शुक्र गोचर 2026: बनेगा मालव्य और शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों को फायदा

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, प्रेम, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजकर 19 मिनट पर शुक्र भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा. सूर्य के स्वामित्व वाले कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश 'शुक्रादित्य राजयोग' भी बना रहा है. यह खगोलीय बदलाव 27 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा और इस दौरान कई राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं.

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन क्यों है खास?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्र जब कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो सूर्य के साथ उनका विशेष संबंध बनता है. शुक्र और सूर्य की युति से बनने वाला शुक्रादित्य राजयोग व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान, आकर्षण, आर्थिक लाभ और रिश्तों में सुधार लेकर आता है. वहीं, वृषभ राशि में शुक्र का प्रवेश मालव्य राजयोग बनाकर भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें :  भारत आज रिलीज होगा iOS 18, इन आईफोन को मिलेगा नया अपडेट

मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है. इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बचत करने के भी मौके मिलेंगे. व्यापारियों को विशेष लाभ मिल सकता है, खासकर जो लोग आयात-निर्यात से जुड़े हैं. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं. लव लाइफ भी बेहतर रहेगी. अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में भी मिठास बनी रहेगी.

सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय कई अच्छे संकेत लेकर आ सकता है. करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई नौकरी मिलने का मौका मिल सकता है. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. घर में शांति बनी रहेगी. धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ सकता है, जिससे यात्रा के योग भी बन सकते हैं. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. जो लोग उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा. घर में वाहन या प्रॉपर्टी लेने का सपना भी पूरा हो सकता है.

ये भी पढ़ें :  iPhone Fold का डिजाइन लीक, ऐपल अगले साल लॉन्च कर सकता है फोल्डेबल फोन

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के लिए शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में जाना सकारात्मक परिणाम दे सकता है. इस दौरान आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी. नए विचार सामने आ सकते हैं. करियर में नए मौके मिल सकते हैं. आपके आइडियाज की वजह से सफलता मिलने के योग बनेंगे. बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा. प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है. रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी. हालांकि शादीशुदा लोगों को छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस से बचने की सलाह दी जाती है. आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है. जीवन में संतुलन बना रहेगा.

ये भी पढ़ें :  एमपी में मंत्री पर गिरी गाज, बीजेपी संगठन ने तलब की सफाई, सियासी हलकों में हलचल

कब तक रहेगा असर?
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 27 अप्रैल 2026 तक कृत्तिका नक्षत्र में रहेंगे और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस पूरे समय में बने राजयोग कई राशियों के लिए शुभ परिणाम दे सकते हैं, खासकर प्रेम, करियर और आर्थिक मामलों में.

क्या करें इस दौरान?
– शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनें.
– माता लक्ष्मी की पूजा करें.
– सुगंधित इत्र या सफेद फूल अर्पित करें.
– जरूरतमंदों को मिठाई या सफेद वस्त्र दान करें.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment