कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण तेज, जयपुर के 50 गांव होंगे प्रभावित

जयपुर  कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जयपुर जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करने की तैयारी है। जिले में 95.4 किमी लंबे इस ‘एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे’ के लिए चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, फुलेरा और दूदू तहसील के 50 गांवों के 13,480 परिवार प्रभावित होंगे। परियोजना के लिए 2,274 खसरों की 1,022 हेक्टेयर निजी और 50 हेक्टेयर सरकारी भूमि ली जाएगी। निर्माण की जद में आने से 11,108 पेड़ों को नुकसान होगा और 20 व्यावसायिक इकाइयां भी प्रभावित होंगी। इनमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 1,743 परिवार शामिल हैं।…

Read More

राजस्थान में दिन की अतिरिक्त सौर बिजली अब रात में आएगी काम, 172 जीएसएस पर लगेंगे मेगा बैटरी बैंक

जयपुर राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा से बनने वाली अतिरिक्त बिजली अब व्यर्थ नहीं जाएगी. विद्युत वितरण निगमों ने दिन में बनने वाली अतिरिक्त सौर बिजली को बैटरी में संग्रहित कर रात के समय आपूर्ति करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है. इसके तहत जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम के 172 ग्रिड सब-स्टेशनों (जीएसएस) पर मेगा बैटरी बैंक लगाए जाएंगे. पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर होगा प्रोजेक्ट परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर लागू किया जाएगा. दिन में सौर ऊर्जा से बनने वाली अतिरिक्त बिजली को बैटरी बैंक…

Read More

राजस्थान निकाय चुनाव में आचार संहिता लागू, पट्टे-नामांतरण और पुराने विकास कार्य रहेंगे जारी

जयपुर राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के आगामी आम चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। आचार संहिता लागू होने के बाद अक्सर विकास कार्यों और आम जनता से जुड़े दैनिक प्रशासनिक कामों के ठप होने की आशंका बनी रहती है। लेकिन इस बार आम जनता को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए स्वायत्त शासन विभाग (LSG) ने एक राहत भरा स्पष्टीकरण आदेश जारी किया है। विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर द्वारा जारी इस आधिकारिक आदेश में उन सभी कार्यों की…

Read More

राजस्थान-जापान के बीच बढ़ेगा रत्न-आभूषण कारोबार, सीएम भजनलाल ने निवेश का रोडमैप बताया

जयपुर  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान और जापान के बीच वर्षों पुराना नाता है। ऐसे में, राज्य सरकार राजस्थान और जापान के बीच रत्न-आभूषण सहित अन्य उद्योगों के विकास के लिए रोडमैप बनाकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में जापानी जोन बनाकर विशेष सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे जापानी कम्पनियों को अनुकूल आधारभूत सुविधाएं सुलभ हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर उद्योगों एवं निवेश को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयपुर ज्वैलरी एसोसिएशन और यामानाशी…

Read More

CJP के अल्टीमेटम के बाद राजस्थान में हलचल, CM भजनलाल ने बुलाई लॉ एंड ऑर्डर बैठक

जयपुर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा राजस्थान सरकार को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम समाप्त हो गया है, जिसके तुरंत बाद जयपुर के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लॉ एंड ऑर्डर पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर पुलिस व गृह विभाग के शीर्ष अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश के गृह मंत्री का प्रभार भी संभाल रहे…

Read More

राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, 3 साल में 12,500 करोड़ रुपए खर्च

जयपुर  सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों और बदहाल बुनियादी सुविधाओं पर लंबे समय से उठ रहे सवालों के बीच राजस्थान सरकार ने बड़े बदलाव की तैयारी की है। झालावाड़ में स्कूल भवन गिरने से 7 बच्चों की मौत के बाद हाईकोर्ट की सख्ती और राजस्थान पत्रिका की ओर से लगातार एक साल तक मुद्दा उठाए जाने के बाद सरकार ने स्कूलों के कायाकल्प का रोडमैप तैयार किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक 12,500 करोड़ रुपए खर्च कर सरकारी स्कूलों को सुरक्षित, आधुनिक और डिजिटल बनाने की योजना है।…

Read More

राजस्थान में मानसून पड़ा कमजोर, सामान्य बारिश का 65% ही हुआ पूरा

 जयपुर राजस्थान में मानसून की बेरुखी का असर बारिश और बांधों पर देखने को मिल रहा है। जल संसाधन विभाग के मानसून के 50 दिन के आंकड़ों को देखें तो 30 सितंबर तक सामान्य बारिश का 424.71 मिमी का आंकड़ा भी पूरा होना मुश्किल दिख रहा है। आधा सीजन निकलने के बाद भी 278.44 मिमी ही बारिश हो सकी है, जो कुल सामान्य बारिश का करीब 65 फीसदी है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। वहीं, गत वर्ष 22 अगस्त तक…

Read More

स्कूल की लड़कियों संग पिकनिक पर गया प्रिंसिपल, डैम में बिना कपड़ों के नहाते VIDEO वायरल; मचा हड़कंप

 जयपुर/अलवर राजस्थान के अलवर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने स्कूल, शिक्षक और बच्चों की सुरक्षा- तीनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कहानी एक सरकारी स्कूल की है. तारीख 15 अगस्त की है. स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हुआ. इसके बाद बच्चों को घुमाने और तैराकी सिखाने के नाम पर करीब दो किलोमीटर दूर एक बांध तक जाया गया, लेकिन वहां जो हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  वीडियो में स्कूल का प्रिंसिपल छात्राओं के साथ बांध के पानी में बिना कपड़ों के…

Read More

LPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, जयपुर में 2 लाख कनेक्शन अभी भी पेंडिंग

जयपुर राजस्थान में इंडेन, भारत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस कनेक्शनधारकों के लिए ई-केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 23 अगस्त तय की गई है। लेकिन इस समय सीमा के खत्म होने से पहले ही पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस एजेंसियों पर सख्ती शुरू कर दी है। जयपुर सहित प्रदेशभर की आधी से अधिक एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि बिना ई-केवाईसी उपभोक्ताओं को सिलेंडर की बुकिंग कैसे की जा रही है और आपूर्ति कैसे संभव हो रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि कंपनियों का…

Read More

नागौर में देश के पहले हाईस्पीड ट्रायल ट्रैक का निरीक्षण, 230 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

नागौर  राजस्थान के नागौर जिले सांभर झील किनारे बन रहे देश के पहले हाइस्पीड ट्रायल ट्रैक का उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण वाहन में बैठकर गुढ़ासाल्ट से ठठाना मीठड़ी तक ट्रायल ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, तकनीकी तैयारियों और परीक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। करीब 820 करोड़ रुपए की लागत से 63.56 किमी लंबे ट्रैक का निर्माण हो रहा है। यहां ट्रेनों को 230 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से दौड़ाकर क्षमता, स्थिरता और सुरक्षा…

Read More

राजस्थान में जर्जर स्कूल पर सरकार का एक्शन, 12.50 लाख से होगा रामपुरा-कुंवरपुरा स्कूल का कायाकल्प

जयपुर बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा-कुंवरपुरा गांव में सीजेपी और ग्रामीणों के बीच मारपीट के बाद अब राजस्थान सरकार ने एक्शन लिया है। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद जयपुर जिला शिक्षाधिकारी गिर्राज पारीक स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने कहा कि तबादले में स्कूल चल रहा है, जिस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि स्कूल भवन जर्जर हालत में है। बच्चों की सुरक्षा के लिए बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। बता दें कि रामपुरा-कंवरपुरा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल की…

Read More

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS अधिकारियों के तबादले

जयपुर राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी और प्रशासनिक ढांचे में राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 6 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 7 अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन आदेश जारी कर दिए हैं। कार्मिक विभाग (DoP) की ओर से जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, 2010 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी को जनजाति क्षेत्र विकास (TAD) आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) कर रहे 2013 बैच के आईएएस अधिकारी खजान सिंह को उदयपुर का…

Read More

राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खबर, खरीफ-रबी की फसलों पर मिलेगा मौसम आधारित बीमा कवर

जयपुर किसानों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से होने वाले आर्थिक नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) को खरीफ 2026 से रबी 2026-27 तक दो फसल मौसमों के लिए प्रदेश में लागू किया है। आयुक्त कृषि श्री नरेश कुमार गोयल ने बताया कि योजना के तहत प्रतिकूल मौसम एवं अवांछित मौसमी घटनाओं से फसल को होने वाले नुकसान के विरुद्ध किसानों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार द्वारा खरीफ 2026 की वाणिज्यिक एवं बागवानी फसलों के…

Read More

राजस्थान GST विभाग का बड़ा एक्शन, 4.99 करोड़ की कर अनियमितता उजागर; 2.03 करोड़ जमा

जयपुर राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी, फर्जी एवं रद्द फर्मों से गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने, प्रतिबंधित श्रेणी की आईटीसी का अनुचित दावा करने तथा कारोबार से संबंधित कर अनियमितताओं के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की है। विभाग द्वारा हाल में की गई चार अलग-अलग सर्वे कार्रवाइयों में कुल 4 करोड़ 99 लाख 07 हजार 626 रुपये से अधिक की संभावित कर देयता/अनियमितता सामने आई है। कार्रवाई के दौरान संबंधित करदाताओं द्वारा कुल 2 करोड़ 03 लाख 22 हजार 738 रुपये की राशि स्वेच्छा…

Read More

जयपुर निकाय चुनाव में ‘टी-20’ मुकाबला, निर्दलीयों के पास प्रचार के लिए सिर्फ 7 दिन

जयपुर नगर निगम चुनाव की पिच सज चुकी है। निकाय चुनाव फटाफट क्रिकेट यानी टी-20 की तर्ज पर हो रहा है। मैदान में उतरने के बाद प्रत्याशियों के पास लंबी पारी खेलने का मौका नहीं होगा। दलों के प्रत्याशियों की तुलना में निर्दलीयों के सामाने परेशानी ज्यादा होगी। निर्दलीयों को चार सितंबर को चुनाव चिन्ह मिलेंगे और 11 सितंबर को वोट पड़ जाएंगे। यानी चुनाव चिन्ह हाथ में आते ही सिर्फ सात दिन में मतदाताओं के बीच अपनी पहचान बनाने और वोट की अपील करने की चुनौती होगी। पार्टी की…

Read More