रायपुर. पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर लगाम लगाने के लिए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो और इसके साथ दिए गए संदेश में इस बात पर जोर दिया गया है कि आपका परिवार आपकी सुरक्षित वापसी का इंतजार करता है, न कि किसी अनहोनी की खबर का। दरअसल, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की ओर से शोसल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि युवक 18 साल का हो गया है, जिसकी खुशी में माता-पिता और बहन उसे सरप्राइज…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ़
ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार
रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैकवर्ड लिंक की जांच करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने ओडिशा से रायपुर तक प्रतिबंधित नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले बस चालक संजय नाग को गिरफ्तार किया है। जांच में अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। बता दें कि यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर) दीपमाला…
Read MoreCG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान
बेमेतरा. जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पदस्थ एक गणित के शिक्षक हरजीत अनंत पिछले तीन सालों से मर्जी से नौकरी कर रहे हैं और बिना स्कूल जाए उनके नाम पर हर महीने सैलरी निकल रही है। स्कूल के छात्रों ने बताया कि शिक्षक हरजीत अनंत अपनी इच्छा के अनुसार स्कूल आते-जाते हैं। गणित विषय के शिक्षक होने के बावजूद वे कभी नहीं पढ़ाते हैं। पढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी स्कूल के अन्य…
Read Moreदुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा
भिलाई. महारत्न कम्पनी सेल ने शुक्रवार को पहली तिमाही का वित्तीय परिणाम घोषित कर दिया। कम्पनी ने नए वित्त वर्ष की शानदार शुरुआत की है। कार्मिकों ने कम्पनी को कर पूर्व 2159 करोड़ और कर पश्चात 1636 करोड़ का शुद्ध लाभ दिलाया है। बीएसपी ने 7485 करोड़ रुपए का सर्वाधिक रेवेन्यू अर्जित करने के बाद भी 838 करोड़ लाभ के साथ तीसरे स्थान पर रहा। राउरकेला ने सर्वाधिक 857 करोड़, बोकारो ने 844 करोड़ और दुर्गापुर ने 168 करोड़ लाभ कमाया। सेल ने 30 जून, 2026 को समाप्त हुई तिमाही…
Read MoreIIT भिलाई का AI सिस्टम करेगा साइबर ठगी पर वार, पहले ही अलर्ट देकर खाता करेगा ब्लॉक
भिलाई. ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर ठगी भी तेजी से बढ़ रही है। ठग हर दिन नए तरीके अपनाकर लोगों के खाते से पैसे निकालने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे मामलों को जल्दी पकड़ने के लिए आईआईटी भिलाई और रूंगटा यूनिवर्सिटी के शोधकताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित एक नई तकनीक तैयार की है। यह तकनीक पैसे भेजने या निकालने के दौरान कई जानकारियों की एक साथ जांच करेगी। अगर उसे लगेगा कि लेनदेन में कुछ गड़बड़ है या ठगी की आशंका…
Read MoreCG कॉलेज एडमिशन 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी हजारों सीटें खाली, बढ़ी चिंता
राजनांदगांव. जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इसके बावजूद कई पाठ्यक्रमों में सीटें अभी भी खाली हैं। जिले महाविद्यालय में भी विज्ञान एवं वाणिज्य के सबसे बड़े स्वशासी दिग्विजय संकाय की कई सीटों पर प्रवेश नहीं हो सका है। जबकि यहां पर सर्वाधिक सीटें बताई जा रही है। महाविद्यालय प्रबंधन की माने तो अब तक इन पाठ्यक्रमों में 60% ही दाखिला हो पाया है। महाविद्यालय में बीएससी (गणित) और बीकॉम में अपेक्षित संख्या में विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले…
Read Moreबिलासपुर में मंच पर गाना गाते-गाते प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत
बिलासपुर. बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के 5 साल का कार्यकाल पूरा होने पर पार्टी चल रही थी। जिसमें छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस कार्यक्रम में गाना गाने के बाद प्रोफेसर बाथरूम में गिरे मिले। जिससे कार्यक्रम बंद करना पड़ा। दरअसल, यूनिवर्सिटी में 23 जुलाई को कुलपति प्रो. चक्रवाल का 5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ। कुछ दिन पहले ही उन्हें एक्सटेंशन देने का आदेश जारी किया गया था। इस मौके पर अधिकारियों ने…
Read More619 साल पुरानी परंपरा का समापन, बस्तर में बाहुड़ा गोंचा महापर्व का भव्य समापन
जगदलपुर. बस्तर में सदियों पुरानी आस्था और परंपरा का सबसे बड़ा उत्सव बाहुड़ा गोंचा शुक्रवार को विधि-विधान के साथ सम्पन्न हो गया. नौ दिनों तक जनकपुरी स्थित मौसी मंदिर में प्रवास के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा रथ पर सवार होकर श्रीधाम लौटे. गुंडिचा मंडप से निकली भव्य रथयात्रा दंतेश्वरी मंदिर, गुरुनानक चौक और जयस्तंभ चौक होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंची. पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के जयघोष से शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. रथ संचालन के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तुपकी चलाकर भगवान को सलामी…
