राजस्थान में SC-ST अत्याचार मामलों में 28% कमी, सीएम ने बताई उपलब्धि

जयपुर  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक जीवन जीने का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा गत ढाई वर्षों में उठाए गए कदमों के कारण अनुसूचित जाति और जनजातियों के विरुद्ध अत्याचार के प्रकरणों में उल्लेखनीय कमी आई है। वर्ष 2023 की तुलना में 2025 में ऐसे प्रकरणों में लगभग 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति…

Read More

जयपुर में फॉलोअप शिविर शुरू, लंबित नागरिक मामलों का होगा समाधान

 जयपुर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसेवा की सोच को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक "शहरी सेवा शिविर–2026" का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों में प्राप्त लंबित एवं नवीन आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। जयपुर विकास आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इन…

Read More

अजमेर की आनासागर झील होगी स्वच्छ, 22 करोड़ की योजना तैयार

जयपुर अजमेर शहर की पहचान के रूप में शामिल आनासागर झील शीघ्र ही सीवरेज एवं नालो के गंदे पानी से मुक्त होगी। झील के शुद्धिकरण के लिए नालों को डायवर्ट एवं पम्पिंग स्टेशन बनाने के लिए 22.27 करोड़ की योजना तैयार की गई है। जल्द ही काम शुरू होगा। झील के किनारे 7 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी शीघ्र शुरू कर देगा। इससे झील में शुद्ध पानी की आवक बढ़ जाएगी और पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को सर्किट हाउस में…

Read More

राजस्थान में साइबर ठगी रोकने को बैंकों को जीरो टाइम लैग निर्देश

 जयपुर राज्य में साइबर सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ बनाने तथा आमजन के धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में मंगलवार को शासन सचिवालय में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की विशेष साइबर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा तथा राजस्थान पुलिस एवं प्रमुख बैंकों के अधिकारियों ने भाग लेकर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम हेतु ठोस एवं परिणाम-मूलक रणनीति तय की। मुख्य सचिव ने कहा कि बैंकों को 'जीरो टाइम लैग' का लक्ष्य…

Read More

राजस्थान में अब घर बैठे दो मिनट में बनेगा डिजिटल लोकल टोल पास

जयपुर राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों और टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने डिजिटल इंडिया विजन और यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए अपने आधिकारिक 'राजमार्गयात्रा' (RajmargYatra) मोबाइल ऐप पर दो बड़े डिजिटल फीचर्स लॉन्च किए हैं। इसमें पहला ऑनलाइन 'डिजिटल लोकल पास' (Digital Local Pass) और दूसरा 'मार्गमित्र' (MargMitra) हेल्प सेंटर है। दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से शुरू की गई यह हाई-टेक…

Read More

यमुना जल समझौते पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर में नागरिक अभिनंदन

जयपुर शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल समझौते को साकार करने पर शेखावाटी फाउंडेशन की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया। बिड़ला सभागार में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में शेखावाटी क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, किसानों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि धर्म, अध्यात्म, संत परंपरा और वीरता की पहचान है। यहां के साधु-संत और आध्यात्मिक चेतना व नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देते रहे…

Read More

राजस्थान में फिर शुरू होंगे शहरी-ग्रामीण सेवा शिविर, 31 अगस्त तक मिलेगा लाभ

जयपुर राजस्थान सरकार ने राज्य की जनता को बड़ी राहत देते हुए 21 जुलाई से 'शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर' फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित 'राज उन्नति' की उच्चस्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग (UDH-LSG) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के अनुसार, राज्यभर में 31 अगस्त 2026 तक फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों की सबसे खास बात यह होगी कि पूर्व में दी गई…

Read More

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शुरू होगा सखा संगम, जुड़ेंगे पूर्व छात्र

जयपुर राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए और वहां से पढ़कर देश-विदेश में अपनी सफलता का परचम लहराने वाले पूर्व छात्रों के लिए भजनलाल सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है। शिक्षा विभाग ने प्राइवेट कॉन्वेंट और बड़े पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर राज्य के सभी राजकीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 'एलुमनाई मीट' आयोजित करने का फैसला लिया है। 'सखा संगम' नाम से आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों से निकले सफल नागरिकों को…

