नन्हें-मुन्नों के हाथों सजी मेंहदी और राखी, सेंट जोसेफ कान्वेंट में दिखी रचनात्मकता की खूबसूरत झलक मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नई लेदरी (साउथ जेकेडी) स्थित सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में शनिवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए मेंहदी और राखी बनाने की गतिविधि आयोजित की गई। मासूम हाथों से बनाई गई रंग-बिरंगी राखियों और आकर्षक मेंहदी डिजाइनों ने विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कला-कौशल और भारतीय त्योहारों के प्रति प्रेम एवं संस्कारों को बढ़ावा देना रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन पर बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दे रही विष्णु भैया की सरकार
रायपुर रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल और आत्मविश्वास का आधार बन रही है। आकांक्षी विकासखंड गौरेला के ग्राम पंचायत ठाड़पथरा की श्रीमती प्रीति सुजान बैगा के जीवन में भी यह योजना आर्थिक सहयोग का सशक्त माध्यम बनी है। योजना के तहत उन्हें प्रत्येक माह नियमित रूप से एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है और घरेलू खर्च का आर्थिक…
Read Moreदवाईयों और पोषण की चिंता हुई कम, ‘मोर विष्णु भैया’ ल धन्यवाद’ प्रेमलता शर्मा
रायपुर कांकेर के अघन नगर की प्रेमलता शर्मा के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जीवन में बुढ़ापे का सहारा बनकर आई है। उन्हें अब तक योजना की 30 किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं, जिनका उपयोग वे अपने पोषण और दवाईयों की जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। प्रेमलता शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य हैं। उनका बड़ा बेटा ज्योतिष और छोटा बेटा मैकेनिक हैं। उनके पति घर पर रहते हैं। ऐसे में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता…
Read Moreराखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से मिला बहनों को संबल अपार
रायपुर रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पेंड्रा निवासी कांति चंद्राकर के बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि पहुंची, तो उनकी खुशी दोगुनी हो गई। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से बहनों के लिए मिले स्नेह, सम्मान और संबल का उपहार है। कांति चंद्राकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया से बहनों को संबल मिला है।” कांति चंद्राकर ने बताया…
Read Moreमहतारी वंदन योजना की किस्त से सोनम साहू के चेहरे पर आई खुशी
रायपुर महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त प्राप्त होने से बिलासपुर की सोनम साहू के लिए रक्षाबंधन का त्योहार और भी खास हो गया है। रक्षाबंधन से पहले खाते में राशि मिलने पर सोनम साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके लिए आर्थिक सहारा होने के साथ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी यादगार बनाने का अवसर लेकर आई है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।…
Read Moreनेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
रायपुर क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान संस्थान (RIO)एवं नेत्र रोग विभाग, पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा आज "नेत्रदान प्रक्रियाओं पर नवीनतम जानकारी” विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन टेलीमेडिसिन हॉल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में किया गया। यह कार्यशाला प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेत्र सहायक अधिकारियों एवं सहायक नेत्रदान अधिकारियों के लिए आयोजित की गई। स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय द्वारा 32 जिलों से प्रतिभागियों का नामांकन किया गया तथा नामांकन अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों से 100…
Read Moreमहतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पत्रकार निशा द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का विमोचन किया। दो भागों में प्रकाशित इस पुस्तक में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों, उनके अनुभवों और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों को संकलित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के प्रकाशन पर पत्रकार निशा द्विवेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल देने के साथ उनके आत्मविश्वास…
Read Moreमुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन
रायपुर जिला दुर्ग के न्यायिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा, जब माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के कर कमलों से नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन, दुर्ग के निर्माण हेतु भूमिपूजन एवं Foundation Stone Laying Ceremony संपन्न हुई। इस अवसर पर न्यायिक गरिमा, आधुनिक न्यायिक अधोसंरचना, डिजिटल न्याय व्यवस्था तथा वैकल्पिक विवाद समाधान के क्षेत्र में जिले की महत्वपूर्ण पहलों का भी शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के साथ माननीय न्यायाधिपति पी.पी. साहू, माननीय…
Read Moreरक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात, हितग्राही शकुन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार शकुन यादव
रायपुर महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने पर भारतीय नगर निवासी हितग्राही शकुन यादव ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु भैया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हर माह मिलने वाली 1000 रुपये से बच्चों की पढ़ाई, रोजमर्रा की जरूरतों और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है। शकुन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के पहले…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
रायपुर राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों हेतु कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत एल्डरमैन निधि की प्रथम किस्त की 50 प्रतिशत राशि विभाग द्वारा जारी की गई है। इस मद से मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) की अनुशंसा पर विकास कार्य किए जाते हैं । उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को ये राशि जारी कर दी है। साव ने नगरीय निकायों…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पवित्र श्रावण मास की बेला पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव के रुद्राभिषेक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने पूर्ण विधि–विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख–समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन उपस्थित थे।
Read Moreशिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र है। किसी भी समाज की प्रगति उसकी भावी पीढ़ी को मिलने वाली शिक्षा, संस्कार और अवसरों पर निर्भर करती है। समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं…
Read Moreसक्षम योजना से संवरी किस्मतः ईंट के कारोबार से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं कुसुम
रायपुर कुसुम ने अपने मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत से ईंट व्यवसाय को सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने समाज की बाधाओं को पार करके अपने काम में कड़ा मुकाबला किया और एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई। जीवन में जब संकट के बादल घिर जाएं, तब सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग से आत्मबल को नई दिशा मिलती है। धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी की कुसुम शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पति के असमय निधन के बाद एक ओर जहां परिवार की…
Read More7 जुआरियों पर पुलिस की कार्रवाई, ₹2.01 लाख की सामग्री और 6 दोपहिया वाहन जब्त
कोण्डागांव. कोण्डागांव थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम केंवटी के जंगल में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को 52 परियों के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ₹7,100 नगद, ताश के 52 पत्ते, 5 मोबाइल फोन और 6 दोपहिया वाहन जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹2,01,100 बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को सूचना मिली थी कि ग्राम केंवटी के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना…
Read Moreरेल कनेक्टिविटी मजबूत करने कैट ने डीआरएम के समक्ष उठाई क्षेत्र की आवाज
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर कैट एमसीबी इकाई ने बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम राकेश रंजन से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख मांगें रखीं। डीआरएम अपने तीन दिवसीय दौरे पर मनेन्द्रगढ़ पहुंचे हैं, जहां वे मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन सहित एबीबीएस कार्य, रेलवे कॉलोनी, रेलवे हेल्थ क्लिनिक और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगे। डीआरएम के मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर कैट जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार एवं जिला प्रभारी रफीक मेमन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के रेल यात्रियों,…
Read More
