मनेंद्रगढ़/एमसीबी विकास और सुशासन के दावों के बीच मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की स्ट्रीट लाइटों के गायब होने का मामला अब सियासी तकरार का मुद्दा बन गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाते हुए सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत की और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने सवाल उठाया कि बैकुंठपुर से मनेंद्रगढ़ की ओर आने वाले एनएच पर डिवाइडर की…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ़
CM साय ने सांसद संजय सिंह के बयान को नकारा, बोले- डबल इंजन सरकार से तेजी से हुआ विकास
रायपुर. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार के प्रदेश सरकार को हाईजैक करने वाले बयान को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नकार दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. बीते ढाई सालों में डबल इंजन की सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है. अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में सांसद संजय सिंह के बयान पर कहा कि छत्तीसगढ़…
Read Moreसावन की भक्ति में लीन हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बाबा बैद्यनाथ और बासुकिनाथ के दरबार में टेका माथा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। सावन के पावन माह में आस्था, श्रद्धा और जनकल्याण की भावना के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने झारखंड के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और बाबा बासुकिनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। उन्होंने सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा की धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान शिव को अर्पित किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पूरे भक्तिभाव से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने बासुकिनाथ…
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में दिखी एकता की ताकत, सर्व आदिवासी समाज ने निकाली भव्य रैली
मनेंद्रगढ़/एमसीबी विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर मनेन्द्रगढ़ में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकजुटता का भव्य स्वरूप देखने को मिला। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में सर्व आदिवासी समाज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत साईं मंदिर स्थित पीपल वृक्ष के नीचे विधि-विधान से प्रकृति पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात समाज की ओर से विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली में पूर्व विधायक गुलाब कमरो, सर्व आदिवासी समाज के संयोजक परमेश्वर गुरुजी, जिला…
Read MoreCG सरकार का बड़ा सहारा, माओवादी हिंसा में अपनों को खोने वाले 15 परिवारों को मिले ₹2.25 करोड़
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने माओवादी हिंसा के दर्द को झेल रहे परिवारों को एक बड़ी राहत दी है। राज्य में माओवाद पुनर्वास नीति के क्रियान्वयन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल के तहत हिंसा में अपनों को खो चुके 15 परिवारों के लिए कुल 2.25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह कदम प्रभावित परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास है। नियमों के मुताबिक, माओवादी हिंसा में जान गंवाने वाले मृतकों के आश्रितों को शासकीय सेवा दिए जाने का प्रविधान…
Read MoreCG में अब 24 घंटे मिलेगा राशन, देश का 5वां अन्नपूर्ति ग्रेन ATM हुआ शुरू
रायपुर. प्रदेश में अब एटीएम से राशन भी मिलेगा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने शनिवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में प्रदेश के पहले तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का ऑनलाइन उद्घाटन किया। अब हितग्राही अपनी सुविधा के अनुसार 24 घंटे और सातों दिन मशीन से चावल प्राप्त कर सकेंगे। आधार या राशनकार्ड नंबर दर्ज करने और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद मशीन निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराएगी। यह पहल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।…
Read MoreCG में चंगाई सभा को लेकर बवाल, हिंदू जागरण मंच ने लगाया पैसे देकर धर्म परिवर्तन का आरोप
धमतरी. शहर के वंदना विहार कॉलोनी में एक घर में कथित रूप से चल रही प्रार्थना सभा को लेकर आज जमकर हंगामा हुआ। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और सभा के जरिए धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि वंदना विहार कॉलोनी में लक्ष्मण सिंह के घर पर प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता…
Read Moreचैंबर ऑफ कॉमर्स की पहली बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर मंथन, समाधान को लेकर हुई चर्चा
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज पहली बार बिलासपुर में आयोजित हुई। बैठक के दौरान उद्योग के विकास, कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उसके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बिलासपुर में पहली बार आयोजित इस बैठक को लेकर चेंबर से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बिलासपुर समेत क्षेत्र में उद्योग व्यापार से जुड़े लोगों ने इस बैठक से क्षेत्र की समस्या पर खुलकर चर्चा होने और उनका हल निकलने की बात कही। बैठक में संगठन से कारोबारियों को…
