जयपुर दुनिया के सबसे खुशहाल शहरों में अब जयपुर भी शुमार हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म टाइम आउट की ओर से जारी द वर्ल्ड्स हैप्पीएस्ट सिटीज 2026 सूची में जयपुर को दुनिया का छठा सबसे खुशहाल शहर बताया गया है। खास बात यह है कि टॉप-10 में जगह बनाने वाला जयपुर भारत का एकमात्र शहर है। रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर, जीवनशैली, स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी, पारंपरिक बाजार, खानपान और सामुदायिक जुड़ाव ने उसे दुनिया के सबसे खुशहाल शहरों में शामिल कराया। पर्यटन और…
Read MoreCategory: राजस्थान
राजस्थान में सीएलजी समितियों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सदस्यता का रास्ता खुला
जयपुर राजस्थान में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से गठित सामुदायिक संपर्क समूहों (CLG – Community Liaison Group) की व्यवस्था में भजनलाल सरकार ने एक बड़ा और नीतिगत बदलाव किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत अब राजनीतिक दलों और उनसे जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता भी थाना व पंचायत स्तर पर गठित होने वाली सीएलजी समितियों के सदस्य बन सकेंगे। राज्य सरकार ने राजस्थान पुलिस नियम, 2008 के नियम 12(5) के…
Read Moreफसल बीमा कंपनियों पर सख्ती, सर्वे और क्लेम में देरी पर होगा जुर्माना
जयपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने बीमा कंपनियों पर सख्ती बढ़ा दी है। अब सर्वे में देरी, क्लेम लटकाने या नियमों की अनदेखी करने पर कंपनियों को जुर्माना और ब्याज दोनों चुकाने होंगे। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल के निर्देश पर कृषि विभाग ने शुक्रवार को 80 पृष्ठों की नई गाइडलाइन जारी की। अब कटाई के बाद (पोस्ट हार्वेस्ट) नुकसान की सूचना मिलने के 48 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को सर्वेयर नियुक्त करना होगा। ऐसा नहीं करने पर प्रति…
Read Moreराजस्थान में विज्ञान शिक्षा को नई उड़ान, 430 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को मंजूरी
जयपुर राजस्थान में विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने की दिशा में एक ऐतिहासिक और बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश में विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोध संस्थानों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान कौंसिल ऑफ साइंस एजुकेशन ने 430.69 करोड़ रुपये मूल्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NBCC) के साथ हुए इस महत्वपूर्ण करार के तहत इस वृहद परियोजना का मुख्य मकसद राजस्थान में विज्ञान शिक्षा के बुनियादी…
Read Moreउदयपुर में हाईवे किनारे 658 अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने कसी कमर
उदयपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और पीडब्ल्यूडी की जमीनों से अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। उदयपुर जिले की सात तहसीलों में दोनों विभागों की जमीनों पर 1 हजार 254 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से अब तक 598 से ज्यादा अतिक्रमणों को हटाया जा चुका है, जबकि 658 अतिक्रमण अब भी मौजूद हैं, जिन पर बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है। ये वे निर्माण हैं, जो हाईवे के दोनों ओर 40-40 मीटर क्षेत्र के प्रतिबंधित सीमा में हुए हैं। जिले में एनएचएआई की जमीन पर 418…
Read Moreउदयपुर में मानसून सक्रिय, लसाड़िया में साढ़े नौ इंच बारिश से नदियां उफनी
उदयपुर दक्षिणी राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सलूंबर जिले के लसाड़िया क्षेत्र में बीते 24 घंटों में 235 मिलीमीटर (करीब साढ़े नौ इंच) बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। भारी बारिश के बाद खरका और गोमती नदी में पानी की जोरदार आवक शुरू हो गई। नदी में बहता पानी देखने के लिए सुबह से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को उदयपुर और सलूंबर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला बाढ़ नियंत्रण…
Read Moreराजस्थान में नशे पर सख्त राज्यपाल, बोले- नशे में मिले कर्मचारी तुरंत हों सस्पेंड
जयपुर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नशामुक्ति के लिए सभी स्तरों पर जवाबदेही तय किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने मुख्य सचिव स्तर पर इसके लिए त्वरित परिपत्र जारी किए जाने और नशामुक्ति के लिए प्रदेश में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नशामुक्त राजस्थान के अंतर्गत महीने भर के लिए विशेष अभियान चलाए जाने का भी आह्वान किया। राज्यपाल बागडे शुक्रवार को मादक पदार्थों के नियंत्रण, नशामुक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना के लिए लोकभवन में हुई समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल…
Read Moreसिम-आईएमईआई ब्लॉक के बावजूद राजस्थान में बढ़ा साइबर अपराध का जाल
