जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जस्टिस हिमांशु जोषी की एकलपीठ ने साफ किया है "अधिकृत एजेंट के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत अपराध नहीं बनता." इस प्रकार रेलवे कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष लंबित आपराधिक प्रकरण को निरस्त करने के आदेश जारी किए। आरपीएफ ने धारा 143 के तहत अपराध दर्ज किया याचिकाकर्ता अविनाश कुमार सोनी की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा गया "वह साल 2015 से आईआरसीटीसी अधिकृत ई-टिकटिंग एजेंट है. उसका सिंगरौली में सायबर कैफे है." मामले के अनुसार…
Read MoreCategory: मध्यप्रदेश
भाजपा विधायक संजय पाठक से डेढ़ करोड़ की ठगी में बड़ा खुलासा, मुंबई से 2 गिरफ्तार; ‘बड़े’ मास्टरमाइंड की तलाश
कटनी मध्य प्रदेश के कटनी के विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक से जुड़ी कंपनी के साथ हुई करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले की परतें भी खुलती जा रही हैं। अब इस प्रकरण में मुंबई कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस को शक है कि ठगी की पूरी साजिश के पीछे कोई बड़ा और बेहद शातिर व्यक्ति हो सकता है। रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के पालघर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की…
Read Moreजबलपुर हाईकोर्ट ने मेरिटोरियस शिक्षकों को दी राहत, फिर मिलेगा स्कूल चुनने का मौका
जबलपुर मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की मिडिल स्कूल शिक्षिका साक्षी ताम्रकार सहित अन्य अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर शिक्षक भर्ती में पदस्थापना प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। याचिका में आरोप लगाया गया कि अधिक मेरिट वाले अभ्यर्थियों को पसंद का स्कूल चुन सकेंगे। मामले की शनिवार को सुनवाई जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस बीपी शर्मा की डिवीजन बेंच ने की। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियमों में ऐसा बदलाव नहीं किया जा सकता, जिससे अभ्यर्थियों के अधिकार प्रभावित हों। कोर्ट ने…
Read Moreएमपी पर मानसूनी सिस्टम मेहरबान: 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 27 अगस्त तक जारी रहेगा दौर
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से आज 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। डिंडोरी और बालाघाट सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं, जहां 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दोनों जिलों के लिए अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और छतरपुर में…
Read Moreरक्षाबंधन पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
छतरपुर रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसमें बुंदेलखंड वासियों के लिए बहुप्रतीक्षित खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन नई दिल्ली के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन भी शामिल है। यह स्पेशल ट्रेन कुल 21 कोचों के साथ संचालित की जाएगी, इससे त्योहार पर दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार यह ट्रेन 26, 28 व 30 अगस्त को खजुराहो स्टेशन से शाम 5…
Read Moreरजत मुकुट और मुंडमाल-रुद्राक्ष की माला से महाकाल का दिव्य श्रृंगार, ओंकारेश्वर में रुद्राभिषेक
उज्जैन /भोजपुर भगवान शिव को प्रिय सावन महीने के चौथे सोमवार को विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे खोले गए। सभा मंडप में शिव के गण वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर आज्ञा ली गई, फिर चांदी का पट खोलकर कर्पूर आरती की गई। नंदी हॉल में नंदी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी,…
Read Moreकंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव 24 अगस्त को
कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव 24 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ कॉन्क्लेव कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में भोपाल अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA) द्वारा “"कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश@2047” विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का आयोजन 24 अगस्त 2026 को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में किया जाएगा। कॉन्क्लेव की थीम “वन इंस्टीट्यूट–वन प्रॉमिस” रखी गई है। कॉन्क्लेव का शुभारंभ 24 अगस्त को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ.…
Read Moreढीमर समाज की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
ढीमर समाज की बैठक संपन्न, सामाजिक एकजुटता को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय डिंडोरी जिला मुख्यालय डिंडोरी के डेम घाट स्थित निषाद राज मंगल भवन में 22 अगस्त 2026 को स्थानीय ढीमर समाज की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने उपस्थित होकर समाजहित के मुद्दों पर चर्चा की और सामाजिक एकजुटता एवं संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट और सशक्त बनाना, समाज के लोगों में जागरूकता लाना…
