वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राज्य की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। रिफार्मस के लिए सुझाव देने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा योजनाओं…

Read More

विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

रायपुर प्रदेश सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और किसान सरकार की पहली प्राथमिकता में हैं। देश की जीडीपी में कृषि का बड़ा योगदान है, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार भी कृषि ही है और छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहलाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की इन ढाई साल के अवधि में किसानों के हित में लिए गए नीतिगत फैसलों से खेती किसानी को नया संबल मिला है। बीते खरीफ विपणन वर्ष…

Read More

छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश

रायपुर आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कहा कि पीएम जनमन (PM-JANMAN) योजना के तहत देश के दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बहुउद्देशीय केंद्रों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनका उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। । धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य आदिवासी बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक-आर्थिक…

Read More

भिलाई नगर निगम में कामों की समय सीमा तय, प्राक्कलन से अंतिम भुगतान तक लागू होगी डेडलाइन

भिलाई नगर. छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगम भिलाई में कराए जाने वाले निर्माण कार्यों के लिए 15 बिंदुओं पर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उक्त आदेश सचिव आर. शंगीता ने जारी किया है। निर्देशों में कहा गया है कि मुख्य प्राक्कलन और स्वीकृति में पारदर्शिता कोई भी प्रस्ताव बनाने से पहले स्थल निरीक्षण करना अनिवार्य है। भूमि विवाद मुक्त होना चाहिए। प्राक्कलन में एसओआर का स्पष्ट उल्लेख और ड्राइंग- डिजाइन के साथ प्रस्तुत करना होगा। 50 हजार तक सहायक अभियंता, 50 लाख तक कार्यपालन अभियंता…

Read More

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास को मिली बड़ी राहत

रायपुर. प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले के लोगों के लिए बिजली खर्च में राहत के साथ स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसी क्रम में खैरागढ़ जिले के विकासखंड छुईखदान के ग्राम टिकरीपारा निवासी पूरन दास मानिकपुरी ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर सौर ऊर्जा को अपनाया है। बिजली बिल में आई बड़ी कमी पूरन दास मानिकपुरी ने बताया कि सोलर प्लांट स्थापित करने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 5 हजार रुपये आता था।…

Read More

CG में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 1035 वाहन चालकों से वसूला 5 लाख रुपये जुर्माना

राजनांदगांव. आगामी त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए राजनांदगांव शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा शहर के नया बस स्टैंड चौक, महावीर चौक, खैरागढ़ रोड, भगत सिंह चौक, पुराना रेस्ट हाउस, रेल्वे स्टेशन रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, पुराना बस स्टैंड, राम दरबार, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, गंज चौक, कुआं चौक, नंदई चौक, महामाया चौंक, तिरंगा चौक, भारत माता चौक, कामठी लाइन, सिनेमा लाइन, जूनी हटरी, मानव मंदिर चौक, फौवारा चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, सदर लाइन…

Read More

बस्तर के खेतों में बही समृद्धि की बयार

बस्तर के खेतों में बही समृद्धि की बयार  महिला किसान रैबाली कश्यप ने एकीकृत कृषि अपनाकर रची सफलता की नई इबारत रायपुर,  बकरीपालन, गायपालन और मुर्गीपालन से दूध, मांस और अंडा मिलता है। सुगंधित धान और हरी-भरी सब्ज़ियों की खेती से अच्छा मुनाफा और पौष्टिक भोजन मिलता है। इन सभी कामों को एक साथ करने से किसान को सालभर कमाई होती है। बस्तर संभाग के बस्तर जिला के ग्राम छिंदगांव में आज उम्मीद और स्वाभिमान की एक नई मिसाल देखने को मिल रही है। गाँव की निवासी और जागृति महिला…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों की शौर्यगाथा का किया स्मरण, शहीद वीर नारायण सिंह और गुण्डाधुर को किया नमन रायपुर   हाथों में लहराता तिरंगा, भारत माता के जयघोष, देशभक्ति के गीत और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हजारों नागरिकों का उत्साह – राजधानी…

Read More

राजनांदगांव को बड़ी सौगात, इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर को केंद्र की मंजूरी

