Delhi Metro Phase-4: 2027 तक करना होगा इंतजार, तीन प्राथमिकता वाले कॉरिडोर का 83% काम पूरा

नई दिल्ली
दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तीनों प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर सफर के लिए आप को 2027 तक इंतजार करना होगा। 65 किलोमीटर लंबे इन तीनों कॉरिडोर का ओवरआल 83 फीसदी काम पूरा हो चुका है, जबकि सिविल वर्क का सिर्फ 85 फीसदी काम पूरा हुआ है। फिलहाल 2026 तक तीनों कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होना मुश्किल है। हालांकि पिंक लाइन के 12 किलोमीटर एक्सटेंशन वाली लाइन पर परिचालन शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़ें :  नई Mercedes CLA Electric भारत में लॉन्च, 792 किमी रेंज के साथ बुकिंग 10 मार्च से शुरू

मामले में क्या है डीएमआरसी का कहना
दिल्ली मेट्रो का कहना है कि प्रदूषण में निर्माण पर रोक, पेड़ काटने की मंजूरी में देरी के बाद भी हम जल्द से जल्द तीनों कॉरिडोर पर काम पूरा करना चाहते हैं। मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर 12 किलोमीटर लंबा है और इसपर 8 स्टेशन हैं। यह मौजूदा पिंक लाइन (शिव विहार से मजलिस पार्क) कॉरिडोर का एक्सटेंशन है। तीनों में से यह इकलौता कॉरिडोर है, जिस पर परिचालन शुरू हो चुका है। इस कॉरिडोर को 8 मार्च 2026 से यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  बीसीसीआई आईपीएल 2025 में जिस भी स्टेडियम में पहला-पहला मैच होगा, उसमें ओपनिंग सेरेमनी होगी आयोजित

गोल्डन लाइन पर तीन TBM लगाए
दिल्ली मेट्रो का एरोसिटी- तुगलकाबाद कॉरिडोर करीब 23 किलोमीटर लंबा है और इसमें 15 स्टेशन होंगे। इसे गोल्डन लाइन के नाम से जाना जाएगा। इस पर काम चल रहा है। इसका परिचालन अगले साल ही शुरू होगा। मेट्रो फेज-4 के तीन प्राथमिकता वाले कॉरिडोर जो पहले से तय डेडलाइन से पीछे चल रहा है, उस पर काम तेज करने के लिए 15 टीबीएम मशीन लगाई गई है।

ये भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा कदम: पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद शरीफ की सम्पत्ति कुर्क

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment