CM विष्णु ने की सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौजन्य मुलाकात, भेंट की बेलमेटल की नंदी

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, राजनांदगांव, 06 अगस्त, 2024 राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राजनांदगांव के क्लब हाऊस सन सिटी में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में बेलमेटल की नंदी की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन श्रावण मास चल रहा है, इस दौरान आपसे मुलाकात करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह…

Read More

रायपुर नगर निगम के पार्षद करेंगे बैंगलोर और मैसूर का दौरा, सुबह 11 बजे बैंगलोर और मैसूर शहर दौरे के लिए होंगे रवाना 

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024 रायपुर। रायपुर नगर निगम के पार्षद आज सुबह 11 बजे 70 पार्षद बैंगलोर और मैसूर शहर दौरे के लिए रवाना होने वाले हैं बताया जा रहा है कि दोनों शहरों में नए वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम और स्वच्छता का अध्ययन पार्षद करने आ रहे है। वाटर ट्रीटमेंट सिस्टम, स्वच्छता के अलावा अन्य लागू व्यवस्था का भी जायजा लेंगे। बता दे कि करीब एक हफ्ते पार्षद बैंगलोर और मैसूर के दौरे पर रहेंगे। फिर रायपुर लौटकर सिस्टम को लागू करने की कवायद रहेगी।

Read More

नगरीय निकायों में मतदाता सूची बनाने की तैयारी शुरू, राज्य निर्वाचन आयोग जल्द जारी करेगी निर्देश

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024 रायपुर I राज्य निर्वाचन आयोग जल्द ही निर्देश जारी करेगी। बताया जा रहा है कि नागरिय निकायों में मतदाता सूची बनने की तैयारी शुरू कर दिया गया है। अधिकांश नगरीय निकायों में वार्डो का परिसीमन हो चुका है। बता दे कि प्रदेश में 14 नगर पालिका निगम, 48 नगर पालिका परिषद, 122 नगर पंचायत मिलाकर कुल 184 निकाय हो रही हैं। वहीं सभी जिला निर्वाचन अधिकारी को एक दो दिनों में निर्देश जारी किया जायगा। प्रदेश में इस साल नवंबर दिसंबर में…

Read More

बड़ी खबर : हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी भारतीय जनता पार्टी.. हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर बैठक आज, प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक आहूत

योगेश कुमार, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024 रायपुर। आज सुबह 11 बजे से प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर बैठक शुरू किया जायगा। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय,राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ,मंत्री ओपी चौधरी बैठक में शामिल होंगे, इनके अलावा अभियान के संयोजक संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Read More

ध्यान दे सरकार…सरगुजा में एक सरकारी स्कूल ऐसा भी, जहां बच्चे जर्जर शौचालय और किचन सेड में पढ़ने को मजबूर, बच्चों की गुहार सुनिये

अंजलि सिंह, न्यूज़ राइटर, सरगुजा, 6 अगस्त 2024 बच्चों को पढ़ाने के लिये सरकारें विशेष प्रयास करने का दावा भी करती हैं, पर क्या यह केवल सोशल मीडिया व कागजों पर ही रहकर रह जाता है? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की एक ऐसी तस्वीर देखने को मिला है। जहां जर्जर शौचालय और किचन सेड में अव्यवस्थाओं के बीच स्कूल का संचालन किया जा रहा है । राज्य सरकार प्रतिवर्ष जुलाई के महीने में साला प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाती है। जनप्रतिनिधि…

Read More

CM योगी आज से दो दिनों तक अयोध्या दौरे पर, लोकसभा चुनाव के बाद अयोध्या पहुंच रहे हैं सीएम योगी, सीएम योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जानिये

धर्मेंद्र सिंह, अयोध्या, न्यूज़ राइटर, 6 अगस्त 2024 उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिनों तक प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन के साथ अयोध्या प्रवास में रहेंगे। इस दौरान योगी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। न्यूज़ राइटर को सीएम हाउस से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी जहां आज शाम 4:00 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे, वहीं 4:10 पर हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगे, इसके साथ शाम 4:30 पर योगी राम लला का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद 5:15 पर आयुक्त सभागार में कानून व्यवस्था व विकास…

Read More

मुक्ताकाशी मंच में ’राज्यस्तरीय ट्रांसजेंडर सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन… ट्रांसजेंडरों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दहेज उन्मूलन पर भी दिया संदेश

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024 रायपुर। कल राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाशी मंच में ’राज्यस्तरीय ट्रांसजेंडर सांस्कृतिक संध्या’ सांझ-6 का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ इकलौता ऐसा राज्य है जहां ट्रांसजेंडर समुदाय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन द्वारा मंच प्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति व पुरातत्व विभाग तथा छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। इस कायर्क्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री पुरंदर मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संचालक पुरातत्व…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार 6 अगस्त को शाम 4.55 बजे जशपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के बाद रायपुर लौटेंगे

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 6 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.50 बजे जशपुर जिले बगिया स्थित अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बन्दरचुंआ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आयेंगे और वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12.10 बजे बगिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.30 बजे बगिया से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Read More

BREAKING : ACB/EOW की एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई…EOW खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के प्रभारी एसडीओ को किया गिरफ्तार.. 

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायपुर, 5 अगस्त 2024 रायपुर। ACB/EOW की एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्यवाई हुई है। बता दे कि EOW खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के प्रभारी एसडीओ को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी SDO 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए, और उन्हें गिरफ्तार किया गया। दरअसल हुआ कि गौठान का बिल पास करने के एवज में सरपंच से रिश्वत माँग की थी, जिसके वजह से आरोपी सौरभ ताम्रकार के विरुद्ध पीसीएक्ट की धारा 7 के तहत कार्रवाई किया गया।

Read More

अच्छी ख़बर…स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयास से सरगुजा संभाग को मिले 100 चिकित्सक, बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 5 अगस्त 2024 राज्य सरकार ने 535 संविदा एमबीबीएस चिकित्सकों की पदस्थापना की है। स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से इन चिकित्सकों में से 100 चिकित्सकों की पदस्थापना सरगुजा संभाग में की गयी है। इनमें से बलरामपुर में 19, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 16, जशपुर में 21, कोरिया में 6, सूरजपुर मे 6 तथा सरगुजा जिले में 32 चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति की गयी है। इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की…

Read More

राज्यपाल रमेन डेका दिल्ली में…केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की सौजन्य मुलाकात

नेहा शर्मा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 05 अगस्त 2024 छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर नितिन गडकरी को राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। नितिन गडकरी ने भी राज्यपाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

Read More

ACB का एक्शन…टीम ने 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया सरपंच, सचिव को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायपुर, 5 अगस्त 2024 छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मकान निर्माण हेतु नक्शा पास करने और एनओसी देने के लिए प्रार्थी से 18 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। आज रिश्वत लेते हुए दोनों को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच व सचिव को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बैंक लोन हेतु पंचायत से एनओसी और नक्शा देने के लिए प्रार्थी से रिश्वत की मांग की थी। जिन्हें…

Read More

ग्रामीण युवाओं को दिया गया मशरूम उत्पादन का कौशल प्रशिक्षण…कृषि विज्ञान केन्द्र में किया गया आयोजित 

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 5 अगस्त 2024 रायगढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ द्वारा समिति रायपुर एवं राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण युवाओं हेतु मशरूम उत्पादन का कौशल प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.बी.एस.राजपूत ने मशरूम, उत्पादन पश्चात मार्केटिंग किस तरह से कि जाए इस विषय पर विस्तृत जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी। प्रशिक्षण में रायगढ़ के विभिन्न विकास-खण्ड के 28 ग्रामीण युवक व युवतियों ने प्रशिक्षण लिया जिसमें उन्हें वीडियो, चल-चित्र प्रदर्शन, प्रायोगिक विधि से सिखाया गया।…

Read More

वक़्फ़ बोर्ड में संशोधन मामला..बोले सलीम-‘दादागिरी, भूमाफिया एवं अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसने वाला कानून’

  नेहा शर्मा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 05 अगस्त, 2024 भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा नेता डॉ. सलीम राज ने केन्द्र की एन.डी.ए. सरकार द्वारा वक्फ अधिनियम में किये गये संशोधन का स्वागत करते हुए कहा कि, यह कानून देश के गरीब मुसलमानों को न्याय देने वाला कानून है। वक्फ एक्ट में संशोधन एवं सुधार समय के अनुसार होना चाहिये, वर्तमान में जो विसंगतिया है उसे दूर किये जाने के लिये यह कानून लाया जा रहा है, जिसका हम माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं एन.डी.ए.…

Read More

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कल रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में लेंगे अहम बैठक

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 5 अगस्त 2024 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत 6 अगस्त को महत्वपूर्ण बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में होगी। बैठक में मार्गदर्शन करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार भाजपा के मंत्री गुरुप्रकाश पासवान रायपुर पहुँच रहे हैं। पासवान हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश के प्रभारी हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित सरकार के मंत्रीगण, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, भारतीय…

Read More