नई दिल्ली बिहार विधानसभा में बड़ी सफलता दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी की नजरें अब पश्चिम बंगाल पर हैं। तृणमूल कांग्रेस के शासन वाले राज्य में मार्च या अप्रैल 2026 को चुनाव होने हैं। खबर है कि इसके लिए भाजपा ने अलग रणनीतियां बनाई हैं, जिनकी अगुवाई पार्टी के शीर्ष और सबसे ताकतवर नेता करने जा रहे हैं। हालांकि, किसी योजना को लेकर पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में भाजपा अपने सबसे ताकतवर नेताओं को पश्चिम बंगाल में प्रचार अभियान…
Read MoreCategory: राजनीति
बिहार कांग्रेस में चुनावी एक्शन: 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में जवाब तलब
पटना बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अब चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले नेताओं पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसके तहत मंगलवार को 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है, इनमें पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। बताया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण कांग्रेस पार्टी की अनुशासन समिति ने कई नेताओं को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज नोटिस) जारी किया है। चुनावी अवधि में इन व्यक्तियों द्वारा मीडिया…
Read Moreराहुल के आरोपों के बाद जागा EC? अब SIR में जोड़ा जाएगा AI सिस्टम
कोलकाता पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान फर्जी, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) तकनीक का इस्तेमाल करेगा। एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, AI सिस्टम मतदाता डेटाबेस में मौजूद लाखों तस्वीरों का विश्लेषण करेगा और चेहरों की समानता (facial recognition) के आधार पर एक ही व्यक्ति के एक से अधिक जगहों पर पंजीकृत होने की पहचान करेगा। इससे…
Read MorePM मोदी की तारीफ कर फंसे शशि थरूर? कांग्रेस में मच गई खलबली
नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की खुलकर सराहना की है। दिल्ली में एक निजी कार्यक्रम में पीएम मोदी के भाषण से प्रभावित थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उनकी तारीफ की। यह कोई पहला मौका नहीं है जब थरूर ने पीएम मोदी की प्रशंसा की हो, इससे पहले भी कई बार उनकी तारीफ करने पर कांग्रेस के अंदर उनके खिलाफ असंतोष की खबरें सामने आती रही हैं। भारत उभरता हुआ मॉडल शशि थरूर ने बताया…
Read More25 सीटों पर जीत के बाद बदला सुर: प्रशांत किशोर बोले– नीतीश ने पैसे से खरीदे वोट
पटना जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के सुप्रीमो प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 25 से ज्यादा सीट जीतने पर राजनीति से संन्यास लेने की बात से पलट गए हैं। चुनाव नतीजों में जन सुराज पार्टी को 0 और जेडीयू को 85 सीट मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए प्रशांत किशोर ने कहा कि वो जन सुराज में किसी पद पर नहीं हैं, जिससे वो इस्तीफा दे दें। पीके के नाम से मशहूर चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि उन्होंने…
Read Moreदिल्ली में सत्ता tussle: विधानसभा स्पीकर पद पर भाजपा और JDU दोनों ने किया दावा, ललन सिंह-संजय झा पहुंचे राजधानी
नई दिल्ली बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की कवायद चल रही है. मंगलवार को जेडीयू और भाजपा दोनों दलों के विधायक दलों की बैठक होने वाली है. इन बैठकों में दोनों दल अपने-अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे. इस बीच मंत्रिमंडल के स्वरूप और मंत्री पद को लेकर दोनों दलों के बीच चर्चा चल रही है. अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों दल बिहार सरकार में बराबर मंत्री पद लेंगे. इस बीच सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि दोनों…
Read Moreबिहार चुनाव में प्रशांत किशोर का खेल: महागठबंधन या NDA को ज्यादा नुकसान?
