न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में पिछले नौ महीनों के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी, जिसमें कृषि, कौशल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में की गई प्रमुख पहलों को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में हाल ही हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी प्रधानमंत्री से साझा की। प्रधानमंत्री ने इस ऑपरेशन की सफलता पर सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की। मुलाकात के दौरान…
Read MoreCategory: राजनीति
हरियाणा में CM की रेस में चार बड़े नेता, अगर कांग्रेस जीती तो किसे मिलेगा ताज?
हरियाणा हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एग्जिट पोल के भी नतीजे आ गए हैं. जैसा कि कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही थी, ज्यादातर एग्जिट पोल भी उसी ओर इशारा कर रहे हैं. अगर 8 अक्टूबर को नतीजे कांग्रेस के पक्ष में जाते हैं तो पार्टी के लिए सबसे बड़ा टास्क सीएम का चेहरा तलाशना होगा, क्योंकि यहां दावेदार कई हैं. पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरेजवाला और दीपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम पद की रेस में हैं.…
Read Moreज्यादातर एग्जिट पोल्स में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान जताया, महबूबा पर क्यों नजरें
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के अनुमानों ने हलचलें तेज की हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, वहीं भाजपा के करीब 25 से 28 सीटों पर ही रुकने का प्लान है। 90 सीटों वाली विधानसभा में यदि कांग्रेस और एनसी का गठबंधन 40 सीटें भी ले आता है तो भले ही यह उनके लिए बड़ी सफलता हो, लेकिन सरकार बनाने से वे दूर…
Read Moreपद्म श्री दुर्गाबाई व्योम को सीएम मोहन यादव ने घर जाकर दिलाई बीजेपी की सदस्यता
भोपाल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के वार्ड क्रमांक 33 में पद्मश्री से सम्मानित गोंड कलाकार दुर्गाबाई व्योम के निवास पर जाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति और समृद्धि में भागीदार बनने के लिए सभी भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। वीडी शर्मा ने भी दिलाई महिलाओं को सदस्यता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भोपाल के वार्ड क्रमांक 3 में बूथ क्रमांक 2 और 3 पर भजन और कन्या पूजन कार्यक्रम में…
Read MoreGold smuggling में मुसलमान ही क्यों पकड़े जा रहे, काजी ध्यान दें: लेफ्ट MLA
मलप्पुरम वामपंथी विधायक के टी जलील की की गई इस टिप्पणी से विवाद शुरू हो गया कि मलप्पुरम जिले में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से सोने की तस्करी में शामिल ज्यादातर लोग मुस्लिम समुदाय से हैं। इस पर आईयूएमएल और असंतुष्ट विधायक पी वी अनवर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ऐसे अपराधों में शामिल सदस्यों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए समुदाय के नेताओं के हस्तक्षेप का भी आह्वान किया। उनका यह बयान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की मुस्लिम बहुल जिले मलप्पुरम के बारे में हाल ही…
Read Moreमध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए हलचल शुरू, कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारी के लिए एक कमेटी का गठन किया
भोपाल मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए हलचल शुरू हो गई है. कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारी के लिए एक कमेटी का गठन किया है. बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए ये कमेटी गठित की गई है. विजयपुर विधानसभा की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और नीतू शिखरवार को सौंपी गई है. तो वहीं बुधनी विधानसभा की ज़िम्मेदारी पूर्व सांसद अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को मिली है. AICC की तरफ से इसको लेकर…
Read Moreएग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है, 2005 का रिकॉर्ड दोहराएगी पार्टी: प्रदेश अध्यक्ष उदय भान
पलवल हरियाणा विधानसभा चुनावों की वोटिंग सकुशल शनिवार को सम्पन्न हो गई। मतगणना 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को होगी। इसके पहले ही एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सन 2005 का रिकॉर्ड पार्टी दोहराएगी। अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में 67 सीटें जीतकर कांग्रेस सरकार बना रही। हरियाणा में पीएम मोदी और बीजेपी के बड़े नेताओं की रैली का कोई असर नहीं हुआ क्योंकि भाजपा के झूठ से प्रदेश की जनता परेशान…
Read Moreकेजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी की डबल इंजन का नतीजा केवल महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है
नई दिल्ली आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी की "डबल इंजन सरकार" का नतीजा केवल "महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार" है। AAP की जनता की अदालत में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा केजरीवाल ने कहा, "हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की अगुआई वाली डबल इंजन सरकार खत्म होने वाली है। डबल इंजन की अवधारणा पूरे देश में विफल हो गई है। जून में एक इंजन तब टूट गया था जब उन्हें सिर्फ़ 240 सीटें मिलीं थीं…
Read Moreहरियाणा की CM बन सकती है कुमारी शैलजा, हुड्डा ने रिजल्ट से पहले दिए संकेत
चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना से पहले मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा तेज हो चुकी है। तमाम एग्जिट पोल में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुमान लगाया है। इस बीच कांग्रेस में खेमेबाजी शुरू हो चुकी है। हरियाणा कांग्रेस में कई नामों की चर्चा चल रही है। इस बच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि आलाकमान तय करेगा कि हरियाणा का…
Read Moreकर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने कहा, ‘मैं किसी भी कारण से इस्तीफा नहीं दूंगा’
कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने कहा, ‘मैं किसी भी कारण से इस्तीफा नहीं दूंगा’ सीएम सिद्दारमैया ने कहा, “मैं उन पार्टियों से नहीं डरता क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है सीएम सिद्दारमैया ने कहा मैंने कोई गलती की है? अगर झूठे आरोप सामने आते हैं तो क्या कोई इस्तीफा देगा?” रायचूर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने एक बार फिर दोहराया कि वह किसी भी कारण से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा, “मुझे भाजपा या जेडी(एस) से कोई डर नहीं है।” सीएम ने रायचूर में पत्रकारों से बात करते…
Read Moreमहिला कांग्रेस से दिसम्बर तक जुड़ेगी 10 लाख महिलाएं: अलका लांबा
महिला कांग्रेस से दिसम्बर तक जुड़ेगी 10 लाख महिलाएं: अलका लांबा आधी आबादी को हक देना कांग्रेस की प्राथमिकता है जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही है : अलका लांबा महिलाएं कांग्रेस का लक्ष्य दिसंबर तक 10 लाख महिला सदस्य बनाना : अलका लांबा नई दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा है कि आधी आबादी को हक देना कांग्रेस की प्राथमिकता है जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही है और उनका लक्ष्य दिसंबर तक 10 लाख महिला सदस्य बनाना…
Read Moreबीजेपी नेता के घर बम मामले में विजय कुमार सिन्हा ने कहा- ममता बनर्जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि बंगाल भी भारत का हिस्सा है
पटना पश्चिम बंगाल में आए दिन रेप के मामले सामने आते रहते हैं और अब हमले के मामले भी सामने आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता अर्जुन सिंह के घर पर बम फेंके गए और गोलियां चलाई गई हैं। बीजेपी नेता ने ट्वीट कर बताया कि यह हमला शनिवार सुबह 8:30 बजे हुआ। बता दें कि अर्जुन सिंह बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले हैं। इस मामले को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पश्चिम बंगाल सरकार को घेरा है। उन्होंने बंगाल में…
Read Moreकांग्रेस सांसद राहुल गांधी कोल्हापुर पहुंचे, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
मुंबई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंचे। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने कोल्हापुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बवाड़ा कस्बा के भगवा चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता दें कि पिछले महीने ही महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के बाद विवाद शुरू हो गया था और विपक्षी दलों ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधा था। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ…
Read Moreपार्टी चाहेगी तो अगली मुलाकात मुख्यमंत्री के रूप में होगी: अनिल विज
अंबाला हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार को दोहराया कि पार्टी चाहेगी तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे।हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन मीडिया से बातचीत में श्री विज ने कहा, "पार्टी चाहेगी तो आपसे अगली मुलाकात मुख्यमंत्री के रूप में होंगी।" उन्होंने दावा किया कि सरकार भारतीय जनता पार्टी की ही बनेगी। उनके मुख्यमंत्री पद पर दावा करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी मुख्यमंत्री पद पर दावा नहीं किया। जब 2014 में भाजपा की सरकार बनी, तब भी…
Read Moreहरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कुमारी सैलजा ने बड़ा दावा किया, ‘हाईकमान मुझे नजरअंदाज नहीं कर सकता’
नई दिल्ली हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पार्टी की राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने बड़ा दावा किया है। उनके इस दावे से पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान और बढ़ सकती है। दरअसल उन्होंने हरियाणा के संभावित सीएम के लिए कांग्रेस की पसंद को लेकर चुनौती दी है। सैलजा ने इंटरव्यू में कहा कि अगर कांग्रेस जीतती है तो सीएम का चयन पार्टी हाईकमान करेगा, लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं और उनमें इतना वजन है कि…
Read More
