उज्जैन भगवान महाकाल की नगरी सितंबर में देश की युवा वैचारिक चेतना के बड़े केंद्र के रूप में सामने आएगी। यहां 24 राज्यों के 1700 से अधिक युवा एकत्र होकर धर्म, राष्ट्र, संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान और समकालीन जीवन की चुनौतियों पर मंथन करेंगे। अवसर होगा युवा धर्म संसद-2026 के षष्ठम अंक का। सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय आयोजन 17 से 19 सितंबर तक गीता भवन में होगा। विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षाविद्, संत, मनीषी और सामाजिक चिंतक इसमें सहभागी होंगे। संरक्षक आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण महाराज के मार्गदर्शन में सेवाज्ञ संस्थानम् द्वारा होने…
Read MoreCategory: मध्यप्रदेश
अस्थाई कनेक्शन लेकर ही झांकी-पंडाल की साज सज्जा करें : मंत्री तोमर
अस्थाई कनेक्शन लेकर ही झांकी-पंडाल की साज सज्जा करें : मंत्री तोमर भोपाल गणेशोत्सव त्यौहार (14 सितम्बर) तथा अन्य त्यौहारों में पंडालों को अस्थायी कनेक्शन देने के लिए विद्युत वितरण कंपनियों ने व्यवस्थित प्रबंध किए हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक पण्डालों एवं झॉंकियों में बिजली साज-सज्जा,नियमानुसार ऑनलाइन अस्थाई कनेक्शन लेकर ही करें। अस्थाई कनेक्शन लेने के लिये क्या करें बिजली कंपनी के पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रपत्र में सही, संयोजित विद्युत भार…
Read Moreमिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए राज्य संचालन समिति गठित
मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए राज्य संचालन समिति गठित भोपाल भारत सरकार द्वारा प्रदेश में प्रारंभ किये गये मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के संबंध में राज्य शासन ने कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य संचालन समिति का गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में सचिव, सहकारिता, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, वित्त,खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, कुलपति जवाहर लाल नेहरू…
Read Moreई-विकास 2.0 से सुदृढ़ हुई मध्यप्रदेश की उर्वरक वितरण प्रणाली
ई-विकास 2.0 से सुदृढ़ हुई मध्यप्रदेश की उर्वरक वितरण प्रणाली कृषकों को मिली चयन की छूट और पारदर्शी डिजिटल सुविधाएं प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त और प्रचुर भंडारण उपलब्ध 20 अगस्त से फार्मर आईडी बनाने का अभियान होगा प्रारंभ भोपाल किसान-हितैषी प्राथमिकताओं के साथ 'ई-विकास 2.0' प्रभावी व्यवस्था प्रदेश के कृषकों को उनकी आवश्यकता एवं स्वेच्छा के अनुसार सहजता से उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा 'ई-विकास 2.0' (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली को संपूर्ण राज्य में क्रियान्वित कर दिया गया…
Read Moreखंडवा के डायल-112 हीरोज रात में घर की राह भटके दो मासूमों को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
भोपाल खंडवा जिले के थाना पंधाना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से रात के समय घर की राह भटक गए 08 एवं 06 वर्षीय दो बालकों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया। समय पर की गई सहायता से दोनों बच्चे सकुशल अपने परिवार तक पहुँच सके। 19 अगस्त को रात्रि में राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंधाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिराला में दो बच्चे मिले हैं, जो घर का रास्ता भटक गए हैं। पुलिस सहायता की आवश्यकता…
Read Moreमध्यप्रदेश पुलिस की चोरी एवं नकबजनी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चोरी, नकबजनीतथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मेंपिछले 15 दिनों मेंप्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी के माध्यम सेआरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 2करोड़ 46 लाख रूपएसे अधिक मूल्य कीचोरी गई संपत्ति एवं वारदात में प्रयुक्त वाहनों और अन्य सामग्री को जब्त किया है। प्रमुख कार्यवाही उज्जैन नागदा पुलिस ने दो नकबजनी के मामलों का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा…
Read Moreग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल से भविष्य में प्रतिवर्ष 10 हजार युवा होंगे प्रशिक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उद्योग क्षेत्र की आवश्यकताओं के दृष्टिगत संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल पार्क भोपाल आने वाले समय में प्रतिवर्ष 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य करेगा। वर्तमान में यह संस्थान प्रतिवर्ष 2 हजार युवाओं को विभिन्न तरह के कौशल पाठ्यक्रमों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर रहा है। वर्ष 2026 में 3 हजार युवा प्रशिक्षित होंगे। यह संख्या निरंतर बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में अभिमुखीकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी देश में निरंतर युवाओं के लिए…
Read Moreतकनीक आधारित शिक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है : संचालक सिंह
भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को और अधिक प्रभावी, रोचक एवं सुलभ बनाने की दिशा में राज्य शिक्षा केन्द्र (RSK), स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। गुरुवार को राज्य शिक्षा केंद्र के सभागार में संचालक हरजिंदर सिंह ने ‘ई-कक्षा मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कार्यक्रम के परिचयात्मक पोस्टर का विमोचन भी किया। इस पहल के अंतर्गत कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल वीडियो शिक्षण कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संचालक …
Read Moreभोपाल मासूम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, अंडकोष बेचने के लिए ईरानी गैंग से संपर्क का दावा
भोपाल अंडकोष बेचने के लिए 14 वर्षीय बालक की बेरहमी से हत्या के बाद भोपाल के छोटे तालाब में उसका शव फेंकने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की पड़ताल में कई नए खुलासे हो रहे हैं। हत्या के बाद बालक के अंडकोष बेचने के लिए आरोपितों ने ईरानी गैंग से संपर्क किया था। पुलिस को आरोपितों से पूछताछ में इस संबंध में अहम जानकारी मिली है। अब पुलिस उन संदिग्ध लोगों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है, जिनसे आरोपितों ने संपर्क किया था। पुलिस यह भी पता…
Read Moreसंत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर नरेला विधानसभा के अन्ना नगर स्थित संत रविदास मंदिर से भोपाल जिले के कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया। मंत्री सारंग ने कहा कि यात्रा के माध्यम से संत रविदास महाराज के पुण्य विचारों, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अनेक स्थानों पर यात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए पूजा अर्चना की और आरती उतारी। इस अवसर पर…
Read Moreसही जानकारी, स्वस्थ जीवनशैली और आवश्यक सहयोग से सशक्त होंगे किशोर
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जनजातीय कार्य विभाग के समन्वय और UNFPA के सहयोग से आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम (SHWP) की राज्य स्तरीय समीक्षा कार्यशाला गुरुवार को भोपाल में हुई। कार्यशाला में विद्यालयों में किशोरों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए संचालित कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के साथ उसके प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही जीवन कौशल शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, मनोसामाजिक विकास और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर…
Read Moreहैदराबाद में टी-हब के नवाचार मॉडल का मध्यप्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने किया अध्ययन
भोपाल मध्यप्रदेश को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विभिन्न राज्यों में संचालित नवाचार एवं जीसीसी इकोसिस्टम का अध्ययन किया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद स्थित टी-हब का अध्ययन भ्रमण किया। इसके बाद जीसीसी, स्टाफिंग एवं टैलेंट क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्योग संगठनों के साथ मध्यप्रदेश जीसीसी कनेक्ट: लीडरशिप राउंडटेबल आयोजित की गई। टी-हब के संचालन मॉडल का किया अध्ययन प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में टी-हब के संचालन मॉडल और…
Read Moreग्वालियर जिले के अधिकारियों को स्पोट लेप्रोसी सर्वे एक इन्नोवेटिव कार्यक्रम के लिए राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया सम्मानित
ग्वालियर कलेक्टर ग्वालियर रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम एस सागर के नेतृत्व में ग्वालियर जिला दिन प्रतिदिन बेहतर कार्य कर रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर डॉ.एम.एस. सागर ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक इंदौर में दिनांक 19 एवं 20 अगस्त 2026 को समीक्षा सह क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय लेप्रोसी डिविजन के महानिदेशक डायरेक्टर जनरल ऑफ़ लेप्रोसी डॉक्टर सुनील व्ही.गीते द्वारा ग्वालियर…
Read More‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ की उड़ान से सतना की प्रिया बनीं उत्तरप्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर
भोपाल कभी सीमित संसाधनों के बीच ऑनलाइन पढ़ाई के सहारे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली सतना की बेटी प्रिया सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो आज जिले की हर बेटी के लिए प्रेरणा बन गया है। प्रिया सिंह अब उत्तरप्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं देंगी। उनकी इस सफलता की कहानी सिर्फ एक प्रतियोगी परीक्षा में चयन की कहानी नहीं, बल्कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प से जुड़ी उस उड़ान की कहानी है, जिसमें…
Read Moreविश्व मच्छर दिवस पर सीएमएचओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
ग्वालियर कलेक्टर ग्वालियर रुचिका चौहान के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉ. एम.एस.सागर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ 20 अगस्त 2026 को विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.विनोद दोनेरिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कौरव, जिला क्षय अधिकारी डॉ. विजय पाठक,जिला मीडिया अधिकारी आई.पी. निवारिया, जिला मलेरिया सलाहकार राजेश वर्मा, एंबेड समन्वयक विजय मिश्रा, सहित समस्त मलेरिया निरीक्षक एवं मलेरिया कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर…
Read More
