BMC नतीजे के बाद शिंदे सेना को ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ का डर, 5 स्टार होटल में शिफ्ट हुए पार्षद

मुंबई बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव नतीजों के बाद मुंबई की सियासत में जबरदस्त खींचतान शुरू हो गई है. सत्ता के इस संग्राम के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है. शिंदे गुट की शिवसेना ने अपने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में एकत्रित होने का आदेश दिया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शिंदे सेना के सभी पार्षदों को आज दोपहर 3 बजे तक होटल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. इन्हें अगले तीन दिनों तक होटल…

Read More

डीके शिवकुमार ने रद्द किया दावोस दौरा, कर्नाटक की राजनीति में उलझे उप-मुख्यमंत्री

 बेंगलुरु कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्विट्ज़रलैंड के दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में शामिल होने के लिए प्रस्तावित आधिकारिक दौरा रद्द कर दिया है. वह 18 जनवरी से शुरू होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम बदल गया. सूत्रों के मुताबिक, दावोस दौरा रद्द करने के पीछे दिल्ली और बेंगलुरु में बढ़ती राजनीतिक और आधिकारिक व्यस्तताएं बड़ी वजह हैं. आने वाले दिनों में डीके शिवकुमार की AICC के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें प्रस्तावित…

Read More

MLA बरैया की गंदी बात पर मोहन यादव का सवाल, क्या राहुल गांधी ऐसे विधायक को पार्टी से बाहर करेंगे?

भोपाल  अपने बयानों के चलते हमेशा चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस नेता और भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया ने एक बार फिर अपने विवादित बयान से भूचाल ला दिया है. इस बार उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासत के साथ-साथ समाज को भी झकझोर दिया है. विधायक बरैया का कथित बयान था कि अगर खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है और दुष्कर्म हो सकता है. बरैया यहीं नहीं रूके आगे वे एक समुदाय विशेष को लेकर कहते हैं कि फिर उन समुदायों में क्यों होता…

Read More

BJP कार्यकर्ताओं की समस्याएँ सुलझाएगी हेमंत खंडेलवाल की ‘सहयोग सेल’

भोपाल  मध्य प्रदेश में भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने और हल करने के लिए एक नया तंत्र ‘सहयोग सेल’ तैयार किया है। यह पहल प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर शुरू की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, यदि जिले स्तर पर किसी कार्यकर्ता या नागरिक की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, तो मामला सीधे प्रदेश संगठन तक पहुंचेगा। प्रदेश भर में इस सेल की स्थापना की प्रक्रिया जारी है, जिसमें प्रदेश संयोजक और जिला संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही,…

Read More

कांग्रेस MLA फूल सिंह बरैया का विवादित बयान:

भांडेर  मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर सीट से कांग्रेस एमएलए फूल सिंह बरैया ने महिलाओं और धर्मग्रंथों पर विवादित बयान दिया है। बरैया का कथित बयान है कि अगर खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है, रेप हो सकता है। बरैया ने कहा है कि अगर कोई तीर्थ पर नहीं जा पा रहा है तो वह दलित आदिवासी वर्ग की महिला या बच्ची के साथ रेप करने पर वहीं फल पा सकता है। बरैया के इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों…

Read More

BJP से मिली करारी हार के बाद अजीत पवार फडणवीस सरकार से इस्तीफा देंगे? सवालों ने पकड़ा जोर

 मुंबई महाराष्ट्र के सभी नगर निकाय चुनावों के परिणाम आ चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी ने पुणे (PMC) और पिंपरी-चिंचवाड़ (PCMC) में अपना दबदबा न केवल बरकरार रखा है, बल्कि उसे और मजबूत किया है। अजीत पवार और शरद पवार की एकजुटता का दांव भाजपा के विजय रथ को रोकने में नाकाम रहा। भाजपा ने दोनों नगर निगमों में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। पुणे में भाजपा को 165 में से 110 सीटें मिली हैं। वहीं, एनसीपी और शरद पवार कैंप को मात्र 2 सीटें मिली हैं। पिंपरी-चिंचवाड़…

Read More

राहुल गांधी का इंदौर दौरा: भागीरथपुरा के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे, प्रशासन ने कॉन्फ्रेंस की इजाजत नहीं दी

 इंदौर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर पर रहेंगे और दूषित पानी की वजह से अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मिलेंगे. वह भागीरथपुरा भी जाएंगे और प्रभावित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे. MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दावा है कि शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से 24 लोगों की मौत हो गई है और आठ से 10 मरीज गंभीर हालत में हैं. हालांकि, राज्य सरकार ने इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या सात बताई है, जिसमें एक…

Read More

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: ‘महाविजय’ के बाद BJP ने विपक्ष पर साधा निशाना, सुधांशु त्रिवेदी का बयान – INDIA गठबंधन का अस्तित्व खत्म

