जयपुर राजस्थान में 24752 पदों पर सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती निकाली गई है। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की 183 से नगरीय निकायों (नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम) में संविदा (कॉन्ट्रेक्ट) के तहत यह भर्ती निकाली है। इस भर्ती के आवेदन 15 अगस्त 2026 से आवेदन लिए जाएंगे। एप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर है। आवेदन एसएसओ (SSO) आईडी या राजस्थान स्वायत्त शासन निदेशालय की वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकेंगे। आवेदन के समय लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। चयन…
Read MoreCategory: राजस्थान
राजस्थान में खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा, किसानों की आय और रोजगार बढ़ेंगे
जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान की कृषि क्षमता को आर्थिक समृद्धि में बदलने के लिए कृषि उत्पादों के अधिक से अधिक प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन आवश्यक है। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। मुख्य सचिव सोमवार को सचिवालय में केंद्र सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव ए.पी. दास जोशी की उपस्थिति में आयोजित स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।…
Read Moreपरीक्षा सुधार टास्क फोर्स में राजस्थान के अमृत लाल मीणा को मिली जगह
जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के परीक्षा तंत्र को पूरी तरह से पारदर्शी, तकनीक-संचालित और लीक-प्रूफ बनाने के लिए 6 सदस्यों की एक उच्चस्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है। इस ऐतिहासिक फैसले में राजस्थान के लिए सबसे गौरवान्वित करने वाला पहलू यह है कि इस हाई-प्रोफाइल कमेटी में देश के शीर्ष नौकरशाह और राजस्थान की माटी से ताल्लुक रखने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी अमृत लाल मीणा (Amrit Lal Meena) को विशेष स्थान दिया गया है। कोटा, जयपुर और जोधपुर समेत पूरे राजस्थान के लाखों छात्र जो सालों से…
Read Moreराजस्थान में रोडवेज को मिली 144 नई बसें, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से रोडवेज की 144 नई बसों को पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बस चालकों के साथ संवाद करते हुए ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार सभी संकल्पों एवं वादों को पूरा करते हुए जनकल्याण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार सार्वजनिक…
Read Moreजयपुर की नई पेयजल पाइपलाइन लागत बढ़ी, अब खर्च 2500 करोड़
जयपुर जयपुर शहर की बढ़ती आबादी की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए सूरजपुरा से बालावाला तक बिछाई जाने वाली 105 किलोमीटर लंबी नई पाइप लाइन को लेकर बीसलपुर प्रोजेक्ट विंग से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वर्ष 2015 में इस लाइन की लागत 1100 करोड़ रुपए आंकी गई थी, जबकि अब करीब 10 वर्ष बाद इसका खर्च बढ़कर 2500 करोड़ रुपए से अधिक पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान सरकार ने बजट में सूरजपुरा से बालावाला तक नई पाइप लाइन 1889 करोड़ रुपए की लागत से बिछाने की…
Read Moreराजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी
जयपुर प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून के सक्रिय होने की उम्मीद है. आज प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कल से एक नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से मॉनसून सक्रिय होगा. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर डिप्रेशन में परिवर्तित हो चुका है. इसकी वजह से आज और अधिक तीव्र होकर डीप डिप्रेशन बनने की संभावना है. इसके साथ ही यह वेदर सिस्टम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़…
Read Moreजोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
जोधपुर जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर बढ़ते रेल यातायात और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्लेटफॉर्म विस्तार और यार्ड री-मॉडलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। मौजूदा समय में स्टेशन पर 5 प्लेटफॉर्म हैं जो बढ़ते रेल संचालन और यात्रीभार के कारण कम पड़ रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 40.10 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य शुरू किया है। परियोजना के तहत स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 बनाए जा रहे हैं। इसके साथ…
Read Moreराजस्थान को मिली 144 नई रोडवेज बसें, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजस्थान की जनता को रोडवेज की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस का तोहफा दिया। इसके बाद जयपुर में अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल पर CM भजनलाल शर्मा ने कहा, हमने राजस्थान की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें लगातार पूरा कर रहे हैं। एरिया के हिसाब से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां लोगों के आने-जाने के लिए यह ज़रूरी है कि हमारा ट्रांसपोर्ट सिस्टम अच्छा हो। CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि आपने देखा है कि जब से…
Read Moreकारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल बागड़े बोले, वीरों का बलिदान राष्ट्र का अमर गौरव है
जयपुर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य विजय का स्मरण नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए भारतीय सैनिकों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान, अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रनिष्ठा को कृतज्ञतापूर्वक नमन करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सेना द्वारा संचालित 'ऑपरेशन विजय' विश्व के सबसे कठिन सैन्य अभियानों में से एक था, जिसमें कारगिल, द्रास एवं बटालिक की दुर्गम एवं बर्फाच्छादित चोटियों पर पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों के कब्जे से सामरिक महत्व के…
Read Moreमन की बात में पीएम मोदी ने रक्षा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण पर दिया संदेश
जयपुर संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को संगम नगर ( कुड़ी भगतासनी) स्थित श्री चामुण्डा माता मंदिर परिसर में कार्यकर्त्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136 वीं कड़ी को सुना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में 'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर माँ भारती की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने दिल्ली से द्रास तक निकाली जा रही 'शौर्य विजय यात्रा' का उल्लेख करते हुए "वन…
Read Moreभारत टैक्सी से सारथी बनेंगे मालिक, राजस्थान में नई शुरुआत
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत टैक्सी नागरिकों को रोजगार देने के साथ ही स्वामित्व और सम्मान प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। व्यक्ति में स्वामित्व की भावना विकसित होने से उसकी कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और समर्पण भी कई गुना बढ़ जाता है और यही भावना भविष्य में छोटे उद्यमियों को बड़े उद्योगपति बनने की दिशा में प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी सहकारिता आधारित स्वामित्व मॉडल है, जिसके माध्यम से सारथी अब मालिक भी बन रहे है। मुख्यमंत्री शनिवार को एचसीएम रीपा में भारत टैक्सी के…
Read Moreराजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों की सौगात
जयपुर राजस्थान रोडवेज के यात्रियों के लिए रविवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, रोडवेज और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बसों को रवाना करने से पहले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बसों को प्रदेश के अलग-अलग डिपो के…
Read Moreविलुप्ति की कगार पर मालवी ऊंट, संरक्षण के लिए एनआरसीसी ने बढ़ाया कदम
जयपुर देश की 9 मान्यता प्राप्त ऊंट नस्लों में शामिल मालवी (सफेद) ऊंट अब अस्तित्व के सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है। लगातार घटती संख्या के कारण यह नस्ल विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई है। यदि समय रहते संरक्षण के ठोस प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए मालवी ऊंट केवल किताबों में दर्ज इतिहास बनकर रह जाएगा। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी), बीकानेर ने इसके संरक्षण और संवर्धन की पहल शुरू की है। एनआरसीसी के सर्वे में सामने…
Read Moreराजस्थान पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, आरक्षण प्रक्रिया का जिम्मा कलेक्टरों को मिला
जयपुर राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनाव प्रक्रिया के पहले कदम के रूप में पंचायती राज संस्थाओं में सदस्य व अन्य प्रतिनिधियों के आरक्षण का श्रेणीवार निर्धारण का अधिकार कलक्टर और एसडीएम को सौंप दिया। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के सचिव एवं आयुक्त डॉ जोगाराम ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया। इसके अंतर्गत कलक्टर अपने क्षेत्र की पंचायत समितियों और जिला परिषदों के वार्डो के आरक्षण और प्रधान पदों के आरक्षण का निर्धारण…
Read Moreसात साल बाद खुलेगा निजी यूनिवर्सिटी का रास्ता, राजस्थान सरकार ने बदले नियम
जयपुर राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में उच्च शिक्षा के दायरे को विस्तार देने और नए शैक्षणिक निवेश को आकर्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण नीतिगत फैसला लिया है। पिछले 7 वर्षों से पुरानी जटिल गाइडलाइंस और जमीन संबंधी शर्तों के कारण एक भी नया निजी विश्वविद्यालय स्थापित नहीं हो पाया था, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने भूमि एवं भवन संबंधी कठोर नियमों में तत्काल प्रभाव से महत्वपूर्ण संशोधन कर दिए हैं। नए जारी आदेशों के तहत अब नई निजी यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए स्पॉन्सरिंग…
Read More
