भाजपा से गठबंधन की अटकलों पर कांग्रेस का जवाब, शिंदे सेना के खिलाफ रणनीति पर हुआ खुलासा

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनाव लड़ने के दावों का कांग्रेस ने खंडन किया है। खबरें थीं कि महाराष्ट्र के स्थानीय चुनाव में दोनों दल गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही इसके जरिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को साइडलाइन कर दिया है। इसपर शिवसेना ने कड़ी आपत्ति जताई थी। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाए कि शिवसेना नेतृत्व ने कभी गठबंधन की बात पर जवाब नहीं दिया। कांग्रेस नेता सचिव सावंत ने एक्स पर बताया है कि भाजपा और कांग्रेस ने गठबंधन नहीं किया।…

Read More

महाराष्ट्र में कांग्रेस-बीजेपी गठबंधन टूटने के कुछ घंटे बाद हुआ एक्शन, किरकिरी के बाद राजनीतिक हलचल

 मुंबई महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद में हुआ बीजेपी-कांग्रेस का गठबंधन कुछ ही वक्त में टूट गया है. बुधवार को इससे जुड़ी खबर सामने आई थी, जिसके बाद दोनों ही पार्टियों की किरकिरी हो रही थी. अब कांग्रेस ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. दूसरी तरफ सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इसपर आपत्ति जताई थी. बता दें कि अंबरनाथ नगर परिषद में एकनाथ शिंदे की पार्टी का खेल बिगाड़ने के लिए दोनों दल साथ आए थे. लेकिन ये समीकरण ज्यादा नहीं टिक पाया.अब कांग्रेस ने अंबरनाथ के ब्लॉक अध्यक्ष…

Read More

सिद्दारमैया अपना कार्यकाल पूरा करेंगे, हमारे बीच कोई भ्रम नहीं— डीके शिवकुमार

बेंगलुरु कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के पूरे कार्यकाल को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की। शिवकुमार ने कहा कि वह सिद्दारमैया को अपना कार्यकाल पूरा करने की शुभकामनाएं देते हैं और पार्टी के भीतर किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है। बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, "उनके साथ हर अच्छी चीज हो। मैं उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। हमारे बीच कोई भ्रम नहीं है, भ्रम सिर्फ मीडिया में है। एक बार फिर मैं उन्हें…

Read More

कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: राजेश राम की मौजूदगी में कार्यकर्ता आपस में भिड़े, चले लात-घूंसे

मधुबनी बिहार कांग्रेस में आतंरिक कलह अब खुलकर सामने आने लगा है। मधुबनी में कांग्रेस दफ्तर में उस वक्त हड़कप मच गया। जब पार्टी कार्यकर्ता आपस में भि़ड़ गए। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। पार्टी का झंडा लेकर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हैरानी की बात ये कि हंगामा वक्त हुआ जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद थे। इसके अलावा वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि चुनाव में मिली हार की समीक्षा बैठक चल रही थी। जब ये हंगामा हुआ।…

Read More

मीटिंग में मचा बवाल: भाजपा–कांग्रेस विधायक आपस में भिड़े, गालियों तक पहुंचा विवाद, राज्यमंत्री रह गए हैरान

नई दिल्ली कर्नाटक के बीदर में उस वक्त एक शर्मनाक दृश्य देखने को मिला, जब भाजपा और कांग्रेस के विधायक राज्य मंत्री के सामने ही हाथापाई पर उतर आए। यह वाकया जिला पंचायत हॉल में चल रहे कर्नाटक डेवलपमेंट प्रोग्राम की मीटिंग के दौरान हुआ। दरअसल मीटिंग में हुमनाबाद विधानसभा क्षेत्र में जंगल की जमीन के बारे में चर्चा हो रही थी। इसमें जिला प्रभारी मंत्री ईश्वर खंड्रे, भाजपा विधायक सिद्दू पाटिल और कांग्रेस MLC भीमराव पाटिल शामिल थे। तभी जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर दोनों नेता आपस…

Read More

शरद पवार की सांसद बनने की राह में आ सकती है रुकावट? ओवैसी ने उठाए दिग्गज नेता के भविष्य पर सवाल

मुंबई   लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने वरिष्ठ नेता शरद पवार के संसदीय भविष्य को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि पवार के पास दोबारा राज्यसभा में जाने के लिए जरूरी विधायक नहीं है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि आने वाले समय में इसे लेकर बड़ा 'तमाशा' होगा। AIMIM चीफ की तरफ से यह दावा ऐसे समय पर किया गया है, जब महाराष्ट्र में BMC समेत कई बड़े निकायों के चुनाव होने हैं। पवार का कार्यकाल मार्च में खत्म हो रहा है। ओवैसी ने…

Read More

दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर कांग्रेस में घमासान, लेकिन ग्वालियर-चंबल में खामोशी

ग्वालियर  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह संघ और भाजपा की प्रशंसा करने से अपने ही दल के राजनीतिक भंवर में फंसे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री की पोस्ट से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। इस घमासान में उनके राजनीतिक गढ़ ग्वालियर-चंबल अंचल में खामोशी है। अंचल में दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक माने जाने वाले नेता भी पक्ष और विपक्ष में बोलने से फिलहाल बच रहे हैं। केवल उनके पुत्र जयवर्धन और डॉ. गोविंद सिंह ही पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में खड़े नजर आए हैं। ऐसा…

Read More

मिथुन चक्रवर्ती का ममता सरकार पर हमला, बोले- ‘जैसे कश्मीरी पंडितों को निकाला गया, वैसे ही बंगाल में…’