Read Moreकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ट्रैक्टर पर मिलेगी ₹2.45 लाख तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
सीधी मध्य प्रदेश सरकार किसानों की खेती को आसान बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है. इसी क्रम में उद्यान विभाग द्वारा किसानों को मिनी ट्रैक्टर सहित विभिन्न कृषि उपकरणों पर अनुदान दिया जा रहा है. यह योजना विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए फायदेमंद बताई गई है. सीधी के वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी प्रतीक्षा मिश्रा ने लोकल 18 को बताया कि 20 पीटीओ एचपी तक के फोर व्हील ड्राइव मिनी ट्रैक्टर की खरीद पर पात्र किसानों को सब्सिडी दी जा रही है. करीब 4.90…
Read Moreउम्मीद की किरण: पुलिस की संवेदनशील पहल से लौटी मासूमों की मुस्कान
उम्मीद की किरण: पुलिस की संवेदनशील पहल से लौटी मासूमों की मुस्कान मध्यप्रदेश पुलिस और SOS बाल ग्राम के साझा प्रयासों से भटके बच्चों को मिला परिवार का सहारा कई राज्यों तक पहुंचा समन्वय भोपाल किसी मासूम बच्चे का घर से बिछड़ जाना केवल एक परिवार के लिए चिंता और पीड़ा का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए संवेदनशील चुनौती है। डर, घबराहट, नासमझी अथवा किसी परिस्थिति के कारण घर से भटके बच्चों की आंखों में अपनों से बिछड़ने का दर्द होता है। ऐसे समय में मध्यप्रदेश पुलिस और…
Read Moreत्विषा शर्मा केस में बड़ा खुलासा! FIR के बाद घर के आसपास ही छिपा था समर्थ, CBI चार्जशीट में सामने आया रूटमैप
भोपाल नोएडा से भोपाल में ब्याही गई मॉडल एवं अभिनेत्री त्विषा शर्मा की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीबीआई की 636 पन्नों की चार्जशीट से आरोपित पति समर्थ सिंह की फरारी को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। जांच दस्तावेजों के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद समर्थ तत्काल भोपाल से बाहर नहीं गया था, बल्कि शुरुआती एक-दो दिन तक शहर में ही अलग-अलग ठिकानों पर छिपा रहा। 13 मई की शाम कटारा हिल्स में मिली लोकेशन चार्जशीट में दर्ज कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन…
Read Moreबाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा सर्वोपरि, हर व्यक्ति तक पहुंचायेंगे राहत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा सर्वोपरि, हर व्यक्ति तक पहुंचायेंगे राहत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध करायें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर और विशेष चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिल्ली से रीवा पहुंचकर अतिवृष्टि और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की रीवा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाम दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर रीवा-शहडोल संभाग में अतिवृष्टि और राहत कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर अच्छी तरह से संचालित किये…
Read Moreविदिशा के विभोर ने तैयार किया नेविगेशन सैटेलाइट, जल्द होगा प्रक्षेपण; PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ
विदिशा मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी युवा इंजीनियर और उद्यमी विभोर जैन अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने के करीब हैं। उनकी कंपनी व्योमिक निम्न पृथ्वी कक्षा आधारित स्थिति निर्धारण, मार्गदर्शन और समय निर्धारण प्रणाली के लिए उपग्रह प्रणाली विकसित कर रही है। वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही में पहला सैटेलाइट लांच करने की तैयारी है। विभोर ने प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सामने प्रस्तुतीकरण दिया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान विभोर सहित 20 स्पेस स्टार्टअप सीईओ व संस्थापकों से…
Read MoreBhopal E-Bus: आज से 30 ई-बसें दौड़ेंगी, हर 10-15 मिनट में मिलेगी बस; कोलार-MP नगर कनेक्टिविटी बेहतर
भोपाल राजधानी भोपाल में 10 इलेक्ट्रिक बसें और दौड़ेंगी। अभी 3 रूट पर 20 बसें चल रही हैं। आज यानी, 24 अगस्त से इनकी संख्या 30 हो जाएगी। इसके बाद हर 10 से 15 मिनट में यात्रियों को बसें मिल जाएंगी। कोलार रोड, बावड़ियाकलां, बैरागढ़, एमपी और आईएसबीटी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी। खास बात ये है कि सभी बसें एमपी नगर से होकर गुजरेगी। ऐसे में नौकरीपेशा और स्टूडेंट्स के लिए राहत वाली बात है। वर्तमान में ई-बसों को ऐसे 3 रूट पर चलाया जा रहा है, जो…
Read MoreSamriddh MP 2047 Conclave: 130+ केंद्रीय संस्थान बदलेंगे मध्य प्रदेश की तस्वीर, 24 अगस्त को CM मोहन यादव करेंगे आगाज
भोपाल अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (एग्पा) 24 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशनस फॉर समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव आयोजित करेगा। इसकी थीम वन इंस्टीट्यूट-वन प्रॉमिस है। कॉन्क्लेव का उद्देश्य मध्य प्रदेश की विकास प्राथमिकताओं को प्रदेश के अग्रणी केंद्रीय संस्थानों की शोध एवं नवाचार क्षमता, तकनीकी विशेषज्ञता, आधुनिक अधोसंरचना एवं मानव संसाधन से जोड़ते हुए भविष्य के लिए संस्थागत साझेदारी का प्रभावी मंच तैयार करना है। इसके माध्यम से केंद्रीय संस्थानों की विशेषज्ञता…
Read More
