बीजेपी ने 24 दिन में बनाए 1.81 करोड़ सदस्य, दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक

भोपाल मध्य प्रदेश भाजपा ने उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर 1 करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाएं है। भारतीय जनता पार्टी ने दो सितंबर से शुरू सदस्यता अभियान में 25 सितंबर तक 1 करोड़ 81 हजार 437 सदस्य बनाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर्फ 24 दिन के अंदर प्रमाणिक एवं पारदर्शी तरीके से 1 करोड़ सदस्य बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल के इतने कम समय…

Read More

उचाना कलां विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र चतरभुज अत्री ने प्रचार के दौरान बड़ा दावा किया, हरियाणा में फिर खिलेगा कमल

जींद उचाना कलां विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र चतरभुज अत्री ने प्रचार के दौरान बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में फिर कमल खिलने जा रहा है। जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सब आपके सामने है आपसे कुछ छुपा नहीं है। ये जनसैलाब है, बुजुर्गों का आशीर्वाद है, माताओं बहनों का आशीर्वाद है और युवा साथी जोश और उत्साह के साथ मेरा स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं उचाना हलके का स्वागत है और ये…

Read More

पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा- सरकार बनाने में निर्दलीय उम्मीदवारों की होगी बड़ी भूमिका

सिरसा हरियाणा के विधानसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां और निर्दलीय उम्मीदवार जीत के लिए पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह लगातार अपने हलके में खूब पसीना बहाते नजर आ रहे हैं । चौधरी रणजीत सिंह रानिया विधानसभा के कई गांव में वोट की अपील की।  जहां पर ग्रामीणों ने उनका ट्रैक्टर रैली और आतिशबाजी से स्वागत किया। चौधरी रंजीत सिंह मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए पिछले 5 साल में करवाए…

Read More

कोर्ट ने संजय राउत को सुनाई 15 दिन जेल की सजा, मानहानि केस में लगाया 25 हजार का जुर्माना

मुंबई शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत मानहानि के मामले में दोषी पाए गए हैं। राउत को 15 दिन कैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। शिवडी के सिटी मजिस्ट्रेट ने यह फैसला सुनाया। इस संबंध में पूर्व बीजेपी सांसद किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। 2022 में मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ…

Read More

आज CM साय इन जगहों पर जायेंगे..BJP HQ समेत जायेंगे दो बार एयरपोर्ट, पूरा शेड्यूल देखें

उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:00 बजे जशपुर जिले के बगिया हेलीपैड से रवाना होंगे, जिसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। साथ ही शाम 4:25 को केनाल रोड स्थित रानी दुर्गावती प्रतिमा का माल्यार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय इसके बाद पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी जाएंगे। साथ ही वहां से नालंदा परिसर के बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झारखंड के कुरडेग में भारी बारिश के बीच विशाल परिवर्तन यात्रा सभा को किया संबोधित, झारखंड में परिवर्तन की बेला है – विष्णु देव साय

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर  कुरडेग/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज झारखंड के कुरडेग में विशाल परिवर्तन यात्रा सभा को संबोधित किया। भारी बारिश के बीच सभा करने पहुंचे सीएम साय ने जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में डबल इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया। बारिश के बीच साय को सुनने लोगों की भारी भीड़ जुटी। लोगों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री साय के भाषण को सुना और झारखंड में परिवर्तन की हुंकार भरी।   साय ने कहा कि बारिश के बीच अधिकाधिक संख्या में जनता की यह…

Read More

कृषि कानूनों पर मेरे विचार व्यक्तिगत हैं : कंगना रनौत

नई दिल्ली बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को फिर से लागू करने को लेकर टिप्पणी की थी। इस वजह से उन्हें अपनी पार्टी से भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच, कंगना रनौत ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उनके विचार निजी थे और वह पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं। कंगना रनौत ने बुधवार को भाजपा नेता गौरव भाटिया के उस सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कंगना की ओर से…

Read More

CM के सुपुत्र बनेंगे डिप्टी सीएम? इस राज्य में बड़े फेरबदल के आसार

 मदुरै तमिलनाडु की द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (DMK) सरकार में बड़े फेरबदल के आसार हैं। हालांकि, इसे लेकर लंबे समय से अटकलों का दौर जारी है और अब मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इसके संकेत दे दिए हैं। फिलहाल, उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि किन विभागों में बदलाव होंगे, लेकिन संभावनाएं जताई जा रही हैं कि उनके बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने संकेत दिया कि खेल मंत्री एवं उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री…

Read More

दो साल बाद तिहाड़ जेल से घर लौटे टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल, कहा- मैं हमेशा दीदी के साथ रहूंगा

कोलकाता  तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल आखिरकार दो साल बाद तिहाड़ जेल में बिताने के बाद अपने घर लौटे। इस दौरान उन्होंने पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति अपना अटूट समर्थन व्यक्त किया। फूलों से स्वागत किया जमानत के बाद सुबह अनुब्रत मंडल अपनी बेटी सुकन्या मंडल के साथ दिल्ली से कोलकाता दमदम उतर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुबह बीरभूम के बोलपुर स्थित निचू पट्टी अपने घर पहुंचे। इस बीच बोलपुर में सुबह से ही अपने चहेते नेता के घर लौटने का इंतजार कर…

Read More

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर बड़ा दावा किया, कहा- हमसे साधा था संपर्क

हरियाणा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। पार्टी का कहना है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद खट्टर ने कांग्रेस से संपर्क साधा था। हालांकि, अब तक इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। खट्टर ने लोकसभा चुनाव से पहले सीएम पद छोड़ दिया था। इसके बाद नायब सिंह सैनी को राज्य की कमान सौंपी गई थी। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन…

Read More

जय तीरथ का बड़ा आरोप टिकट बेचे जा रहे… हुड्डा के करीबी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

नई दिल्ली  हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस के राई से पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे कांग्रेस को करारा झटका लगा है। जयतीर्थ दहिया हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद करीबी माने जाते हैं, लेकिन अब उन्होंने ना सिर्फ पार्टी छोड़ी है, बल्कि भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। भूपेंद्र सिंह और दीपेंद्र सिंह पर लगाए आरोप मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयतीर्थ दहिया ने आज यानी सोमवार को मीडिया से…

Read More

अजित पवार से रिश्तों पर बोले शरद पवार, अपने घर पर तो हम साथ हैं लेकिन…

मुंबई  विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य शरद पवार ने एक बार फिर अजित पवार पर बड़े प्यार से अपने एक्सपीरियंस वाला तीर फेंक दिया। इशारों-इशारों में उन्होंने जता दिया कि वह चुनाव में इमोशनल कार्ड खेलने से नहीं चूकेंगे। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के चपलून में मीडियावालों ने पूछ लिया कि चाचा-भतीजे की जोड़ी फिर कब साथ आएगी? इसके जवाब में बड़े पवार ने कहा कि 'घरात तारी एकतरच आहेत' यानी कम से कम घर पर तो हम साथ हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया…

Read More

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने से युवाओं को अब मिल रहे रोजगार के पर्याप्त अवसर

कठुआ,/जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी केवल देश को तोड़ने की बात करते हैं। उन्हें सोचना चाहिए कि देश को तोड़ने का काम तो उनके पूर्वजों ने ही किया है। देश में आपातकाल, घोटाले तथा लूट की राजनीति करने वाली कांग्रेस केवल जनता से झूठे वादे करती है। जम्मू-कश्मीर में अब जनता इनके इरादों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर हिन्दुस्तान का मुकुट है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था में अद्वितीय सुधार हुआ है। जम्मू कश्मीर में न केवल आधारभूत ढांचा मजबूत…

Read More

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के दौरान राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर CM नायब सैनी का तंज

हरियाणा हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जुबानी जंग भी तेज हो गई है. इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मुझे तो यह भी बड़ा अचरज होता है कि राहुल गांधी तड़के-तड़के गेड़ा मारकर चले गए (सुबह-सुबह आकर चले गए) किसी को पत्ता भी नहीं चला. अंधेरे-अंधेरे में निकल गए. बेरा नी के दिक्कत होरी (हरियाणा से पता नहीं क्या परेशानी है). सूरज निकलने पर आते तो हम भी देख लेते…

Read More

हरियाणा विधानसभा चुनाव में नेताओं के दल बदलने का सिलासिला जारी, भूपेंद्र हुड्डा के करीबी ने छोड़ी कांग्रेस

हरियाणा हरियाणा विधानसभा चुनाव में नेताओं के दल बदलने का सिलासिला जारी है. इस बीच सोमवार (23 सितंबर) को सोनीपत के राई से पूर्व विधायक और भूपेंद्र हुड्डा के बेहद नजदीकी माने जाने वाले कांग्रेस नेता जयतीर्थ दहिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. जयतीर्थ दहिया ने भूपेंद्र हुड्डा पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को अलविदा कह दिया है. इसके अलावा जयतीर्थ दहिया ने समर्थकों को कांग्रेस को वोट न देने का संदेश दिया है. कांग्रेस ने जिन्हें टिकट दिया गया है दहिया ने उन पर भी गंभीर…

Read More