‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

रायपुर.

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर लगाम लगाने के लिए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो और इसके साथ दिए गए संदेश में इस बात पर जोर दिया गया है कि आपका परिवार आपकी सुरक्षित वापसी का इंतजार करता है, न कि किसी अनहोनी की खबर का।

ये भी पढ़ें :  बड़ी खबर : विधायक शैलेष पांडेय को कांग्रेस नेतृत्व ने दी बड़ी जिम्मेदारी, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक…..

दरअसल, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की ओर से शोसल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि युवक 18 साल का हो गया है, जिसकी खुशी में माता-पिता और बहन उसे सरप्राइज देने की तैयारी में है। इस बीच उसके पिता के पास फोन आता है कि उसका एक्सिडेंट हो गया है, जिससे जन्मदिन की खुशियां पल भर में मातम में बदल जाती है।

ये भी पढ़ें :  पर्यटन स्थल मैनपाट अपने प्राकृतिक सौंदर्य के चलते सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा, अब लगेंगे पंख

युवाओं से अपील
दो मिनट के रोमांच या खुद को “कूल” दिखाने के चक्कर में युवा अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं। कमिश्नरेट ने याद दिलाया है कि असली बहादुरी और जिम्मेदारी सड़क पर नहीं, बल्कि जीवन के हर कदम पर नियमों का पालन करने में है। इसी के साथ ही अपील की गई है कि धीरे चलिए, सुरक्षित चलिए। आपका परिवार आपकी मंज़िल का इंतज़ार कर रहा है, आपकी ख़बर का नहीं।

Share

Leave a Comment