मुंबई महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और महायुति गठबंधन की बड़ी जीत पर पार्टी की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी 'INDIA' गठबंधन पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि इन नतीजों ने साबित कर दिया है कि महाराष्ट्र की जनता ने नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है।   गठबंधन की एकजुटता पर सवाल सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी खेमे की कमजोरी पर तंज…

Read More

ED केस झटका: SC ने TMC को राहत दी, मुकुल रॉय की विधायक पद रद्द करने पर HC फैसले पर रोक

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (16 जनवरी) को कलकत्ता हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा के विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। I-PAC के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC को झटका मिलने के बाद टॉप कोर्ट से यह बड़ी राहत है। देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत…

Read More

गिले-शिकवे मिटाकर एक हुए चाचा-भतीजा, लेकिन ‘एका’ वाले शहरों में फिर भी भारी पड़ी भाजपा

पुणे BMC समेत महाराष्ट्र की 29 महा नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, महाराष्ट्र के लगभग सभी बड़े शहरों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। BMC में पहली बार ठाकरे परिवार के हाथ से सत्ता फिसलती नजर आ रही है और भाजपा-शिंदे सेना गठबंधन बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। दोपहर 12.30 बजे तक BMC की 227 में से 167 सीटों पर आए रुझानों के मुताबिक, भाजपा गठबंधन को 102 सीटें मिलती दिख रही हैं। BMC में उद्धव…

Read More

BMC चुनाव रुझान पर शिवसेना का तंज: ‘ठाकरे भाई अब घर पर रहें, वर्क फ्रॉम होम करें’

मुंबई बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की 227 वार्डों की मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, बीएमसी में भाजपा गठबंधन 118 सीटों पर आगे चल रहा है। ठाकरे भाइयों को 69 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 12 सीटों पर बढ़त हासिल है। इस बीच, शिवसेना नेता शाइना एनसी ने महायुति की महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में बड़ी जीत का भरोसा जताया है। शाइना ने विपक्षी पार्टी के बार-बार लगाए जाने वाले आरोपों पर सवाल उठाया और ठाकरे से स्क्रिप्ट बदलने की सलाह दी।   शिवसेना लीडर ने…

Read More

मुंबई में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन रहा फीका, महाराष्ट्र में ठाकरे-पवार की बढ़ी टेंशन

मुंबई   महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव परिणामों और रुझानों ने राज्य में शक्ति संतुलन के नए संकेत दिए हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बड़ी बढ़त के साथ सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है, वहीं कांग्रेस की स्थिति विरोधाभासों से भरी नजर आ रही है। कांग्रेस मुंबई जैसे बड़े महानगरों में तो संघर्ष कर रही है, लेकिन पूरे राज्य के आंकड़ों में वह ठाकरे और शरद पवार जैसे क्षेत्रीय दिग्गजों से काफी आगे निकल गई है। 29 नगर निगमों के अब तक के आंकड़ों के अनुसार,…

Read More

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान 20 जनवरी को, 19 जनवरी को होगा नामांकन – कार्यक्रम घोषित

नई दिल्ली  भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान 20 जनवरी को किया जाएगा, जबकि नामांकन 19 जनवरी को दाखिल किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी के 'संगठन पर्व' के अंतर्गत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है. बता दें कि नितिन नबीन को भाजपा ने पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना है. इस वजह से ये तय माना जा रहा कि नितिन नबीन ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे. इसके साथ ही वो…

Read More

महंगाई समायोजन के नाम पर भ्रम! जयराम रमेश बोले– जीडीपी आंकड़ों से देश की असली अर्थव्यवस्था छिपा रही सरकार

नई दिल्ली कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और जीडीपी वृद्धि के आंकड़ों पर गंभीर सवाल खड़े किए। पार्टी का कहना है कि महंगाई समायोजित (इन्फ्लेशन-एडजस्टेड) जीडीपी ग्रोथ रेट के जो बड़े-बड़े आंकड़े पेश किए जा रहे हैं, वे देश की अर्थव्यवस्था की असली तस्वीर नहीं दिखाते और आम लोगों को गुमराह करते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि महंगाई को ध्यान में रखकर जो जीडीपी ग्रोथ दर बताई जा रही है, वह भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट…

Read More

BMC में सत्ता परिवर्तन के संकेत, Exit Poll में BJP+ को स्पष्ट बहुमत; उद्धव की शिवसेना बाहर!

मुंबई महाराष्ट्र में मुंबई समेत राज्य की 29 नगर निगमों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. वोटिंग शाम 5.30 बजे खत्म हुई. Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार, कुल बीएमसी के 227 वार्ड में से बीजेपी गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं यूबीटी को 58 से 68 सीटें मिल सकती हैं. महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणाम 16 जनवरी को घोषित होंगे. महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणाम 16 जनवरी को घोषित होंगे. महाराष्ट्र में…

Read More