आज CM साय इन जगहों पर जायेंगे..BJP HQ समेत जायेंगे दो बार एयरपोर्ट, पूरा शेड्यूल देखें

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:00 बजे जशपुर जिले के बगिया हेलीपैड से रवाना होंगे, जिसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

इसके बाद दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। साथ ही शाम 4:25 को केनाल रोड स्थित रानी दुर्गावती प्रतिमा का माल्यार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Election 2023 : पीएम मोदी के आने से पहले कल छत्तीसगढ़ आ रहे हैं अमित शाह, बड़ी बैठक को करेंगे संबोधित

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय इसके बाद पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी जाएंगे। साथ ही वहां से नालंदा परिसर के बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। जहां भाजपा विधायकों की बैठक में सीएम शामिल होंगे।

 

इसके बाद देर रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय वापस पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बीजापुर में आदिवासियों ने निकाली थी रैली, इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के विस्थापितों की सर्वे तारीख बढ़ी

पेंडिंग लिस्ट का ऐलान अब तब
आज मुख्यमंत्री बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा द्वारा ली जाने वाली भाजपा विधायकों की बैठक में सम्मिलित होंगे। साथ ही आज का दिन राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस दौरान भाजपा के विधायकों से भेंट करेंगे। साथ ही निगम, मंडल, आयोग को लेकर और सरकार के परफॉर्मेंस को लेकर उनसे चर्चा करेंगे। इसके बाद माना जा रहा है कि निगम, मंडल, आयोग की पेंडिंग लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment