बड़ी खबर : विधायक शैलेष पांडेय को कांग्रेस नेतृत्व ने दी बड़ी जिम्मेदारी, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक…..

 

 

AICC, प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने जारी किया आदेश

चार विधानसभाओं के पर्यवेक्षक बनाए गए।

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 05 जनवरी, 2023

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य के प्रभारी डॉ अजय कुमार द्वारा जारी पत्र में नगर विधायक शैलेष पांडेय को उनके संगठन में दीर्घकालिक अनुभवों और राजनीतिक क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :  परीक्षा से भय की समस्या : मनोचिकित्सक और मनोवैज्ञानिक ने किया समाधान

कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे विधायक पांडेय

जिसमें अगरतला (सामान्य), रामनगर (सामान्य), टाउन बोर्डोवली (सामान्य), बनामालीपुर (सामान्य) शामिल हैं इन सीटों पर नगर विधायक शैलेष पांडेय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

 

आलाकमान ने जो जवाबदारी दी है उसमें वे खरे उतरेंगे- शैलेश पांडेय

ये भी पढ़ें :  सत्ता की राजनीति या तुष्टीकरण? ममता बनर्जी पर सरमा का तीखा वार

इसके पूर्व भी कांग्रेस पार्टी ने नगर विधायक शैलेष पांडेय को मिर्जापुर, रायबरेली, फतेहपुर, जैसी महत्वपूर्ण सीटों का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था। नगर विधायक शैलेष पांडेय का कहना है कि आलाकमान ने जो जवाबदारी दी है उसमें वे खरे उतरेंगे, इसके लिए वे भरसक प्रयास करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment