रायपुर महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त प्राप्त होने से बिलासपुर की सोनम साहू के लिए रक्षाबंधन का त्योहार और भी खास हो गया है। रक्षाबंधन से पहले खाते में राशि मिलने पर सोनम साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके लिए आर्थिक सहारा होने के साथ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी यादगार बनाने का अवसर लेकर आई है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।…
Read More