राजनांदगांव. जिले में इलेक्ट्रानिक मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर 2.0 की स्वीकृति केन्द्र सरकार द्वारा दी गई है। नगरनिगम द्वारा शहर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डां रमन सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होने मंच से कहा कि कल ही इसकी स्वीकृति केन्द्र सरकार द्वारा दी गई है। इसके लिए उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय उद्योग मंत्री अश्वनी वैष्णव व सांसद संतोष पांडे का आभार जताया। डां रमन सिंह ने बताया कि, इस कलस्टर के लगने से जिले के नौ हजार बेरोजगारों को नौकरी प्रदान की जाएगी। इस इलेक्ट्रानिक…

Read More

CSVTU की नई पहल, आधुनिक तकनीक से वरिष्ठ नागरिकों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर और जागरूक

भिलाई नगर. छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड इन्फॉर्मल एजुकेशन (सीएसडीआईई) ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। तकनीकी विश्वविद्यालय का उद्देश्य बुजुर्गों को आधुनिक तकनीक, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। इन कोसों के लिए 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी कक्षाएं चरक भवन (यूटीडी-4), सीएसवीटीयू से संचालित होंगी। तकनीकी विश्वविद्यालय ने इस पहल के तहत तीन अलग- अलग 30 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स तैयार किए हैं। प्रत्येक कोर्स प्रतिदिन…

Read More

विशेष लेख:छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व: हरेली तिहार

विशेष लेख:छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व: हरेली तिहार  रायपुर  छत्तीसगढ़ी संस्कृति में लोक-त्योहारों की एक समृद्ध परंपरा रही है, जिसमें प्रकृति, कृषि और जीव-जंतुओं के प्रति गहरा सम्मान झलकता है। इन्हीं त्योहारों में सबसे पहला और प्रमुख त्यौहार है — हरेली तिहार। सावन माह की अमावस्या (हरियाली अमावस्या) को मनाया जाने वाला यह पर्व छत्तीसगढ़ के लोक-जीवन, कृषि परंपरा और पर्यावरण-प्रेम का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की पहचान सिर्फ उसकी प्रकृति नहीं, बल्कि उसकी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराएँ भी हैं। छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में पर्व और त्यौहारों की बहुलता है। प्रत्येक…

Read More

विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में अमरकंटक से नर्मदा जल लेकर निकली कांवड़ यात्रा

कवर्धा. सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक से निकली कांवड़ यात्रा ने भक्ति और आस्था का बड़ा दृश्य पेश किया। मां नर्मदा के उद्गम स्थल से जल लेकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 500 से अधिक कांवड़िए 151 किलोमीटर की पदयात्रा पर रवाना हुए। 151 किलोमीटर का यह सफर पूरा होने के बाद कांवड़िए जलेश्वर महादेव डोंगारिया और ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सुबह मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ में नर्मदा जल धारण किया…

Read More

उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के शासकीयकरण पर दिए सकारात्मक संकेत

उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के शासकीयकरण पर दिए सकारात्मक संकेत    छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने पर महेन्द्र साहू सम्मानित रायपुर, राज्य में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर बेहतर एवं पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार साहू को "युवा मंच सम्मान" से नवाजा गया। यह सम्मान शुक्रवार 8 अगस्त को होटल पिकाडिली, रायपुर में ITV नेटवर्क / India News द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित "युवा मंच कार्यक्रम" में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत…

Read More

आईटीवी नेटवर्क यूथ कॉन्क्लेव: कृषि में नवाचार के लिए डॉ. विकास लुनावत सम्मानित

आईटीवी नेटवर्क यूथ कॉन्क्लेव: कृषि में नवाचार के लिए डॉ. विकास लुनावत सम्मानित रूट राइज़' से बदलेगी छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर, मुख्यमंत्री ने की शिविक्स क्रॉप साइंस की सराहना रायपुर  आईटीवी नेटवर्क (ITV Network) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'यूथ कॉन्क्लेव' में छत्तीसगढ़ की प्रगति और युवाओं के योगदान का उत्सव मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ने राज्य के उभरते युवा एग्री-एंट्रेप्रेन्योर (Agri-Entrepreneur) और शिविक्स क्रॉप साइंस (Shiviks Crop Science) के निदेशक डॉ. विकास लुनावत को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से…

Read More

CG में झमाझम बारिश से तरबतर रायपुर-मुंगेली, उत्तर छत्तीसगढ़ में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटों के रायपुर और मुंगेली जिले के एक-दो स्थानों पर जमकर बादल बरसे हैं. मौसमी वर्षा सामान्य से 5 प्रतिशत कम रही है. मौसम विभाग ने आज अनेकों स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली गिरने के भी आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ यानी…

Read More