जयपुर राजस्थान पुलिस साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। बड़ी संख्या में फर्जी सिम और मोबाइल आईएमईआई नंबर ब्लॉक किए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्रवाई का अपेक्षित असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा। पुलिस के ही आंकड़े बताते हैं कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में 3.01 लाख से अधिक सिम और 1.46 लाख से अधिक आईएमईआई ब्लॉक किए गए। इसके बावजूद साइबर अपराध की शिकायतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गौर करने वाली बात है कि इस अवधि में ठगी…
Read Moreश्रीगंगानगर में बारिश से खरीफ फसलों को मिली नई जिंदगी, किसान खुश
श्रीगंगानगर दो दिन पहले तक सूखी मिट्टी, पत्तियों पर पड़ी गर्मी की मार और सिंचाई पानी की कमी से जूझ रहे जिले के खेत अब राहत की सांस ले रहे हैं। जिले में कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बारिश ने खरीफ फसलों में नई जान फूंक दी है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर हुई यह वर्षा उत्पादन और गुणवत्ता, दोनों के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। कृषि प्रधान श्रीगंगानगर जिले में इस बार खरीफ सीजन में 5 लाख 27 हजार 291 हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई…
Read Moreपीएम सेतु योजना में राजस्थान बना उत्तर भारत का पहला राज्य
जयपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्किल इंडिया मिशन एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक तकनीक, उद्योग सहभागिता एवं गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में केन्द्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पीएम सेतु (PM SETU) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में राजस्थान ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर भारत का पहला तथा देश का पाँचवाँ राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। योजना के…
Read Moreकारगिल विजय में पश्चिमी राजस्थान के स्टेशनों ने निभाई रणनीतिक भूमिका
जयपुर कारगिल युद्ध के दौरान देश की नजरें बर्फ से ढकी चोटियों पर डटी भारतीय सेना पर थीं, लेकिन हजारों किलोमीटर दूर पश्चिमी राजस्थान की रेल पटरियां भी जीत की अहम कड़ी बनी हुई थीं। कारण था कि राजस्थान के सीमावर्ती रेलवे स्टेशन भारतीय सेना की लॉजिस्टिक लाइफलाइन बन गए थे। यहां से गुजरने वाली हर सैन्य ट्रेन सिर्फ डिब्बों का काफिला नहीं थी। बल्कि जवानों, टैंकों, तोपों, गोला-बारूद, ईंधन और देश की उम्मीदों को मोर्चे तक पहुंचाने का जरिया थी। दरअसल, साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध…
Read Moreराजस्थान के 49 नए शहरों के मास्टर प्लान अब ठेके पर बनेंगे
जयपुर राजस्थान में नवगठित 49 शहरों में से ज्यादातर के मास्टर प्लान 'ठेके' पर देने की तैयारी है। नगर नियोजन विभाग और टाउन प्लानिंग शाखा में नगर नियोजकों की फौज होने के बावजूद इस काम को आउटसोर्स किया जा रहा है। इससे मास्टर प्लान (लागू होने से पहले) की गोपनीयता खत्म होने की भी आशंका बनी रहेगी। सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि इसकी गोपनीयता बनाए रखने के लिए कंपनी के लिए क्या-क्या राइडर लगाए जाएंगे, यह स्पष्ट नहीं है। इस बीच राजस्थान नगरीय विकास विभाग ने टाउन प्लानिंग…
Read Moreराजस्थान में अब 1 लाख की साइबर ठगी पर स्वतः दर्ज होगी ई-एफआईआर
जयपुर साइबर वित्तीय अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने एक निर्णय लिया है कि अब 1 लाख रुपये या उससे अधिक की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत पर ई-जीरो एफआईआर (e-Zero FIR) स्वतः दर्ज होगी। यह नई व्यवस्था गुरुवार 23 जुलाई से पूरे राज्य में प्रभावी कर दी गई है। डीजीपी शर्मा ने इस संबंध में राज्य के समस्त पुलिस अधीक्षकों व पुलिस आयुक्तों को संशोधित व्यवस्था के अनुरूप…
Read Moreवायु प्रदूषण रोकने पर केंद्र की समीक्षा बैठक, राजस्थान ने साझा की कार्ययोजना
जयपुर केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए गठित समिति की समीक्षा बैठक गुरुवार को कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब के मुख्य सचिव अपने-अपने राज्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। राजस्थान की ओर से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान सचिवालय स्थित एनआईसी कक्ष से बैठक में भाग लिया। बैठक में केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, कमीशन फॉर…
Read Moreराजस्थान पुलिस का सुरक्षा संकल्प, 7834 बुजुर्गों तक पहुंची मदद की पहल
जयपुर महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में संचालित ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत राजस्थान पुलिस ने प्रदेशभर में विशेष जनसंपर्क एवं सुरक्षा अभियान चलाते हुए 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपत्तियों से उनके घर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। पुलिस अधिकारियों एवं थाना स्तर के पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी लेकर उन्हें हर परिस्थिति में पुलिस सहायता का भरोसा दिलाया। यह विशेष अभियान राजस्थान पुलिस के स्थायी आदेश के अनुरूप संचालित किया गया।…
Read More