Read Moreमनेन्द्रगढ़ में नशे के खिलाफ जनजागरण, मीडिया ने लिया स्वस्थ युवा और विकसित भारत का संकल्प
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नशा केवल व्यक्ति के जीवन को नहीं निगलता, बल्कि परिवार की खुशियों, समाज की शांति और देश की युवा शक्ति को भी भीतर से कमजोर करता है। इसी सामाजिक चुनौती के खिलाफ रविवार को मनेन्द्रगढ़ में जनजागरण की एक सशक्त आवाज सुनाई दी। होटल हसदेव इन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला-सह-वार्तालाप में पत्रकारों ने नशा मुक्त युवा और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रायपुर एवं जिला…
Read Moreजर्जर सड़क पर बच्ची का CM मोहन यादव को अल्टीमेटम, बोली- ‘सड़क बनवाओ, वर्ना कुर्सी से हटवा देंगे’
मुरैना. जिले के कईयों गांवों में कच्ची सड़कें हैं, जो बारिश में दलदल सी बन गई है। जलभराव और कीचड़ के कारण कईयों गांवों में एंबुलेंस और स्कूल वाहन नहीं जा पा रहे। एक महीने पहले जर्जर व कच्ची सड़क के लिए दिमनी विधानसभा के हवेली गांव में एक युवक ने दंडवत और तीन दिन तक अनशन किया था। ऐसी ही एक सड़क को देखकर एक मासूम बच्ची का आक्रोश फूट पड़ा, जो जर्जर सड़क के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कोस रही है। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर…
Read MoreBilaspur के मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार, लापरवाही पर टास्क कर्मी हटाया
बिलासपुर. तोरवा मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार कराए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई की है. विवाद बढ़ने के बाद निगम ने टास्क कर्मचारी रेखा सिंह को वहां से हटा दिया है. इस घटना के बाद मुक्तिधाम की व्यवस्था को लेकर भी निगम ने सख्ती बरतने का फैसला किया है. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि तोरवा मुक्तिधाम में अब केवल इंसानों का ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. पालतू पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए अलग व्यवस्था बनाने की तैयारी की जा रही…
Read MoreCG के नारायणपुर में 1200 घरों की जांच, 173 संदिग्धों से पुलिस ने की पूछताछ
नारायणपुर. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक साथ बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान चलाया. नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों के अलावा आसपास के कई इलाकों को भी अभियान में शामिल किया गया. इस दौरान 1200 से ज्यादा घरों और 160 से अधिक दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जांच की गई. पुलिस की 21 टीमों में करीब 150 अधिकारी और कर्मचारी इस अभियान का हिस्सा रहे. अभियान के दौरान 173 संदिग्ध लोगों को पूछताछ और दस्तावेज सत्यापन के लिए रोका गया. बाहर से आकर क्षेत्र में रहने वाले…
Read Moreबस्तर के बैलाडीला के लोहे ने जापान को दिखाई नई राह, दुनिया में बढ़ी धाक
दंतेवाड़ा. बैलाडीला सिर्फ लौह अयस्क का पहाड़ नहीं, बल्कि भारत-जापान के रिश्तों की एक अहम कहानी भी अपने भीतर समेटे है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान को अपनी अर्थव्यवस्था और उद्योग को फिर से खड़ा करना था. इसी दौर में उसकी नजर बस्तर के बैलाडीला में मौजूद उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क पर पड़ी. 1957 में जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भारत पहुंचकर अलग-अलग लौह अयस्क क्षेत्रों का अध्ययन किया. असादा के नेतृत्व में हुए इस अध्ययन के बाद बैलाडीला को लेकर जापान की दिलचस्पी और बढ़ी. इसके बाद मार्च 1960…
Read MoreCG शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 700 शिक्षकों के तबादले; जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने 700 शिक्षकों का तबादला किया है। प्रदेश के शिक्षकों के लंबे समय से प्रतीक्षित स्थानांतरण को लेकर आखिरकार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं। स्थानांतरण के लिए तैयार की गई सूची में व्यापक स्तर पर छंटनी और परीक्षण के बाद अंतिम रूप से स्वीकृत शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। विभागीय स्तर पर तैयार की गई प्रारंभिक सूची में करीब 1,600 शिक्षकों के नाम शामिल थे। इसके बाद सूची की समीक्षा करते हुए समन्वय से संख्या कम करने के निर्देश दिए गए और…
Read Moreसीड बॉल से हरियाली की ओर बढ़े पिपरिया के विद्यार्थी
मनेन्द्रगढ़ शासकीय हाई स्कूल पिपरिया के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल शुरू की है। व्याख्याता डॉ. विनोद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं वर्षों से सीड बॉल तैयार कर रहे हैं। मिट्टी के प्राकृतिक आवरण में बीजों को सुरक्षित कर बंजर, परती और अनुपयोगी भूमि में हरियाली विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बीज, मिट्टी और पौधों के जीवन-चक्र की व्यावहारिक जानकारी मिल रही है। बड़ी संख्या में सीड बॉल तैयार कर विद्यार्थियों…
Read More
