शुगर मिल अनशन को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मुरैना वर्षों से बंद पड़े कैलारस शुगर मिल को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने 18 अगस्त को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुराज तोमर ने किया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने कहा कि जौरा विधायक पंकज उपाध्याय पिछले चार दिनों से कैलारस शुगर मिल को चालू कराने और मिल की संपत्ति को खुर्द-बुर्द किए जाने के…
Read MoreCategory: मध्यप्रदेश
भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव होमगार्ड, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स हैं हमारे संकट मोचक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 945.20 करोड़ से बनने वाले 5.30 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का किया भूमि-पूजन जीवन रक्षक किट और प्रमाण पत्र भी किए वितरित उज्जैन की कालिदास अकादमी में हुआ होमगार्ड, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर भोपाल रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (RNTU) में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात NCC कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं परेड प्रस्तुत की गई।…
Read More300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
भोपाल महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को वर्ष में औसतन 300 दिवस पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया गया है, जबकि 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं को औसतन 200 से 210 दिवस पूरक पोषण आहार प्रदान किया गया है। इस प्रकार प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को केवल 170 दिवस ही पोषण आहार मिलने की बात वास्तविक स्थिति नहीं है। प्रदेश में पूरक पोषण आहार की व्यवस्था को लेकर सामने आई खबरों…
Read Moreनवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
भोपाल श्रम विभाग और वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ग्लोबल स्किल्स पार्क, भोपाल में 19-20 अगस्त 2026 तक नवीन चार श्रम संहिताओं के संबंध में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। सचिव श्रम रघुराज राजेन्द्रन ने नवीन श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बदलते औद्योगिक एवं वैश्विक परिवेश के अनुरूप श्रम कानूनों में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। इससे नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार मिलेगा। सचिव राजेन्द्रन ने…
Read Moreगुणवत्तापूर्ण शिक्षण की मिसाल बनीं शिक्षिका आकांक्षा राजोरिया
भोपाल मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल ने नरसिंहपुर जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय जुझारी की प्राथमिक शिक्षिका आकांक्षा राजोरिया द्वारा किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा एवं शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। सचिव डॉ. गोयल ने 14 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत विद्यालय का…
Read Moreस्कूलों में कानून की पाठशाला, थानों में पुलिसिंग का प्रत्यक्ष अनुभव
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यूनाइटेड नेशंसपॉप्युलेशनफंड (UNFPA) के तकनीकी सहयोग से प्रदेश के सभी 52 जिलों में “जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद”कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सामुदायिक पुलिसिंग की इस राज्यव्यापी पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जुलाई 2026 को रवीन्द्र भवन, भोपालमें किया था। इस अवसर पर अभियान के लिए तैयार विधिक पाठ्य सामग्री “जन सुरक्षा–युवा सृजन…
Read Moreभव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के भव्य, दिव्य, अलौकिक, आकर्षक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के आयोजन के लिए सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आज उज्जैन को 945.20 करोड़ रुपए लागत के नवीन एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिली है। यह 5.30 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं को सहज आवागमन की बड़ी सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ धार्मिक पर्यटन का सबसे बड़ा मेला होगा। बीते सोमवार को नागपंचमी पर श्रद्धालुओं के प्रबंधन…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होमगार्ड आपदा प्रबंधन यंत्रों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत होमगार्ड द्वारा प्रदर्शित किए गए आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं बचाव कार्य में उपयोग होने वाले आधुनिक संसाधनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान होमगार्ड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विभिन्न आपदा प्रबंधन यंत्रों की कार्यप्रणाली एवं उनके उपयोग की जानकारी दी। इन उपकरणों का उपयोग बाढ़, आगजनी, भवन दुर्घटना, सड़क हादसे तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों में किया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं…
Read Moreएनएसडीसी और मध्यप्रदेश शासन के मध्य हुआ ऐतिहासिक एमओयू
भोपाल राज्यमंत्री कृष्ण गौर ने कहा है कि एनएसडीसी और मध्यप्रदेश शासन के मध्य हुआ यह एमओयू मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान युवाओं को वैश्विक पटल पर स्थापित करने और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वावलंबन व गरिमापूर्ण रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक संकल्पबद्ध एवं युगगामी कदम है," यह बात पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मध्य प्रदेश शासन तथा नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) के मध्य हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) को लेकर कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को केवल…
Read Moreभोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन
भोपाल सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने बुधवार को 12 नए मिल्क टैंकर, एक चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और दुग्ध उत्पाद वितरण के लिए दो इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन शुरू किया। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने एमपीसीडीएफ के निवर्तमान प्रबंध संचालक डॉ. संजय गोवानी की उपस्थिति में इन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रितेश जोशी सहित वरिष्ठ…
Read Moreबहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहन-बेटियां हमारे घर-आंगन की रौनक हैं। बहन-बेटियों का मान-सम्मान और इनका आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन तो साल में एक बार आता है, लेकिन हमारी सरकार हर महीने बहनों से उनकी रक्षा का वादा पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी लाड़ली बहनों को हर महीने सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि शारदा मां के आशीर्वाद से मैहर अद्भुत स्थान है। बुंदेलखंड की वीरता के प्रतीक आल्हा-ऊदल…
Read Moreबांधों एवं जल संरचनाओं में जल भराव की निरंतर करें मॉनिटरिंग : जल संसाधन मंत्री सिलावट
भोपाल जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिए हैं कि समस्त विभागीय बांध, जलाशय तथा अन्य जल संरचनाओं में जल भराव की स्थिति की सतत निगरानी की जाए और इसकी सूचना बाढ़ नियंत्रण कक्ष सहित जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिदिन दी जाए। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा राउंड द क्लॉक जिलों से संपर्क कर सतत समीक्षा सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की हानि से बचा जा सके। बारिश के दौरान पूरा विभागीय अमला पूरी तरह सावधान और चौकस रहे. इस कार्य में किसी…
Read Moreमां शारदा लोक निर्माण से मैहर में धार्मिक तीर्थाटन में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगारों का सृजन होगा-मुख्यमंत्री डॉ यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर स्थित विश्वप्रसिद्ध मां शारदा माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक मां शारदा का पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां शारदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूजन के बाद मंदिर प्रबंधन एवं जिला प्रशासन द्वारा मां शारदा का चित्र भेट कर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था एवं मंदिर परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री…
Read Moreप्रयोगशाला से निर्माण स्थल तक पहुंचें नवाचार-लोक निर्माण मंत्री सिंह
भोपाल लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि नवाचार तभी सार्थक है, जब वह प्रयोगशाला से निकलकर वास्तविक निर्माण स्थल तक पहुंचे और मैदानी स्तर पर प्रमाणित परिणाम दे। नवीन तकनीकों को पहले पायलट परियोजनाओं एवं परीक्षण खंडों में परखा जाए तथा सफल परिणाम मिलने के बाद उन्हें व्यापक स्तर पर अपनाया जाए। वैज्ञानिक अनुसंधान केवल दस्तावेजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका सीधा लाभ अधोसंरचना परियोजनाओं और आमजन तक पहुंचे। मंत्री सिंह बुधवार को सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली की प्लेटिनम जुबली के अवसर पर सीएसआईआर-एएमपीआरआई, भोपाल…
Read More
