पटना बिहार चुनाव को लेकर एनडीए ने चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी रैली करेंगे, तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उसी दिन सीवान और बक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 5 दिनों के अंतराल में एक बार फिर शाह बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह की 24 अक्तूबर को बिहार में दो सभाएं होंगी। इससे पहले उन्होने छपरा के तरैया में चुनावी रैली की थी। इसी महीने 16 से 18 अक्टूबर…
Read MoreCategory: राजनीति
बिहार के बाद महाराष्ट्र में भी सियासी घमासान, कांग्रेस के फैसले से बढ़ी विपक्ष की मुश्किलें
मुंबई बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा सही से नहीं हो सका है। करीब आधा दर्जन सीटें तो ऐसी ही हैं, जहां महागठबंधन के ही दल यानी आरजेडी, कांग्रेस, वामदल ही फ्रेंडली फाइट में उतरेंगे। वहीं पूरे देश में INDIA अलायंस नाम वाले इस गठबंधन में महाराष्ट्र में भी खटास पैदा होती दिख रही है। महाराष्ट्र में कांग्रेस का कहना है कि हम निकाय चुनाव में अकेले उतरना पसंद करेंगे। पार्टी का कहना है कि हम उस गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ना चाहेंगे, जिसमें राज ठाकरे…
Read MoreRJD-कांग्रेस में सीटों को लेकर भयंकर टकराव, दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन को बताया कौरवों की सेना!
पटना बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों पर घमासान मचा हुआ है। अभी तक सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान तक नहीं हुआ है। जबकि पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। हालांकि आरजेडी-कांग्रेस समेत सहयोगी दलों ने अपने प्रत्याशियों लिस्ट जरूर जारी कर दी है। और कैंडिडेट्स ने नामांकन भी कर दिया है। वहीं जेएमएम ने महागठबंधन से दूरी बना ली है। बिहार में अकेले दम पर 6 सीटों पर लड़ने का ऐलान भी कर दिया है। इस बीच बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन…
Read Moreवेटिकन यात्रा की सियासी बहस! VHP-BJP ने अखिलेश के मोमबत्ती बयान पर जताया गुस्सा
नई दिल्ली समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव दिवाली और क्रिसमस को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे बवाल मच गया। दिवाली के मौके पर जब अखिलेश से पूछा गया कि वह कुछ सुझाव देंगे तो उन्होंने क्रिसमस से तुलना की और कहा कि दीये और मोमबत्ती पर बार-बार क्यों खर्च करना। उनके इस बयान पर विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी भड़क गई है। वीएचपी ने कहा है कि अखिलेश को वेटिकन सिटी जाना चाहिए, वहां दो-चार वोट मिल जाएंगे। वहीं, बीजेपी ने घेरते हुए कहा कि जब अयोध्या चमक रही है…
Read Moreक्या नमाज पढ़ने के लिए अब लेनी होगी अनुमति? कांग्रेस MLA का अपनी ही सरकार से तीखा सवाल
कर्नाटक कर्नाटक कांग्रेस विधायक के. एन. राजन्ना ने शनिवार को सरकार के उस नए आदेश पर सवाल उठाए, जिसमें सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति आरएसएस की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। राजन्ना ने कहा कि देखना होगा यह आदेश व्यवहार में कितना लागू हो सकता है। उन्होंने कहा, “हमें देखना होगा कि यह आदेश वास्तव में कितना लागू किया जा सकता है।” पूर्व मंत्री राजन्ना को कुछ महीने पहले मंत्रिमंडल से हटाया गया था। उन्होंने कहा कि सिर्फ वही नियम बनाए जाने चाहिए जो लागू किए…
Read Moreउमा भारती का चुनावी ऐलान: 2029 में झांसी से लोकसभा की चुनौती
ललितपुर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की फायरब्रांड नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उमा भारती (UMA BHARTI) ने कहा है कि यदि पार्टी अनुमति देती है तो वे 'अगला लोकसभा चुनाव झांसी लोकसभा सीट' से लड़ेंगी। उमा ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। उत्तर प्रदेश के 'ललितपुर दौरे' के समय मीडिया से बातचीत में भी उमा भारती ने कहा, “अगर पार्टी कहेगी तो मैं चुनाव जरूर लड़ूंगी, लेकिन मैं…
Read Moreचुनाव से पहले बंगाल में गरमाई सियासत, BJP और RSS मैदान में उतरे साथ
कोलकत्ता बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के बड़े मिशन के लिए छह महीने पहले से ही अपनी तैयारी अपनी चुनावी जमीनी तैयारियों पर अमल शुरू कर दिया है। राज्य में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और सभी हिस्सो में अपनी पहुंच को मजबूत करने के लिसए पार्टी ने तीन स्तरीय रणनीति पर काम करना शुरू किया है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी उसकी मदद कर रहा है। इस रणनीति में आरएसएस के कार्यकर्ता ओपीनियन लीडर और बीजेपी के बूथ कार्यकर्ता बिना कीसी शोर शराबे के लोगों को बदलाव के लिए तैयार कर…
Read Moreमुकेश सहनी की योजना और माले की सीटें: दीपांकर भट्टाचार्य ने सब कुछ खोलकर बताया
पटना बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे में देरी और VIP चीफ मुकेश सहनी की नाराजगी की खबरें सामने आईं। सहनी को मनाने में अहम भूमिका किसकी रही इसका खुलासा सीपीआई-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने किया। पटना में हिन्दुस्तान बिहार समागम के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होने बताया कि आपको याद होगा जब साल 2020 में महागठबंधन के सीट बंटवारे के ऐलान के वक्त सहनी प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठकर चले गए थे। फिर एनडीए के साथ हो गए थे। उस समय उनके चार विधायक थे, वो…
Read Moreबिहार चुनाव में चिराग पासवान को बड़ा झटका, LJP की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
पटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. कारण, छपरा जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है. सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और हाल ही में चिराग पासवान की पार्टी से जुड़कर राजनीति में कदम रखा था. सूत्रों के मुताबिक, सीमा सिंह के नामांकन पत्र की जांच के दौरान कुछ तकनीकी खामियां पाई गईं, जिसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन अमान्य घोषित कर दिया. सीमा…
Read Moreओमप्रकाश राजभर ने बिहार में 6 नई सीटों पर किया दावेदारी का ऐलान
पटना ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने शनिवार को दो चरणों वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इन उम्मीदवारों को मिला टिकट- रामनगर से वशिष्ठ पासवान रामगढ़ से घूरेलाल राजभर काराकाट से राम वकील राजवंशी वजीरगंज से रवींद्र राजभर रानीगंज से राजेश रजवार कुटुंबा से राधेश्याम रजवार राजभर ने एनडीए से मांगी थी 4-5 सीटें एसबीएसपी ने बिहार में अपने पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर द्वारा एनडीए…
Read MoreRLJP ने किया बड़ा ऐलान: महागठबंधन से अलग, अब अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी
पटना राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने पुष्टि की है कि उनकी पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्हें पहले चरण में "अच्छी संख्या में सीटें" जीतने की उम्मीद है। पारस ने कहा कि विपक्षी महागठबंधन के साथ गठबंधन बनाने के प्रयासों के कोई परिणाम नहीं निकलने के बाद यह निर्णय लिया गया। चुनाव के पहले चरण में हम अच्छी संख्या में सीटें जीतेंगे आरएलजेपी प्रमुख पारस ने कहा, "हमने महागठबंधन के साथ गठबंधन बनाने के लिए काफी…
Read Moreबिहार चुनाव 2025: भाजपा ने घोषित किए 40 स्टार प्रचारकों के नाम
पटना बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों आमने-सामने एक दूसरे को कांटे की टक्कर देने में लगे हुए हैं। इस बीच भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 भाजपा के दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जे. पी. नड्डा समेत कई बड़े चेहरों के नाम इस लिस्ट में हैं। ये 40 नाम स्टार प्रचाकरों की लिस्ट में शामिल पीएम नरेंद्र मोदी, जे. पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान,…
Read MoreBJP विधायक के भाई पर औवेसी ने लगाया दांव, बिहार में दिलचस्प हुआ चुनाव
पटना बिहार सरकार में मंत्री रहे शिवहर के पूर्व सांसद स्व. सीताराम सिंह के दो पुत्रों ने इस बार के विधानसभा चुनाव में दो धाराओं की राजनीति कर जिले के दो विधानसभा मधुबन व ढाका में चुनावी जंग को दिलचस्प बना दिया है। बड़े पुत्र ई. राणा रणधीर सिंह मधुबन से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। इस बार भी वो इसी सीट पर भाजपा के ही टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लगातार दो बार चुनाव जीत चुके रणधीर तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। रणधीर की भाजपा में…
Read Moreनगरोटा में पिता की जीत का रिकॉर्ड तोड़ने आई बेटी, देवयानी कमल चुनावी मैदान में
जम्मू- कश्मीर बिहार में विधानसभा चुनाव के शोर के बीच कई राज्यों की कुछ सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं, इसमें जम्मू- कश्मीर की 2 सीटें शामिल हैं. बडगाम के अलावा नगरोटा सीट पर सभी की नजर है. नगरोटा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था और विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद यहां पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं. पार्टी ने देवेंद्र सिंह की बेटी देवयानी राणा को टिकट दिया है. जबकि शिया मुस्लिम नेता आगा सैयद मोहसिन को बडगाम सीट से उतारा गया.…
Read MoreBJP की नई चाल! 2026 पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC को चौंकाने वाला रणनीतिक प्लान
कोलकाता अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी ने नई रणनीति के साथ उतरने की तैयारी की है. बीजेपी की रणनीति में बदलाव की वजह पिछले विधानसभा चुनाव से मिले सबक और सीख है.2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी रणनीति मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इर्द-गिर्द ही तैयार की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी नेताओं ने चुनाव प्रचार में सीएम ममता बनर्जी पर व्यक्तिगत हमले किए जो कि बंगाल के लोगों को पसंद नहीं आए. खासकर एक महिला सीएम के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी को…
Read More
