रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार, 8 अगस्त को रायपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में आयोजित ‘सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को होटल पिकाडिली में आयोजित “INDIA’S BIGGEST YOUTH CONCLAVE” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे कार द्वारा रवाना होंगे और करीब 1 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक सेन शक्ति सम्मेलन…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ़
पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना प्रदेश के आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और स्वच्छ ऊर्जा का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे परिवार अपनी बिजली जरूरतों के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। इससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आने के साथ ही कई परिवारों को आर्थिक बचत का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत…
Read More138 करोड़ की लागत से नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन
रायपुर राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक पूर्व में स्वीकृत टू-लेन सड़क को फोरलेन करने 21 करोड़ 81 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है। राज्य शासन ने वर्ष-2024 में सी.आर.आई.एफ. योजना के अंतर्गत टू-लेन नांदघाट-मुंगेली मार्ग के निर्माण के लिए 116 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने इस सड़क को टू-लेन से फोरलेन में परिवर्तित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए थे। उनके निर्देश के अनुपालन में नांदघाट-मुंगेली मार्ग के टू-लेन से…
Read Moreएनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण( सीजीएसडीएमए) में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमति शम्मी आबिदी ने बताया कि राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, मानसून अवधि की तैयारियों तथा आपदा प्रतिक्रिया तंत्र के बारे में बताया। राज्य में बाढ़, अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली एवं भूस्खलन जैसी मौसमी आपदाओं की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य…
Read Moreछत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम
रायपुर देश भर में 'हर घर तिरंगा' अभियान 9 से 17 अगस्त 2026 तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह राष्ट्रव्यापी उत्सव 'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष के स्मरणोत्सव को समर्पित है, जिससे देशभक्ति का माहौल और अधिक बढ़ गया है । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इस वर्ष का स्वतंत्रता पर्व जनभागीदारी और राष्ट्रप्रेम का व्यापक जनआंदोलन बनने जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत 7 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान, 'वंदे मातरम्' गायन…
Read Moreएडीबी के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में वित्त विभाग के उस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसके तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से 'Anjor LIGHT (Anjor Linked Implementation & Guidance for Holistic Tracking)' तकनीकी सहायता परियोजना के लिए 15 करोड़ रुपये का पूर्णतः अनुदान (Grant) प्राप्त होगा। यह परियोजना छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के प्राथमिकता एजेंडा के प्रभावी क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण (Monitoring) एवं मूल्यांकन (Evaluation) को सुदृढ़ बनाएगी। यह बहु-क्षेत्रीय तकनीकी सहायता परियोजना 1 दिसंबर 2026 से 30 नवंबर 2029 तक तीन वर्षों के लिए…
Read Moreमुख्य सचिव ने नक्सल मुक्त क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
रायपुर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा (CAMPA) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आज आयोजित की गई। बैठक में वनों के संरक्षण, पर्यावरण विकास और वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। नक्सल मुक्त क्षेत्रों में बढ़ेगी विकास की गति मुख्य सचिव ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कैम्पा मद के तहत वन क्षेत्रों में पुल-पुलियों, पहुंच मार्गों और आवश्यक भवनों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए।…
Read Moreसरकारी कुर्सी पर राजनीति का रंग? पंचायत सचिव की कथित सोशल मीडिया सक्रियता पर कांग्रेस का हमला, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
मनेंद्रगढ़/एमसीबी क्या शासकीय कर्मचारी अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को भूलकर राजनीतिक विचारधारा के प्रचार-प्रसार का माध्यम बन सकते हैं? यही सवाल इन दिनों मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम पंचायत लालपुर में पदस्थ पंचायत सचिव पर सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से राजनीतिक एवं विवादित पोस्ट साझा करने के आरोप ने सरकारी सेवा की निष्पक्षता और आचरण नियमों पर गंभीर बहस छेड़ दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक वास्तव ने इस पूरे मामले को प्रशासन की निष्पक्षता से जोड़ते हुए जिला कलेक्टर को…
Read Moreरायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
रायपुर प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के लिए भी लगातार योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता ऐसे विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिले और रायगढ़ आने वाले वर्षों में आधुनिक, सुविधायुक्त…
Read Moreबाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस
रायपुर भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के सभी जिलों के आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने और आवश्यक कार्यवाहियों के संचालन के लिए विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। 18 को टेबल टॉप और 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य…
Read Moreपर्यावरण संरक्षण का संदेश:लालपुर क्रीड़ा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लायंस क्लब मनेन्द्रगढ़ एवं ग्रीन वैली क्लब के संयुक्त तत्वावधान में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों एवं क्लब पदाधिकारियों ने फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया तथा पर्यावरण, जल संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी ली। क्लब पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी…
Read More15 अगस्त को जिलेभर में सजेगी ‘उल्लास महा-चौपाल’, जनभागीदारी से साक्षरता अभियान को मिलेगी नई गति
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जिलेभर में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत "उल्लास महा-चौपाल" का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज में साक्षरता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, असाक्षर व्यक्तियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा जनभागीदारी के माध्यम से साक्षरता को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी, स्वयंसेवक, महिला स्व-सहायता समूह, सामाजिक संगठन एवं ग्रामीणजन सक्रिय भागीदारी करेंगे। इस दौरान शिक्षा के महत्व पर संवाद, उल्लास शपथ, जागरूकता गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से…
Read Moreकोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी एवं माटीकला बोर्ड के विभिन्न हितग्राहियों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को 10 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक की अनुदान एवं पुरस्कार राशि वितरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के नए प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब' का शुभारंभ करते हुए उसके लोगो एवं कैटलॉग का विमोचन किया।…
Read MoreCG में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई. उत्तरी इलाकों में भारी वर्षा हुई. अब तक मॉनसून की स्थिति सामान्य से सात प्रतिशत कम दर्ज की गई है. आने वाले दो दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई गई है. हालांकि कल यानी 8 अगस्त से बारिश की गतिविधियां धीमी हो सकती है. इन इलाकों में हुई बारिश प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. सर्वाधिक 8 सेमी वर्षा रघुनाथ…
Read Moreमातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 630 करोड़ 55 लाख 54 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री मती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रमुख सचिव मती शहला निगार तथा संचालक डॉ. रेणुका वास्तव उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की उन प्रमुख…
Read More