Read Moreकलाकारों और साहित्यकारों के सम्मान-संवर्धन की दिशा में बड़ा कदम, संस्कृति विभाग ने वितरित किए सहायता एवं छात्रवृत्ति राशि के चेक
रायपुर संस्कृति विभाग ने वितरित किए सहायता एवं छात्रवृत्ति राशि के चेक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में कला, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा कलाकारों के कल्याण के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मंत्रालय के सभाकक्ष में ‘कलाकार कल्याण कोष योजना’ तथा ’अभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों के लिए छात्रवृत्ति योजना’ के अंतर्गत सहायता एवं छात्रवृत्ति राशि के चेक वितरण का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ कलाकारों, साहित्यकारों तथा युवा प्रतिभाओं के सम्मान और…
Read Moreधमतरी जिले में 3.92 करोड़ रुपए के बोनस वितरण के साथ खुशहाली की नई बयार
रायपुर छत्तीसगढ़ के वनाश्रित अंचलों में जीवन-यापन करने वाले तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की आर्थिक समृद्धि, सामाजिक सुरक्षा और आजीविका सुदृढ़ीकरण की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। लंबे समय से प्रतीक्षित प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) की राशि अब सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा रायपुर स्थित कृषि मण्डपम में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के दौरान वर्ष 2023 के तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बोनस वितरण का शुभारंभ करने के बाद धमतरी जिले सहित प्रदेश भर में ऑनलाइन…
Read Moreबिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने आज जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुटरा स्थित निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन, ऑडिटोरियम, छात्रावास, पहुंच मार्ग सहित निर्माणाधीन अधोसंरचनाओं का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग और निर्धारित तकनीकी मानकों के पालन के निर्देश दिए। बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त जैन ने सीजीएमएससी के नोडल अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज…
Read Moreजिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े स्तर पर नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा फिर बने प्रबंध निदेशक
जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त नई दिल्ली/ रायपुर भारत के जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिंदल स्टील लिमिटेड ने आज 24 जुलाई, 2026 को आयोजित अपनी निदेशक मंडल की बैठक के बाद महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की। इन निर्णयों पर प्रकाश डालते हुए, बोर्ड ने 24 जुलाई, 2026 से प्रभावी दो साल की अवधि के लिए श्री विद्या रतन शर्मा को कंपनी के अतिरिक्त निदेशक और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे…
Read Moreछत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली! 31 अगस्त तक ऑनलाइन वोटिंग शुरू, जनता चुनेगी पहचान
रायपुर छत्तीसगढ़ जल्द ही अपनी पहली राजकीय तितली घोषित करने जा रहा है। इस अनोखी पहल के तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रदेशभर के नागरिकों से ऑनलाइन मतदान के जरिए उनकी राय मांगी है। इच्छुक लोग 31 अगस्त 2026 तक गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी पसंदीदा तितली के पक्ष में वोट कर सकते हैं। अंतिम चयन जनमत और विशेषज्ञ समिति की अनुशंसाओं के आधार पर किया जाएगा। तीन तितलियां अंतिम सूची में शामिल राजकीय तितली के चयन के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने वैज्ञानिक और पारिस्थितिक मानकों…
Read Moreअंतरजातीय शादी की बड़ी कीमत! ₹35 हजार जुर्माना, 1000 लोगों को भोज फिर भी समाज ने नहीं अपनाया
रायपुर छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार में शामिल होने से रोका जा रहा है। साथ ही समाज के लोगों से मिलने भी नहीं दिया जाता है। समाज ने शादी के लिए 35000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही एक हजार लोगों को दावत देने के लिए मजबूर किया है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित उनके गांव में उन्हें स्वीकार नहीं किया जा रहा…
Read Moreस्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को प्रभावी बनाने राज्य मुख्य आयुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
रायपुर स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को प्रभावी बनाने राज्य मुख्य आयुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा की अध्यक्षता में जिला संगठन आयुक्तों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। राज्य मुख्य आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत का गायन अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा संगठन के अंशदान की राशि 31 अगस्त…
Read More
