जयपुर जयपुर शहर में फुटपाथ पर चलना अब लोगों के लिए आसान हो सकता है। सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण से राहत दिलाने की दिशा में ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में अहम फैसले दिए गए। बुधवार की बैठक जेडीए में जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय हुआ कि फुटपाथों से डेयरी बूथ, रैंप, सीढ़ियां और अन्य अतिक्रमण हटाए जाएंगे। वहीं फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़ी जगहों को पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि सड़क किनारे खड़े वाहनों का दबाव कम हो सके।…
Read More
