पटना बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायकों ने दिल्ली जाकर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की तो दूसरी ओर अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की लिट्टी चोखा पार्टी से किनारा कर लिया। पहले भी रालोमो के भीतर खटपट की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से हर बार एकजुटता का दावा और किसी की नाराजगी से इनकार किया जाता रहा है। उपेंद्र कुशवाहा पर बेटे दीपक प्रकाश को बिना…
Read MoreCategory: राजनीति
राहुल गांधी ने तेज़ी से लगी फैक्ट्री की सराहना की, केंद्रीय मंत्री वैष्णव बोले— ‘थैंक्यू’
नई दिल्ली कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच हल्की नोक-झोंक सामने आई है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में कर्नाटक सरकार की तारीफ की थी। उनकी यह तारीफ आईफोन निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन द्वारा तेजी से लगाई गई फैक्ट्री और केवल 9 महीनों में करीब 30 हजार कर्मचारियों के भर्ती के संदर्भ में थी। इसमें से 80 फीसदी महिलाएं हैं। हालांकि, राहुल गांधी की इस तारीफ को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेक इन इंडिया की तारीफ बताते हुए धन्यवाद कह दिया।…
Read Moreक्या 2026 बसपा के लिए सबसे बुरा साल होगा? 41 साल बाद संसद में मायावती की पार्टी हो सकती है शून्य
लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कभी उत्तर प्रदेश की सबसे ताकतवर राजनीतिक दलों में हुआ करती थी लेकिन अब वो अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. हालात ये है कि साल 2026 में बसपा पहली बार देश की संसद से पूरी तरह बाहर हो जाएगी. लोकसभा में बसपा का एक भी सदस्य नहीं है और अब राज्यसभा में भी एकमात्र सांसद रामजी गौतम का भी कार्यकाल खत्म होने को है. साल 2026 नवंबर में राज्यसभा से उत्तर प्रदेश के दस सांसद रिटायर हो रहे है. इनमें आठ भारतीय…
Read Moreमंडी में कंगना रनोट के नाम पर चंदा अभियान, युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन; केंद्र सरकार का पुतला फूंका
मंडी हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अपने 90 दिवसीय एजेंडे के तहत शनिवार को मंडी में सांसद कंगना रनोट के कथित बयानों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद कंगना रनोट के निजी खर्चों को पूरा करने के नाम पर चंदा एकत्रित किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी ज्योतिष एचएम के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निखिल ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष…
Read Moreमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट
जयपुर/नई दिल्ली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।भेंट के दौरान राजस्थान में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजना और जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने पर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने कहा आपके मार्गदर्शन में, हम सब मिलकर राजस्थान को विकास के नए शिखर पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
Read Moreबीजेपी बनाम कांग्रेस: एक के खाते में ₹6900 करोड़, दूसरी के पास सिर्फ ₹53 करोड़, जानें बाकी दलों की हालत
नई दिल्ली दिल्ली में इस साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों द्वारा सौंपे गए वित्तीय खुलासों में देश की प्रमुख पार्टियों की आर्थिक स्थिति का बड़ा अंतर सामने आया है। इन खुलासों के मुताबिक, केंद्र और अब दिल्ली की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास 6,900 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक जमा राशि है। वहीं उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के पास पार्टी मुख्यालय से लेकर राज्य और जिला इकाइयों को मिलाकर मात्र 53 करोड़ रुपये…
Read Moreदिग्विजय सिंह का बयान: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले भारत में अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई का रिएक्शन
भोपाल बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सियासत तेज हो गई है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले, भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही कार्रवाइयों का “रिएक्शन” हैं. अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई का असर पड़ोसी देश तक दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत में कट्टरपंथी ताकतें अल्पसंख्यकों पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं. उनका दावा है कि इसी का असर पड़ोसी देश बांग्लादेश में देखने को मिल रहा…
Read Moreइमरान मसूद का पलटवार: ‘प्रियंका गांधी को PM बनाइए’, राहुल गांधी पर सवाल पूछते ही बदला टोन
नई दिल्ली बांग्लादेश में एक हिंदू दीपू चंद्र दास की भीड़ ने ईश निंदा के कथित आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस मुद्दे पर देशभर में प्रोटेस्ट हो रहे हैं. इसे लेकर सियासत भी गर्मा गई है. केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विपक्षी कांग्रेस और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है. बीजेपी का आरोप है कि प्रियंका गांधी केवल गाजा पर ही बोलती हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति अनदेखा करती हैं. इसे…
Read More‘कठमुल्लों की बात मान लो’— इंडिगो एयरलाइन पर बरसीं बीजेपी नेता नाजिया खान, खुली चुनौती देकर मचाया सियासी बवाल
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्पसंख्यक सेल की नेता नाजिया इलाही खान ने आरोप लगाया है कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से निकलते समय इंडिगो के कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने इंडिगो के मालिक पर हमला करते हुए कहा कि इंडिगो का रवैया हर मामले में दोहरा रहता है। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो इंडिगो उन्हें ब्लैकलिस्ट करके दिखाए। उन्होंने इंडिगो पर मुस्लिमों और पाकिस्तान का समर्थन करने का भी आरोप लगाया है। खान ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'…
Read More2026 में राज्यसभा का नया गणित: 75 सीटों पर चुनाव, राजनीतिक समीकरण बदलने की तैयारी
नई दिल्ली आने वाला साल 2026 चुनावी हलचल से भरा होने वाला है। 2026 में संसद के ऊपरी सदन में भी बड़ा परिवर्तन हो सकता है। अगले साल जहां पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु औऱ असम में विधानसभा के चुनाव होने हैं तो वहीं राज्यसभा में भी लगभग 75 सीटों पर चुनाव होने हैं। ये सीटें अप्रैल, जून और नवंबर में खाली होने वाली हैं। इसके बाद देखना होगा कि राज्यसभा में एनडीए और इंडिया गठबंधन का क्या समीकरण बनता है। आने वाले समय में बिहार से पांच और उत्तर प्रदेश…
Read Moreउद्धव–राज गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार: आखिरी वक्त पर टला ऐलान, ‘ठाकरे ब्रांड’ की अग्निपरीक्षा
मुंबई महाराष्ट्र में 288 नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव नतीजे 'ब्रांड ठाकरे' के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है. यही वजह है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आपसी दुश्मनी भुलाकर एक साथ मिलकर बीएमसी सहित 29 नगर निगम के चुनाव लड़ने का फैसला किया है, लेकिन अचानक एक मोड़ आ गया. उद्धव की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की मनसे के गठबंधन का औपचारिक ऐलान मंगलवार को टल गया है. उद्धव ठाकरे भले ही 2019 में बीजेपी से अलग होकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हो…
Read Moreशरद पवार और उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का सवाल, 75 सीटों का गणित उलझा
नई दिल्ली साल 2025 अब अलविदा हो रहा है और 2026 में दस्तक के लिए तैयार हैं. भारत के सियासी परिदृश्य के लिहाज से 2026 को चुनावी साल के तौर पर देखा जा रहा है. दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु से लेकर पूर्वोत्तर के असम और बंगाल सहित पांच राज्यो में विधानसभा चुनाव होंगे. इस दौरान उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक में राज्यसभा चुनाव की असल इम्तिहान होगा, जो संसद के उच्च सदन की तस्वीर काफी बदल जाएगी? साल 2026 में अप्रैल से लेकर जून…
Read Moreमहाराष्ट्र निकाय चुनाव 2025: NDA ने हासिल की 207 सीटें, भाजपा 117, शिंदे 53, शिवसेना उद्धव 9 पर सिमटी
मुंबई महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (NDA) को बंपर जीत हासिल हुई है। 288 सीटों (246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों) के रिजल्ट में महायुति को 207 सीटों पर जीत मिली। रविवार रात तक स्टेट इलेक्शन कमीशन ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए। गठबंधन में भाजपा 117 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 53 सीटें, NCP अजित को 37 सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन 44 सीटों तक सीमित रहा। इसमें कांग्रेस कांग्रेस को…
Read Moreमहाराष्ट्र निकाय चुनाव 2025: राज ठाकरे का सूपड़ा साफ, उद्धव–शरद की पार्टियां सिंगल डिजिट में
मुंबई महाराष्ट्र के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों ने राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के लिए चिंता बढ़ा दी है. राज्य की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में हुए चुनावों में MNS एक भी नगराध्यक्ष पद जीतने में असफल रही. यह परिणाम पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 21 दिसंबर को जारी नतीजों के मुताबिक, BJP-नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने कुल 207 नगराध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की. इसमें BJP को 117, एकनाथ शिंदे गुट की…
Read Moreराहुल–अखिलेश पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला, बोले— विपक्ष भारत को बांग्लादेश बनाना चाहता है
हापुड़ हापुड़ में एक कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे। यहां उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। ब्रजघाट में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर सलाह दी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। आचार्य प्रमोद ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि वे बिना वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों का विरोध करते हैं और देश को अस्थिर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 'हिजाब विवाद पर CM का…
Read More
