केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा आज अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। नड्डा ने यहां राजधानी रायपुर के केनाल रोड, तेलीबांधा स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, विधायक किरण सिंह देव, साजा विधायक  ईश्वर साहू उपस्थित रहे।

Read More

पीएम आवास योजना से द्वारिका का सपना हुआ साकार, पक्का घर बनने से परिवार में आई खुशियां

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर   रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और बेघर परिवारों को सिर पर छत मिल रही है। ऐसे लोगों का सपना साकार हो रहा है जो पक्के घर की सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे। जिला मुख्यालय कांकेर से लगे ग्राम दसपुर के द्वारिका रजक इन्हीं में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार के लिए एक नए मकान का सपना साकार किया है। वे ग्राम सरंगपाल में कपड़ा प्रेस की दुकान चलाते हैं। उसकी पत्नी रोजी-मजदूरी करती…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में होंगे शामिल

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 सितम्बर को यानि कल दोपहर 3 बजे राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे अपने निवास से प्रस्थान करेंगे और 3:00 बजे कृषक सभागार पहुंचेंगे। इसके बाद 3:00 से 4:00 बजे तक वे स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान NSS के उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा और सेवा योजना के महत्व…

Read More

गाँव के लोगों ने किया प्रार्थना सभा का जमकर विरोध, ग्रामीणों की आपत्ति के बाद पहुंची पुलिस

  नेहा शर्मा, बलौदाबाजार   बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर पलारी थाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिनौरी में बीते 17-18 वर्षों से ग्रामीणों की इच्छा विरूद्ध चल रहे प्रार्थनासभा से उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे यातायात व्यवस्था, सामाजिक धार्मिक तनाव, पारिवारिक अंतरकलह से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अपनी परेशानियों से अवगत कराया। जिस पर संज्ञान लेते हुए पलारी थाना प्रभारी केसर पराग बंजारा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाने के स्टाफ को भेजकर गांव में प्रत्येक रविवार प्रार्थनासभा के…

Read More

‘मोदी है तो सम्भव है’ पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन, रामेश्वर वैष्णव द्वारा रचित है पुस्तक

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध साहित्यकार, गीतकार रामेश्वर दास वैष्णव द्वारा रचित पुस्तक ‘मोदी है तो सम्भव है’ का विमोचन किया। विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के लेखक रामेश्वर दास वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। साथ ही देश के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। ऐसे में उन्होंने साहित्यिक रचना हेतु पुस्तक के लेखक को…

Read More

CM विष्णुदेव साय आज भिलाई दौरे पर : दशहरा मैदान रिसाली में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए सीएम का आज का पूरा शेड्यूल

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भिलाई दौरे पर रहेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे। सर्वप्रथम 12.30 को CM साय मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.15 बजे मैत्री नगर भिलाई में आगमन होगा। 1.15 से 2.15 तक आरक्षित रहेगा जिसमें CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके पश्चात 2.15 को दुर्ग से मुख्यमंत्री निवास हेतु प्रस्थान करेंगे। 3.00 बजे मुख्यमंत्री निवास में आगमन होगा एवं शेष समय आरक्षित रहेगा।

Read More

छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 19वां नेशनल जैम्बोरी, CM साय से राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर  रायपुर। मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के संरक्षक विष्णुदेव साय से बीते शाम उनके निवास कार्यालय में रायपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में, भारत स्काउट्स और गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल के साथ प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान वर्ष 2025 के अंतिम तिमाही में 19वें राष्ट्रीय स्काउट्स और गाइड्स जैम्बोरी और विश्व गर्ल गाइड्स के पहले विश्व जैम्बोरी की मेजबानी पर चर्चा की गई। इस दौरान आयोजीत बैठक भारत…

Read More

प्रधानमंत्री के किसान हितैषी फैसलों का लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी मिलेगा : मुख्यमंत्री साय

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के अन्नदाता किसानों की आय को बढ़ाने और उनकी खुशहाली के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संचालन के साथ ही किसान हित में लगातार निर्णय ले रहें है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात शुल्क हटाने के साथ ही खाद्य तेलों के आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी एवं प्याज के निर्यात शुल्क में कमी करने का निर्णय का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत करते हुए…

Read More

CM विष्णुदेव साय ने दी प्रदेशवासियों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं, पोला के पूर्व संध्या प्रदेश के किसानों को सीएम का ये संदेश….

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 01 सितंबर, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाईयों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।   पोला तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल दुर्ग में आयोजित पोला उत्सव में होंगे शामिल, किसान उत्सव और बैल दौड़ का होगा आयोजन

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 01 सितंबर, 2024   रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल सोमवार को दुर्ग जिले में आयोजित पोला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और विधायक किरण देव विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में किसान उत्सव और सांस्कृतिक बैल दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, दुर्ग शहर…

Read More

चक्रधर की चमक बिखरेगी…पद्मश्री हेमामालिनी की नृत्य नाटिका के साथ होगा समारोह का आगाज़, CM साय को दिया कलेक्टर और SP ने न्यौता

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर 01 सितंबर 2024   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित निवास में कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेय गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर 39वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।     मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की पहचान है। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने समारोह में प्रस्तुति देकर इसके गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ से…

Read More

CM विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंतर्राजयीय गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, प्रमुख सरगना समेत 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो…

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 31 अगस्त, 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई है। मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस द्वारा गंजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री साय को कहा था। निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों पर बिलासपुर रेंज आईजी डॉ0…

Read More

CG News : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी परिसर में किया ज्ञान पथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण

    अजय शर्मा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 31 अगस्त, 2024   बिलासुपर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका आज बिलासपुर दौरे पर हैं। बिलासपुर पहुंचने पर विमानतल में दोनों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु साय और राज्यपाल रमेन डेका ने बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में ज्ञान पथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधायकगण उपस्थित रहे।  

Read More

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री निवास म प्रदेश के मुखिया ले मिलही 70 लाख महतारी-बहन मन ला तीजा के उपहार

      उर्वशी मिश्रा , न्यूज़ राइटर, रायपुर, 31 अगस्त, 2024     रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के मौके पर 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा पर्व के उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री साय इस योजना के तहत माता-बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपए की राशि जारी करेंगे।   महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त होगी जारी सीएम दो सितंबर को महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त जारी करेंगे।…

Read More

CM विष्णु देव साय से जु-जित्सु खिलाड़ियों ने की मुलाकात, साय ने शानदार उपलब्धियों के लिए खिलाड़ियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

  राष्ट्रीय स्तर की प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में जीते दो-दो पदक सानिया परवीन ने सिल्वर और ब्राँज तथा शबा परवीन ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते   उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 31 अगस्त, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बीते शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में जु-जित्सु खिलाड़ी सानिया परवीन और शबा परवीन ने मुलाकात की। इन खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के देवास में 19 से 21 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड, सिल्वर और ब्राँज मेडल सहित कुल…

Read More