Read More

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव का रास्ता साफ, 15 नवंबर तक होंगे पूरे

जयपुर राजस्थान में पिछले लंबे समय से अटके पड़े पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव को लेकर आखिरकार स्थितियां पूरी तरह साफ हो गई हैं। राज्य की भजनलाल सरकार और प्रदेश के लाखों जनप्रतिनिधियों व मतदाताओं के लिए राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने चुनाव कराने की समय सीमा और चरणबद्ध रोडमैप का शपथ पत्र हाईकोर्ट में पेश किया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने सरकार को 15 नवंबर 2026 से पहले हर हाल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। सरकार…

Read More

बीसलपुर बांध पर मंडराया जल संकट, कमजोर मानसून ने बढ़ाई चिंता

टोंक मानसून की दस्तक के साथ ही हर वर्ष लाखों लोगों की निगाहें बीसलपुर बांध के जलस्तर टिक जाती है। राजधानी जयपुर, अजमेर, टोंक सहित सैकड़ों गांवों-कस्बों की पेयजल जरूरते इसी बांध से पूरी होती है। इस बार कमजोर मानसून और बदलते पर्यावरणीय हालात ने चिंता बढ़ा दी है कि आने वाले वर्षों में बीसलपुर बांध बढ़ती आबादी की प्यास बुझा पाएगा या नहीं। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के अधिशासी अभियंता अमित सेहरा ने बताया कि भविष्य में बीसलपुर बांध का जलभराव काफी हद तक ईआरसीपी पर निर्भर रहेगा।…

Read More

मत्स्य विभाग की सख्ती, 181 पोर्टल पर लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश

 जयपुर मत्स्य विभाग की निदेशक श्रीमती संचिता बिश्नोई ने राजस्थान संपर्क पोर्टल (181)के माध्यम से विभाग से जुड़ी आमजन की शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा हेतु निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के सही श्रेणीकरण और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निदेशक श्रीमती बिश्नोई ने पोर्टल पर मॉडरेशन स्तर पर 90 से 180 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इनका त्वरित समाधान करने के…

Read More

राजस्थान में मानसून पड़ा सुस्त, 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

जयपुर राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है और इसका असर अब साफ तौर पर महसूस होने लगा है। कई जिलों में बारिश थमने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को बीकानेर संभाग सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तीन जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि, शाम होते-होते जयपुर, अलवर और दौसा समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने मौसम को थोड़ा राहतभरा बना दिया। इधर, मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश…

Read More

राज किसान पोर्टल से ऑनलाइन किराए पर मिलेंगे ट्रैक्टर और कृषि यंत्र

 सीकर प्रदेश के किसानों को अब आधुनिक कृषि यंत्र किराए पर लेने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कृषि विभाग और टैफे जेफार्म सर्विसेज के बीच होने वाले एमओयू के बाद किसान राज किसान साथी पोर्टल के जरिए ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि यंत्र बिना अतिरिक्त सेवा शुल्क के ऑनलाइन किराए पर ले सकेंगे। इससे छोटे और सीमांत किसानों को महंगे कृषि यंत्र खरीदने की मजबूरी नहीं रहेगी। एमओयू के तहत भूमि तैयारी, बुवाई, कटाई और पोस्ट हार्वेस्टिंग तक के लिए आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। जेफार्म सर्विसेज प्लेटफॉर्म से…

Read More

लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, राजस्थान पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोटा राजस्थान में कोटा जिले के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने अंतर्राज्यीय 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार तक फैला हुआ था, जो अविवाहित और उम्रदराज युवकों को निशाना बनाता था। यह गैंग कॉरपोरेट की तरह काम करता था। लड़कों को जिन युवतियों से मिलाया जाता था वे पहले से ही शादीशुदा होती थीं। इसके…

Read More

बाड़मेर में मिलावटी घी फैक्ट्री पर छापा, 870 किलो घी और 1595 किलो पाम ऑयल जब्त

बाड़मेर  राजस्थान के बाड़मेर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग और सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को रिंग रोड स्थित 'शिव गोरी' नाम से संचालित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 870 किलो तैयार मिलावटी घी तथा 1595 किलो पाम ऑयल बरामद किया। बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस छापेमारी के बाद शहर के कारो​बारियों…

Read More