रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक जारी है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं।
बैठक में सरकार कुछ अहम योजनाओं को लेकर फैसला ले सकती है। इसके अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए लोगों के लिए गाइडलाइन जारी होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़-बलरामपुर में कबाड़ खरीदी बंद, त्योहारी सीजन में दर्जनों मजदूरों पर गहराया संकट
वहीं श्रमिकों और किसानों के लिए सरकार नई योजना लाने की तैयारी में है। जमीन नामांतरण के लिए भी आज गाइडलाइन जारी हो सकती है। दरअसल, हाल ही में विष्णु सरकार ने जमीन के नामांतरण करने का नियम बदला है। ऐसे में इसे लेकर गाइडलाइन जारी की जा सकती है।
Share