नई दिल्ली 14 नवंबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे महागठबंधन के लिए ही नहीं प्रशांत किशोर की नई नवेली पार्टी जनसूरज पार्टी (JSP) के लिए भी अप्रत्य़ाशित रहे. 238 सीटों चुनाव पर लड़ने वाली जेएसपी को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हो सकी. पार्टी कr 236 सीटों पर जमानत जब्त हो गई. फिर भी, JSP ने 35 सीटों पर वोटकटवा की भूमिका निभाई, जहां पार्टी का वोट शेयर विजेता के मार्जिन से ज्यादा रहा. खास यह रहा कि जनसुराज पार्टी ने दोनों ही गठबंधनों को नुकसान…
Read Moreभाजपा की ताकत 2014 से भी अधिक, विधायकों का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
नईदिल्ली बिहार विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद बीजेपी के नेता गदगद हैं। अब उनकी नजरें पश्चिम बंगाल पर टिक चुकी हैं। बंगाल चुनाव से पहले भाजपा के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। राज्य विधानसभाओं में पार्टी का प्रतिनिधित्व अब तक का सर्वोच्च स्तर छू चुका है। इस सफलता को देखते हुए भाजपा ने अपना नया लक्ष्य भी तय कर लिया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने दावा किया है कि पार्टी जल्द ही 1800 विधायकों के आंकड़े को पार करने के लिए पूरी तरह…
Read Moreफडणवीस सरकार ने उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, शिंदे खेमे में बढ़ी बेचैनी
मुंबई महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने सोमवार को एक प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके तहत शिवसेना-यूबीटी गुट के मुखिया और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को बालासाहेब ठाकरे ममोरियल कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। यूं तो इस फैसले का कोई बहुत बड़ा महत्व नहीं है, लेकिन राजनीतिक संदेश बड़ा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवसेना के दूसरे गुट के नेता और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी बालासाहेब ठाकरे की विरासत पर दावा करते रहे हैं। ऐसे में उद्धव को सरकार की ओर से ही चेयरमैन बनाया जाएगा एकनाथ…
Read Moreविश्वास सारंग का तंज: जनमत का मखौल उड़ाने से कांग्रेस को हुआ नुकसान, दिग्विजय और राहुल गांधी पर निशाना
भोपाल मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है, उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के फैसले को कांग्रेस नेताओं को स्वीकार करना चाहिए और आत्मचिंतन करना चाहिए, जनमत को स्वीकार करना हर राजनीतिक दल का कर्तव्य है। उन्होंने राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पिछले दिनों आयोजित किये गए प्रशिक्षण शिविर के बाद अब कांग्रेस संगठन में कसावट लाने का प्रयास कर रही है, कांग्रेस परफोर्मिंग और नॉन परफोर्मिंग नेताओं पर फोकस करने वाली है,…
Read More2023 चुनाव में बंपर बहुमत के बावजूद CM क्यों नहीं बने? शिवराज सिंह ने खोला राज
भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद के बदलाव को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा बताया. वे किरार समाज के दीपावली मिलन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा को बंपर बहुमत मिला था. सभी को लगा था कि अब सब कुछ अपने आप हो जाएगा और मैं ही फिर मुख्यमंत्री बनूंगा. लेकिन पार्टी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया. शिवराज ने बताया कि उस वक्त उनके…
Read Moreफ्रेंडली फाइट का बड़ा असर: महागठबंधन की भिड़ंत से NDA ने जीती सभी 11 सीटें
पटना बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार 11 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच फ्रेंडली फाइट हुई, जिसका फायदा उठाते हुए इन सभी सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवारों ने अपना कब्जा जमा लिया। इस बार के चुनाव में बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 11 सीटों वैशाली, राजापाकड़ (सुरक्षित), बिहारशरीफ, बछवाड़ा, बेलदौर, कहलगगांव, सुल्तानगंज, चैनपुर, सिकंदरा (सुरक्षित) , करहगर और नरकटियागंज में महागठबंधन के घटक दल के उम्मीदवार चुनावी संग्राम में अपने ही गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनौती देते नजर आए। एनडीए के घटक दलों…
Read More202 सीटों की भारी जीत, पर अखिलेश यादव को अभी भी पच नहीं रही NDA की जीत
बेंगलुरु समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव के रिजल्ट पर बड़ा बयान दिया। रविवार को बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नतीजे हजम नहीं हो रहे। अखिलेश ने कहा, 'आप चुनाव जीत सकते हैं या हार सकते हैं। हम लोग उनसे सीखते रहते हैं। आप लोकप्रिय हो सकते हैं, लेकिन भाजपा की मशीनरी और उनका काम करने का तरीका देखिए, जो ग्रासरूट स्तर तक जाते हैं। उदाहरण के लिए, उन्होंने कहना शुरू कर दिया है कि महिलाओं ने उन्हें बहुत ज्यादा वोट दिए। ये…
Read Moreराहुल गांधी पर नकवी का निशाना: बोले– महागठबंधन के साथी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे
नई दिल्ली बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की वजह से महागठबंधन के सहयोगी दल अब धोखा खाए हुए महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरी सादगीपूर्ण और स्पष्ट सलाह इस 'घमंडिया' समूह के भ्रमित नेता राहुल गांधी को है कि कृपया अपने अहंकार से बाहर आएं। आज आपकी स्थिति ऐसी है कि आपके महागठबंधन के घटक दल भी अब धोखा खाए हुए महसूस कर रहे हैं। वे स्पष्ट…
Read Moreलालू की बेटी रोहिणी का बड़ा फैसला: राजनीति और परिवार दोनों से दूरी का ऐलान
नई दिल्ली बिहार का चुनाव इस बार लालू परिवार को बड़ा घाव देकर गया है। पहले तो चुनाव में सीटों की संख्या घटी और सियासी साख दांव पर लग गई। अब परिवार भी बिखरता नजर आ रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि लालू यादव की बेटी रोहिणी ने राजनीति और परिवार दोनों छोड़ने का ऐलान कर दिया। एक्स पर लिखी पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने यह ऐलान किया। रोहिणी ने अपनी इस पोस्ट में संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए…
Read More