कूच बिहार भाजपा नेता और प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह कश्मीरी पंडितों को कश्मीर घाटी से बाहर निकाला गया था, उसी तरह की स्थिति पश्चिम बंगाल में पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मिथुन चक्रवर्ती ने  आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल को ‘पश्चिमी बांग्लादेश’ में बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ये प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।…

Read More

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: बिना वोट डाले महायुति के 68 पार्षद निर्विरोध विजयी, BJP को मिली बड़ी बढ़त

मुंबई  महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले महाराष्ट्र नगर निकाय और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव से पहले बीजेपी-नेतृत्व वाली महायुति ने बड़ी बढ़त बना ली है. नामांकन वापसी की अंतिम तारीख के बाद विभिन्न नगर निकायों में महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. इन 68 सीटों में से बीजेपी को 44 सीटें, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 22 सीटें और अजित पवार की एनसीपी को 2 सीटें मिली हैं. सबसे ज्यादा निर्विरोध जीत ठाणे जिले की कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में दर्ज हुई. इसके अलावा…

Read More

किरीट सोमैया के बेटे को विपक्ष ने क्यों दिया वॉकओवर? बीएमसी चुनाव में ठाकरे से लेकर कांग्रेस तक नहीं उतारे प्रत्याशी

मुंबई  महाराष्ट्र की सियासत में बीजेपी के दिग्गज नेता किरीट सोमैया एक ऐसा नाम है, जिसे 'भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा' के तौर पर जाना जाता है. मुंबई विश्वविद्यालय से बिजनेस पॉलिसी और एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी कर किरीट सोमैया ने अपने राजनीति विरोधी नेताओं के द्वारा वित्तीय हेराफेरी की जांच करने पर केंद्रित अपनी सियासी शैली को चुना. सोमैया के सियासी खोजबीन से अजीत पवार, हसन मुश्रीफ, सुनील तटकरे, छगन भुजबल, नारायण राणे और कृपाशंकर सिंह जैसे नेता नहीं बच सके. किरीट सोमैया मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट से दो बार बीजेपी…

Read More

AI से महिलाओं को कम कपड़ों में दिखाने का बढ़ता ट्रेंड, प्रियंका चतुर्वेदी ने जताया कड़ा विरोध

नई दिल्ली कांग्रेस सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओं को टारगेट करने वाले डीपफेक वीडियो और फोटो के खिलाफ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने हाल ही में सामने आए मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि ये फर्जी कंटेंट महिलाओं को बदनाम करने के लिए बनाए जा रहे हैं। चतुर्वेदी ने बताया कि AI टूल्स से महिलाओं की फोटो को कम कपड़े में या अश्लील तरीके दिखाया जा रहा है, जिससे उनकी गोपनीयता और सम्मान को गहरा आघात पहुंच रहा है। उन्होंने जोर…

Read More

कांग्रेस सरकार के सर्वे ने राहुल गांधी के दावों को झुठलाया, EVM पर लोगों का बंपर भरोसा

बेंगलुरु  कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा कराए गए एक आधिकारिक सर्वे के नतीजों ने देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता पर चल रही बहस को एक नया मोड़ दे दिया है। सर्वे के अनुसार, कर्नाटक की जनता का एक बड़ा हिस्सा EVM को सुरक्षित और सटीक मानता है। इन नतीजों के सामने आने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले आरोपों को लेकर कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। इस सर्वे को कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) वी. अनबुकुमार के माध्यम से कराया…

Read More

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक की महीने भर की यात्रा, इसी से तय होंगे चुनावी टिकट!

कोलकाता पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि अप्रैल माह में कई चरणों में मतदान कराए जा सकते हैं। मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं तो वहीं लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी के लिए टीएमसी ने भी कमर कस ली है। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने इसके लिए बड़ी तैयारी की है और वह एक महीने की यात्रा पर पूरा बंगाल ही मथने के प्लान में हैं। इसकी शुरुआत आज…

Read More

2026 के विधानसभा चुनावों की शुरुआत: पांच राज्यों में सियासी युद्ध, इंडिया ब्लॉक की होगी अग्निपरीक्षा

नई दिल्ली साल 2025 अलविदा हो चुका है और नए साल की दस्तक के साथ हम 2026 में दाखिल हो गए हैं. भारत के सियासी परिदृश्य के लिहाज से 2026 को चुनावी साल के तौर पर देखा जा रहा है. साल का आगाज महाराष्ट्र के बीएमसी सहित 29 महानगरों में निगम चुनाव हैं तो दक्षिण भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें असल इम्तिहान एनडीए का नहीं, बल्कि विपक्षी गठबंधन का होने वाला है. देश के लिए 2026 पूरी तरह चुनावी साल रहने वाला है. पूर्वी भारत…

Read More

BMC चुनाव से पहले उद्धव सेना को बड़ा झटका, आदित्य ठाकरे की करीबी शीतल शेठ ने छोड़ी पार्टी

मुंबई बृहनमुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों से ठीक पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) यानी शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की उपनेत्री और आदित्य ठाकरे की करीबी सहयोगी शीतल देवरुखकर-शेठ ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकती हैं। शीतल देवरुखकर-शेठ पार्टी की विभिन्न पहलों में आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर काम करती रही हैं। वे युवा सेना की सक्रिय सदस्य भी रही हैं और मुंबई विश्वविद्यालय के सीनेट चुनावों…

Read More