IRCTC में बड़ा बदलाव! अब ट्रेन टिकट बुकिंग होगी पहले से तेज और आसान

 नई दिल्‍ली
भारतीय रेलवे टूरिज्‍म कैटेरिंग एंड टूरिज्‍म कॉर्पोरेशन (IRCTC) एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. यह बदलाव टिकट बुकिंग सिस्‍टम को लेकर है. इस बादलाव के बाद आपके टिकट बुकिंग की क्षमता बढ़ जाएगी और तेजी से टिकट बुकिंग होगी. इससे पीक टाइम में भी टिकट बुकिंग करने को लेकर दिक्‍कतें नहीं होंगी। 

दरअसल, भारतीय रेलवे (IRCTC) एक मेजर टेक्‍नोलॉजी अपग्रेड पर काम कर रहा है, जिसका उद्देश ऑलनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग को फास्‍टर और रिलाइबल बनाना है. खासकर तब जब पीक बुकिंग टाइम के दौरान डिमांड हाई पर रहती है। 

इन बदलावों से वेबसाइट के अचानक धीमे होने, भारी ट्रैफिक और सेवा में रुकावट जैसी समस्‍याओं का समाधान होने की उम्‍मीद है, जिनका सामना यात्रियों को तब करना पड़ता है जब हजारों यूजर्स एक साथ टिकट बुक करने का प्रयास करते हैं। 

ये भी पढ़ें :  सड़क दुर्घटना में घायलों को अब अस्पतालों में तुरंत उपचार मिल सकेगा, डेढ़ लाख तक का खर्च उठाएगी सरकार

IRCTC अपने टिकट बुकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करेगा
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, IRCTC अपनी नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग (NGET) प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की योजना बना रहा है. इस अपग्रेड में सर्वर, स्‍टोरेज, नेटवर्किंग और सॉफ्टवेयर समेत कई चीजें शामिल हैं. अपग्रेड होने के बाद प्लेटफॉर्म की क्षमता काफी बढ़ जाएगी, जो हर मिनट पहले से कई गुना टिकट बुक करेगी। 

हर मिनट कितने बुकिंग की होगी क्षमता? 
IRCTC ने कहा है कि उसकी मौजूदा सिस्‍टम पहले ही लगभग 37,000 टिकट प्रति मिनट की क्षमता तक पहुंच चुकी है. अब सॉफ्टवेयर में अपग्रेड के बाद, यह क्षमता संभावित रूप से 1 लाख टिकट प्रति मिनट से ज्‍यादा हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, कॉर्पोरेशन ने अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्‍टम के इंफ्रा के आधुनिकीकरण में लगभग 150 करोड़ रुपये का निवेश भी किया है। 

ये भी पढ़ें :  PhonePe और OpenAI की साझेदारी, अब बोले और करें आसान पेमेंट

नया बैकअप सिस्‍टम 
IRCTC बुकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के किसी एक हिस्से के काम करना बंद कर देने की स्थिति में रुकावट नहीं होगी या कम होगी, क्‍योंकि इसकी जगह पर एक्टिव आपदा रिकवरी सिस्‍टम पर भी काम चल रहा है. सरल शब्दों में कहें तो, इस सिस्‍टम को दो प्रोजेक्‍ट सेटअपों के साथ डिजाइन किया गया है जो सेवा को सुचारू रूप से चला सकते हैं। 

अगर एक सिस्‍टम में कोई समस्या आती है, तो दूसरा सिस्‍टम ट्रैफिक को संभालना जारी रख सकती है, जिससे यात्रियों के बुकिंग प्लेटफॉर्म से बाहर होने की संभावना कम हो जाती है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, IRCTC आपदा रिकवरी सुविधा के लिए सिकंदराबाद को स्थान के रूप में विचार कर रहा है. कंपनी ने उच्च मांग वाले बुकिंग अवधियों के दौरान, जब यात्री सीमित सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे होते हैं, तो थोड़े समय के रुकावट के महत्व पर जोर दिया है। 

ये भी पढ़ें :  महामुंबई मुंबई मेट्रो 2A और 7 पर अब आप वाट्सएप से टिकट बुक कर सकते हैं

सिस्‍टम को सरल बनाया गया
IRCTC की नई वेबसाइट से बुकिंग प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से बाधित करने वाले कई तत्वों को हटा दिया गया है. इनमें अनावश्‍यक CAPTCHA जांच, पॉप-अप और चमकते ग्राफिक्स को कम कर दिया गया है, जिससे यात्रियों के लिए एक सरल इंटरफेस तैयार हुआ है. इसका उद्देश्‍य यूजर्स को उलझने के बजाय अपनी यात्रा का चयन करने और बुकिंग पूरी करने पर फोकस करने में आसानी देना है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment