रोहतम पिछले वर्ष मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ सीधे मुकाबले में मिली हार से आहत कांग्रेस हरियाणा में जीत की तलाश में है। इसके लिए पार्टी के भीतर जारी कलह को साधने की पुरजोर कोशिश कर रही है। मतभेदों को दूर करने के लिए अत्यधिक सावधानी से कदम उठा रही है। हालांकि, देश की सबसे पुरानी पार्टी को इसमें उतनी सफलता मिलती नहीं दिख रही है। राहुल गांधी ने भले ही दो कद्दावर नेताओं कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक मंच पर हाथ…
Read MoreCategory: राजनीति
प्रियंका गांधी ने विनेश फोगाट के पक्ष में कहा-अन्याय के खिलाफ वोट की शक्ति का इस्तेमाल का इस्तेमाल करने का आह्वान किया
जुलाना(हरियाणा) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी राज्य हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी विनेश फोगाट के पक्ष में बुधवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अन्याय के खिलाफ अपने वोट की शक्ति का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौजवानों, पहलवानों, किसानों और महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। भगवान ने कहा है कि जब-जब अन्याय होगा, वो लड़ाई लड़ने के लिए आपके बीच उतरेंगे।…
Read Moreजन आशीर्वाद रैली में राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के लिए रक्षा मंत्री ने मांगा वोट
यमुनानगर हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम 48 घंटों में सभी पार्टियां वोट पाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बुधवार को यमुनानगर के सढौरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के पक्ष में बिलासपुर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में वोट की अपील करने पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने पर रक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित अन्य नेता शामिल रहें। भाजपा…
Read Moreहरियाणा में 10 साल की ऐंटी-इनकम्बैंसी के बाद तीसरी बार सत्ता की रेस में उतरी भाजपा के लिए चुनावी राह आसान नहीं
नई दिल्ली हरियाणा में 10 साल की ऐंटी-इनकम्बैंसी के बाद तीसरी बार सत्ता की रेस में उतरी भाजपा के लिए चुनावी राह आसान नहीं है। एक तरफ जाटों की नाराजगी है और वे गोलबंद दिख रहे हैं तो वहीं दलितों के भी एक हिस्से में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में सेंध लगा दी थी। इससे भाजपा की चिंता बढ़ गई है, जो 2014 से 2024 तक हरियाणा में 4 चुनाव जीत चुकी है। लेकिन यह पहला मौका है, जब वह एक तरह से अग्निपरीक्षा से गुजर रही है। इस बीच…
Read Moreप्रदीप गिल ने ‘परिवर्तन रैली’ में विधायक को सुनाई खरी खोटी- ‘जो जनता गद्दी पर बैठा सकती हैं तो वह खींच भी सकती है’
जींद हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार लिए अब सिर्फ 30 घंटे ही बचे हैं ऐसे में चाहे निर्दल प्रत्याशी हो या किसी पार्टी का प्रचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। इसी कड़ी में जींद विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप गिल ने जींद में एक चुनावी रैली की। इस दौरान गिन ने बीजेपी जमकर जुबानी हमला बोला। गिल ने कहा किसान की शहादत पर और सरपंचों पर हुई लाठीचार्ज पर बीजेपी विधायक एक शब्द नहीं बोला। जनता को संबोधित करते हुए जींद विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी…
Read Moreछिंदवाड़ा में बीजेपी ने बनाए सबसे ज्यादा सदस्य, 24 दिन में 2,69,235 सदस्य बना लिए
छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा अब भाजपा का किला बन रहा है. कांग्रेस नेताओं के बाद अब जनता ने भी कमलनाथ से दूरी बनाना शुरू कर दिया है. भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत छिंदवाड़ा जिला संगठन ने 24 दिन में 2,69,235 सदस्य बना लिए. इस प्रकार छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में इंदौर शहर के बाद नंबर दो पर आ गया है. खास बात ये है कि पहली बार छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस से बीजेपी में आए लोगों ने ऑनलाइन सदस्यता बढ़-चढ़कर ली है. एक दिन में बीजेपी ने जोड़े 39…
Read Moreमुख्यमंत्री सिद्धारमैया फिर विवादों में, हाथ में तिरंगा लिए कार्यकर्ता ने उतारे CM के जूते
बेंगलुरु कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया फिर विवादों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए है और वो कर्नाटक के CM के पैरों से जूते उतार रहा है. इस वीडियो के सामने आने पर राजनीति भी गरमा गई है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के मन में देश के लिए कोई सम्मान नहीं है और वो राष्ट्रीय ध्वज का भी सम्मान नहीं करती है. कर्नाटक बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, सिद्धारमैया अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं, उन्हें कुर्सी…
Read Moreराहुल गांधी के परिवार ने 50 साल तक भारत को लूटा : गिरिराज सिंह
नई दिल्ली केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनावी भाषण पर सख्त ऐतराज जताते हुए उन्हें गांधी फैमिली का इतिहास याद दिलाया। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा गौ माता को राज माता का दर्जा दिए जाने के फैसले की भी प्रशंसा की। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने भाषणों में केंद्र सरकार पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने उनके बयानों को ‘दिमागी दिवालियापन’ का नाम दिया। कहा कि राहुल गांधी दिमागी दिवालियापन के शिकार है। राहुल गांधी को गलतफहमी है कि उनके…
Read Moreकांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरियाणा परिवर्तन यात्रा का दूसरा दिन, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून के समर्थन में किया रोड शो
बहादुरगढ़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरियाणा परिवर्तन यात्रा का आज दूसरा दिन है। हरियाणा परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ आज देश की राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ से हुआ। राहुल गांधी यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे थे। इस दौरान बहादुरगढ़ के पकौड़ा चौक पर पहुचने पहले से मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने गांधी का जोरदार स्वागत किया। इसके आगे कांग्रेस नेता खुली गाड़ी में सवार होकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं उन्होंने बहादुरगढ़ के मशहूर पकोड़ों…
Read Moreमहाराष्ट्र में एनडीए सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज, अब रामदास आठवले ने की 10 सीटों की मांग
मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। किसी भी दिन इलेक्शन कमिशन की ओर से महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का आयोजन हो सकता है। इस बीच एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। अब तक भाजपा, एनसीपी और शिवसेना के शिंदे गुट के बीच ही इसे लेकर संघर्ष की स्थिति थी। अब रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई ने भी 10 सीटों की मांग कर दी है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को…
Read Moreहिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा- कांग्रेस पार्टी की गारंटी झूठी, हरियाणा वाले सतर्क रहें
हरियाणा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में झूठी गारंटी दी है, जिससे लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि राहुल और प्रियंका गांधी द्वारा हरियाणा में दी जा रही गारंटी भी हिमाचल की तरह पूरी नहीं होंगी, इसलिए हरियाणा वासियों को सतर्क रहना होगा। हिमाचल के मुद्दे जयराम ठाकुर ने उदाहरण देते हुए कहा कि दो साल पहले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वादा किया था कि हर महिला के खाते में 1500…
Read More15वीं हरियाणा विधानसभा चुनाव: राजनीति सगे रिश्ते पर भारी पड़ी, 2 सीटों पर चुनाव लड़ रहे समधी-समधन
चंडीगढ़ 15वीं हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए आगामी शनिवार 5 अक्टूबर को प्रदेश की सभी 90 वि.स. सीटों पर निर्धारित मतदान में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से प्रदेश के कई मौजूदा सांसदों के पुत्र-पुत्री-पत्नी और यहाँ तक कि एक-एक सांसद के माता अथवा पिता भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं एक वर्तमान राज्यसभा सांसद स्वयं भी विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं. गुडगाँव सीट से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की पुत्री महेंद्रगढ़ जिले की अटेली वि.स. सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं. इसी प्रकार…
Read Moreहरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ रही छोटी-छोटी पार्टियां बीजेपी के इशारों पर काम कर रही हैं: राहुल गांधी
अंबाला हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में चुनाव लड़ रही छोटी-छोटी पार्टियां बीजेपी के इशारों पर काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों का असली रिमोट कंट्रोल बीजेपी के पास है और वे उसकी रणनीति का हिस्सा मात्र हैं। विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "यह जो छोटी-छोटी पार्टियां हैं सब भाजपा के नियंत्रण में हैं। लड़ाई कांग्रेस और…
Read Moreसीएम योगी ने कहा-हरियाणा में बीजेपी की एक बार फिर सरकार बनाने की अपील की, राहुल गांधी पर साधा निशाना
बवानी खेड़ा हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अब सिर्फ 4 दिन ही बचे हुए हैं ऐसे में पार्टी के स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के जिताने के लिए बड़ी- बड़ी जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भिवानी जिले के बवानी खेड़ा से बीजेपी प्रत्याशी कपूर वाल्मीकि के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा, बवानी खेड़ा विधान सभा क्षेत्र वासी हर बूथ पर 'कमल' खिलाने जा रहे हैं। हरियाणा में बीजेपी की एक बार फिर सरकार बनाने की…
Read Moreअब ट्रेन में महिला कोच में सफर करने वाले पुरुषों की खैर नहीं, आरपीएफ ने विशेष टीमों का गठन किया
सोनीपत पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आर.पी.एफ. ने विशेष टीमों का गठन किया है। यह टीम सुबह से शाम तक अलग-अलग स्टेशनों पर पहुंचकर उन पुरुष यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो नियमों को ताक पर रखकर महिला कोच में सफर करते हैं। आर.पी.एफ. की टीम पैसेंजर ट्रेनों के साथ-साथ एक्सप्रैस ट्रेनों में अभियान भी चलाएगी और सुरक्षा के लिए यात्रियों को हैल्पलाइन नम्बर भी आबंटित करेगी। दरअसल दिल्ली-अम्बाला रेलमार्ग पर सोनीपत रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख स्टेशनों…
Read More
