श्रीगंगानग .खेतों में उगने वाली फसलें केवल उपज नहीं होतीं,बल्कि किसी क्षेत्र की पहचान और उसकी सांस्कृतिक विरासत भी होती हैं। इन्हीं उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में राजस्थान ने अहम कदम बढ़ाया है। पत्रिका के जीआई टैग अभियान के बीच श्रीगंगानगर के किन्नू, गाजर और माल्टा, बीकानेर के सांगरी, मोठ और इसबगोल तथा उदयपुर के सीताफल को भौगोलिक संकेतक (जीआइ) टैग दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार तकनीकी और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा अब आवेदन परीक्षण…
Read MoreCategory: राजस्थान
कमजोर मानसून से भाखड़ा-पौंग बांध खाली, राजस्थान के जिलों पर संकट
जयपुर इस बार कमजोर मानसून की वजह से हनुमानगढ़ के भाखड़ा व पौग डैम की हालत पतली हो रही है। मानसून सीजन शुरू हुए करीब एक महीने हो रहे हैं। लेकिन अभी भी दोनों बांध खाली ही पड़े हैं। बांधों के भराव में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में बांधों के जल ग्रहण क्षेत्रों में मानसून सक्रिय नहीं हुआ तो राजस्थान के बारह जिलों पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। इन दोनों बांधों से राजस्थान की इंदिरागांधी, भाखड़ा, गंगकैनाल, सिद्धमुख-नोहर परियोजना की…
Read Moreअवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चंबल में माफियाओं को हिरासत में लेने के निर्देश
जयपुर राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में शामिल चंबल सेंक्चुअरी क्षेत्र और इसके आसपास हो रहे अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट ने हुई सुनवाई में कड़ी नाराजगी जताई। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी की रिपोर्ट पर हुई सुनवाई में टिप्पणी की कि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वालों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं…
Read Moreराजस्थान में प्रसव सखी व्यवस्था शुरू, हाई रिस्क गर्भवतियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में उच्च जोखिम (हाई-रिस्क) वाली गर्भवती महिलाओं को बेहतर सहयोग, मार्गदर्शन और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए ‘प्रसव सखी’ व्यवस्था शुरू की जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यह व्यवस्था मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों तथा अधिक प्रसव भार वाले प्रथम रेफरल इकाइयों (एफआरयू) में चरणबद्ध रूप से लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पेशेंट सेंट्रिक, रिस्पॉन्सिव, समन्वित और सम्मानजनक बनाना है। पिंक एप्रन…
Read Moreअंगदान संकल्प अभियान में राजस्थान दूसरे स्थान पर, पहले नंबर से सिर्फ 8136 संकल्प दूर
जयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में संचालित अंगदान जन-जागरूकता अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। आमजन की बढ़ती भागीदारी के परिणामस्वरूप राजस्थान ने अंगदान संकल्प अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 22 जुलाई 2026 तक प्रदेश में 1 लाख8 हजार 904 नागरिकों ने अंगदान का संकल्प लिया है। यह अभियान 3 अगस्त,2026 तक चलेगा । उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत राजस्थान अब देश में प्रथम स्थान प्राप्त…
Read Moreपाली हाईवे हादसे में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
पाली/रोहट जोधपुर-पाली नेशनल हाईवे पर स्थित रोहट थाना क्षेत्र के बांडाई गांव के निकट गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही राजस्थान रोडवेज की बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान जोधपुर निवासी हेमू, कुशाल व प्रवीण के रूप में हुई है। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक को…
Read Moreजयपुर में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, फ्लाईओवर के नीचे बनेगी नई पार्किंग व्यवस्था
जयपुर जयपुर शहर में फुटपाथ पर चलना अब लोगों के लिए आसान हो सकता है। सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण से राहत दिलाने की दिशा में ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में अहम फैसले दिए गए। बुधवार की बैठक जेडीए में जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय हुआ कि फुटपाथों से डेयरी बूथ, रैंप, सीढ़ियां और अन्य अतिक्रमण हटाए जाएंगे। वहीं फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जगहों को पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि सड़क किनारे खड़े वाहनों का दबाव कम हो सके।…
Read Moreअजमेर बम धमकी ईमेल मामले में गुजरात से आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी
अजमेर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने ई-मेल से अजमेर में बम धमाकों की झूठी धमकियां देकर दहशत फैलाने के आरोपी युवक को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुजरात के सोमनाथ पाटन की वेणेश्वर सोसायटी निवासी फलदू हार्दिक रमेशचन्द को दबोचा। पुलिस उसे लेकर मंगलवार देर रात अजमेर पहुंची। प्रारम्भिक पूछताछ के बाद आरोपी को थाने में दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश करने पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। पुलिस उससे अजमेर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भेजे गए झूठी…
Read Moreझालावाड़ में 5500 घरों पर लगेंगे मुफ्त सोलर प्लांट, मिलेगी बिजली राहत
झालावाड़ झालावाड़ जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुपालन में जिले के करीब साढ़े पांच हजार उपभोक्ताओं के घरों पर जल्द ही निःशुल्क सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। दो किलोवॉट क्षमता के ये सोलर प्लांट पूरी तरह से निःशुल्क लगाए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली के खर्च से बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि इन सोलर प्लांट को लगाने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) ने जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। जयपुर डिस्कॉम कार्यालय…
Read Moreमां योजना से अब देशभर में मुफ्त इलाज, 30 हजार लोगों को मिला लाभ
जयपुर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां योजना) योजना के तहत प्रदेश के पात्र परिवारों को अब राज्य से बाहर भी बेहतर एवं कैशलेस निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई आउटबाउंड इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी व्यवस्था के माध्यम से पात्र लाभार्थी देश के विभिन्न राज्यों में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) से संबद्ध अस्पतालों में 25 लाख रुपये तक का कैशलेस निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं। 6 माह में प्रदेश के 30 हज़ार से अधिक लोगों ने अन्य राज्यों के अस्पतालों में 25 लाख रुपये तक…
Read Moreजोधपुर में बन रहा देश का पहला वंदे भारत स्लीपर डिपो, 80% काम पूरा
जयपुर रेलवे की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल देश के पहले वंदे भारत स्लीपर मेंटेनेंस डिपो का निर्माण तेजी से जोधपुर (भगत की कोठी) में आकार ले रहा है। करीब 360 करोड़ रुपए की लागत से विकसित हो रहे इस अत्याधुनिक डिपो के प्रथम चरण का लगभग 80% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना पूरी होने के बाद जोधपुर देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। 24 कोच वाली वंदे भारत का रखरखाव डिपो को भविष्य में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की बढ़ती…
Read Moreजयपुर में 219 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी, JDA का बड़ा फैसला
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में जयपुर शहर के सुनियोजित एवं समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में मंगलवार को जेडीए मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, यातायात व्यवस्था में सुधार, जल निकासी, सड़क निर्माण, हरित विकास, पार्क विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार करते हुए…
Read Moreजयपुर में पानी के बिल होंगे डिजिटल, QR कोड से मिलेगी पूरी जानकारी
जयपुर जयपुर शहर के पेयजल उपभोक्ताओं के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) राहत भरी खबर लेकर आया है। विभाग ने नया 'जयपुर वाटर बिलिंग सिस्टम' तैयार किया है, जिसके लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को पानी के बिल से जुड़ी जानकारी या भुगतान सेवाओं के लिए जलदाय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह नई पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था अगले महीने 10 अगस्त से जारी होने वाले पानी के बिलों पर लागू हो जाएगी, जिससे शहर के लगभग 6 लाख पंजीकृत जल उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुंचेगा। नए…
Read Moreसितंबर तक 20 हजार नए पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य, सीजीडी कंपनियों को निर्देश
जयपुर अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने राज्य में कार्यरत सिटी गैस वितरण संस्थाओं को सितंबर अंत तक 20 हजार नए डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (डीपीएनजी) कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही औद्योगिक प्रतिष्ठानों, व्यावसायिक संस्थाओं और कलस्टरों को पाइपलाइन से घरेलू गैस सुविधा से जोड़ने पर खास फोकस करने के निर्देश दिए हैं। सीजीडी संस्थाएं ग्राहकोन्मुखी प्रोत्साहन योजनाएं भी चलाएं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही स्वच्छ, सुरक्षित और हरित उर्जा को बढ़ावा दिया जा सकेगा। राज्य सरकार के…
Read Moreराजस्थान में SC-ST अत्याचार मामलों में 28% कमी, सीएम ने बताई उपलब्धि
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक जीवन जीने का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा गत ढाई वर्षों में उठाए गए कदमों के कारण अनुसूचित जाति और जनजातियों के विरुद्ध अत्याचार के प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी आई है। वर्ष 2023 की तुलना में 2025 में ऐसे प्रकरणों में लगभग 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति…
Read More
