MP Budget 2026: लाड़ली बहना योजना पर 23,882 करोड़ का बड़ा खर्च, जानिए क्या बदला

भोपाल 

 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का बजट (Madhya Pradesh Budget 2026) पेश किया जा रहा है। डॉ. मोहन यादव सरकार का ये तीसरा और बतौर वित्त मंत्री देवड़ा का सातवां बजट है। देवड़ा ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना है। पीएम के सपने को साकार करने वाला बजट है। बजट में लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना का भी जिक्र किया गया है।

ये भी पढ़ें :  न्यूनतम शुल्क में अधिकतम उपचार सुविधाएं देना मानवता की है सच्ची सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लाड़ली बहनों के लिए क्या कहा…

2026-27 के बजट में मंत्री देवड़ा ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में एक करोड़ 25 लाख महिलाएं रजिस्टर्ड है। इसमें 23 हजार 882 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही बजट में लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में 52 लाख 29 हजार बालिकाओं को लाभ दिया जा रहा है, जबकि 14 लाख 12 हजार को छात्रवृत्ति मिल चुकी है। सरकार की तरफ से लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 1800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  लाड़ली बहनों को ‘1500 सौ’ नहीं…’5000 हजार’ मिलेंगे, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

MP Budget में लाड़ली बहना और लक्ष्मी योजना की बड़ी बातें

    नारी को केंद्र में रखकर बजट बनाया
    हर हाथ को काम और हर उपज को दाम देने वाला बजट
    हर नारी को काम देने पर सरकार का फोकस
    औद्योगिकीकरण और अधोसंरचना पर ध्यान दिया गया
    सभी वर्गों के लिए विकास के लिए सरकार संकल्पित

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment